PML S D PUBLIC SCHOOL, SECTOR 32C, CHANDIGARH
मल्टीप्लेक्स में हुआ रयान आहूजा के गीत "फ़क्त"
की स्क्रीनिंग
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार शर्मा
चंडीगढ़
बॉलीवुड फील वाला एक रोमेंटिक सैड हिंदी गीत जिसका शीर्षक
"फ़क्त" है वह आज यू-ट्यूब और कई ऑडियो प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ हुआ । यह गाना
दो लोगो के बीच के प्यार, ओर फिर जब वो दोनो जब बिछेड़ते है
और फिर जो यादें रह जाती है उसके बारे मे है। ये गाना लोगो के दिलों को छू रहा है
क्योंकि काफी लोग इस गाने के जरिए कनेक्ट कर पाएंगे। इस गाने को दर्शकों का अच्छा
रिस्पॉन्स मिल रहा है और लोग गाने को खूब पसंद भी कर रहे हैं। इस गीत में रायन
आहूजा की आवाज को दर्शक काफी पसंद कर रहे है और आवाज की गुणवत्ता और बनावट के लिए
लोगों द्वारा सराहा भी जा रहा है। इस गीत में काजल शर्मा और रयान आहूजा के अभिनय की
ऑनलाइन केमिस्ट्री को काफी पसंद किया जा रहा है। “फक्त ” गीत की स्क्रिनिंग
पिकाडिली मल्टीप्लेक्स के बड़े पर्दे पर की गयी । यह गाना हार्दिक स्टूडियो बैनर
तले रिलीज़ हुआ। रयान आहूजा इस क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित गायक और अभिनेता बृजेश
आहूजा के सुपुत्र है। बृजेश आहूजा के छोटे बेटे भानु आहूजा द्वारा यह गीत लिखा गया
है जिसमें रयान अहूजा ने गया और अभिनय किया है। इस प्रोजैक्ट में एक नए संगीतकार को
भी पेश किया गया है जिसका नाम है - अजय कश्यप । इस गीत में संगीत को प्रतिभाशाली
संगीत निर्देशक – आर.वी द्वारा दिया गया है। काजल शर्मा और रयान आहूजा का अभिनय को
निर्देशक - मोहनीश कल्याण द्वारा फिल्माया गया है। गीत
में डीओपी आई.पी.एस. मल्ही और आर्य वीर ने मनाली और कसौली के शानदार दृश्यों को
शूट किया है। मिक्सिंग और मास्टरिंग रेयान आहूजा (मिक्स मैजिशियन) द्वारा की गई
है। इस गीत एक निर्माता जस पंवार एवं बृजेश आहूजा है ।
भगवंत मान सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल हुए
नए 10 नए मंत्री
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार
चंडीगढ़
पंजाब की नई भगवंत मान सरकार के मंत्रिमंडल का गठन हो गया है।
कैबिनेट में 10 मंत्रियों को शामिल किया गया है। इसके बाद
मंत्रिमंडल की बैठक हुई। मंत्रिमंडल में कई अहम फैसलों पर चर्चा हुई है। मंत्रिमंडल
ने 25 हजार पदों पर तत्काल भर्ती को मंजूरी दे दी है। बोर्ड,
कारपोरेशन और सरकारी दफ्तरों में खाली पड़े पदों को भरा जाएगा। मंत्रिमंडल ने तीन महीने का वोट आन अकाउंट लेने का फैसला किया है। बजट जून
महीने में पेश किया जाएगा। कैबिनेट ने सप्लीमेंट्री ग्रांट्स को भी मंजूरी दे दी
है। वहीं, पंजाब के नए एडवोकेट जनरल की फाइल भी कुछ ही देर
में क्लीयर हो सकती है। तीन दिन पहले अनमोल रतन सिद्धू को एडवोकेट जनरल लगाने का
फैसला हुआ था। मंत्रिमंडल बैठक में हरपाल सिंंह चीमा, डा.
बलजीत कौर, डा. हरभजन सिंह, डा. विजय
सिंगला, लालचंद कटारू चक्क, गुरमीत
सिंह मीत हेयर, कुलजीत सिंह धालीवाल, लाल
जीत सिंह भुल्लर, ब्रह्मशंकर जिंपा व हरजोत सिंह बैंस शामिल
हुए। मंत्री पद की शपथ लेने के बाद बलजीत कौर ने कहा कि वह पार्टी की सच्ची सिपाही
बनकर काम करेंगी। पंजाब में जितनी महिला विधायक जीतकर आई हैं सब को मान सम्मान
मिलेगा। बलजीत कौर ने कहा कि कैबिनेट में महिला को मौका देकर केजरीवाल साहब ने
अच्छा संकेत दिया है। उन्होंने कहा कि महिला शक्तिकरण
का दौर चल रहा है, जो भी विभाग मिलेगा उस पर अच्छे से अच्छा
काम करने की कोशिश कंरूगी। ध्यान रहे कि दिल्ली में केजरीवाल के मंत्रिमंडल में एक
भी महिला मंत्री नहीं है। मंत्री पद की शपथ लेने पहुंची बलजीत कौर ने कहा कि मुझे
वो सारे लोग याद आ रहे हैं, जिन्होंने मुझे यहां पहुंचाया।
उन्होंने कहा कि हमें पार्टी से वफादारी का फल दिया है। मंत्री बने गुरमीत सिंह
मीत हेयर ने कहा कि आम परिवार से हूं। मंत्री पद की शपथ ली है, लेकिन इससे पहले भी राजभवन में आता रहता हूं। कभी कोई मांग पत्र देने तो
कभी पार्टी वर्कर के तौर पर। पार्टी ने आम घरों के लोगों को मौका दिया है। आम
लोगों के लिए काम किया जाएगा। लोगों ने जो उम्मीदें लगाई है उनको पूरा किया जाएगा।
चैतन्य गौड़ीय मठ में मनाई गई गौर पूर्णिमा जयंती
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार शर्मा
चंडीगढ़
श्री चैतन्य गौड़ीय मठ सेक्टर 20 चंडीगढ़
में भगवान श्री चैतन्य महाप्रभु जी की गुरु पूर्णिमा जयंती एवं होली मिलन महोत्सव
बड़े धूमधाम हर्षोल्लास विधि-विधान पूर्वक मनाया गया, गौड़ीय मठ के प्रवक्ता जयप्रकाश
गुप्ता ने अपने वक्तव्य में कहा कि आज गौर जयंती के उपलक्ष पर गौड़ीय मठ भक्तों ने उपवास रखकर अपनी निष्ठा
एवं श्रद्धा व्यक्त की प्रात काल मंगला आरती के पश्चात श्री चैतन्य भागवत की कथा
पूर्ण दिवस चलती रही गोरिया मठ चंडीगढ़ के प्रबंधक स्वामी बामण जी महाराज जी ने
भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि आज ही के दिन भगवान श्री चैतन्य महाप्रभु जी
बंगाल प्रांत के नवदीप धाम में प्रकट होकर जीवो का उद्धार शुद्ध कृष्ण भक्ति प्रेम प्रदान कर किया था
CHANDIGARH ADMINISTRATOR VISITED INDIRA HOLIDAY HOME TO CHECK THE INFRASTRUCTURE AND FACILITIES AVAILABLE THERE.