Friday, 19 January 2024

NT24 News Link : राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने सेक्टर-18 के...

प्रधानमंत्री मोदी के `स्वच्छ तीर्थ' अभियान के अंतर्गत  भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने सेक्टर-18 के राधा कृष्ण मंदिर में की सफाई

विनय कुमार

चंडीगढ़

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय प्रभारी सौदान सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे `स्वच्छ तीर्थ' अभियान के अंतर्गत स्थानीय सेक्टर 18 स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में सफाई कर  श्रमदान किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्री राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की शुभ घड़ी का ही प्रताप है कि देशभर का माहौल राममयी बना हुआ है तथा अयोध्या के साथ साथ देश भर में मंदिरों व अन्य तीर्थ स्थलों की साफ-सफाई और जन सेवा से धर्म के प्रति आस्था दिखाने का प्रयास है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने  अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में भाजपा चंडीगढ़ द्वारा  22 जनवरी को  लोगों में बांटने के लिए बनाए जा रहे देसी घी के 125 क्विंटल लड्डुओं के कार्य का भी जायजा लिया व इस कार्य में लगे हुए सभी राम भक्तों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर मल्होत्रा , मेयर अनूप गुप्ता, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रामवीर भट्टी, कैलाश चंद जैन, कोषाध्यक्ष प्रदीप बंसल, अवि भसीन, कार्यालय सचिव सन्नी पूरी, कार्यकारी जिलाध्यक्ष सतपाल वर्मा, मंडल अध्यक्ष सुमिता कोहली सहित अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

NT24 News Link : मेयर चुनावों का स्थगन - बहानों का कच्चा चिट्ठा - पवन बंसल

मेयर चुनावों का स्थगन - बहानों का कच्चा चिट्ठा  - पवन बंसल

Pawan Bansal
विनय कुमार

चंडीगढ़

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव स्थगित होने के चलते एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधा है। पवन बंसल ने कहा कि चण्डीगढ़ में मेयर चुनाव दौरान भाजपा द्वारा लोकतंत्र की हत्या में पुरानी तिकड़म लड़ाई गई, और ऐसी बीमारी का बहाना बनाया गया जो किसी टेस्ट में ही नहीं आती, यदि कोई भी गम्भीर कमर दर्द की शिकायत करता है तो डॉक्टर अमूमन बेड रेस्ट की हिदायत देते हैं, एम आर आई करवा लिया जाता है और कुछ दर्द निवारक दवाओं के कुछ दिन बाद मरीज़ को फिर से फिटनेस सर्टिफिकेट दे दिया जाता है।  इसी शातिराना शरारत से दोनों अफसरों को मेडिकल लीव पर भेज दिया गया व जान बूझकर बंटी के पिता को डरा धमकाकर निगम में अफरा तफरी का माहौल बनाया गया, तांकि लॉ एंड ऑर्डर का बहाना बनाकर कर मेयर के चुनाव को स्थगित किया जा सके। लेकिन चंडीगढ़ की जनता ना गूंगी है ना बहरी है वह सब देख रही है और यह आने वाले दिनों में बिल्कुल स्पष्ट हो जाएगा ।

NT24 News Link : प्रभु राम से चण्डीगढ़ वासियों के कल्याण की कामना करुँगी : डॉ. संदीप संधू .....

चण्डीगढ़ क्षेत्र से डॉ. संदीप संधू प्रभु श्री राम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा पूजा में शामिल होने के लिए अयोध्या धाम को हुईं रवाना

प्रभु राम से चण्डीगढ़ वासियों के कल्याण की कामना करुँगी : डॉ. संदीप संधू 

NT24 News Link : 37-ए के पेट्रोल पंप में लक्की ड्रॉ के दो विजेताओं ...

रेनोवेशन के बाद शुरू हुए सेक्टर 37-ए के पेट्रोल पंप में लक्की ड्रॉ के दो विजेताओं को नई मोटरसाइकिलें सौंपी 

NT24 NewsLink : इंडिया अलायंस की जीत से डरकर भाग गई बीजेपी: एच.एस. लक्की....

भाजपा ने मेयर का चुनाव न कराकर लोकतंत्र की हत्या की: डॉ. एसएस आहलूवालिया

इंडिया अलायंस की जीत से डरकर भाग गई बीजेपी: एच.एस. लक्की

NT24 News Link : श्रीमद्भागवत कथा में भक्ति रस का मिश्रण न हो तो...

श्रीमद्भागवत कथा में भक्ति रस का मिश्रण न हो तो कथा में आनंद की  प्राप्ति संभव न होगी : जया किशोरी

Thursday, 18 January 2024

NT24 News Link : पैक के एनएसएस इकाई ने मनाया राष्ट्रीय युवा महोत्सव....

पैक के एनएसएस इकाई ने मनाया राष्ट्रीय युवा महोत्सव

NT24 News Link : श्रीमद्भागवत कथा, श्री गुरु ग्रंथ साहब जी व श्री राम चरितमानस का अखंड पाठ, पंजाबी सूफी....

तू ही तू में अम्मी हुजूर शहंशाह का 64वां सालाना उर्स-ए-मुबारक  सर्वधर्म समागम जारी

श्रीमद्भागवत कथाश्री गुरु ग्रंथ साहब जी  श्री राम चरितमानस का अखंड पाठपंजाबी सूफी महफ़िल व शब-ए-सूफ़ियाना का हो रहा है आयोजन : तेजिंदर चौहान  

प्रख्यात गायक कलाकार नीलम शर्मा, मानक अली, मास्टर सलीमसरदार अली-असलम अली द्वारा सूफ़ी कलाम प्रस्तुत किए जाएंगे

NT24 News Link : सेक्टर 34 में ही रहेगा राम मंदिर का प्रतीकात्मक स्वरूप...

चंडीगढ़ हुआ राममय,शहरवासी कुमार विश्वास की रामकथा सुन हुए गदगद - श्री राम कृपा ट्रस्ट

सेक्टर 34 में कथा के मंच पर कल शाम को ट्रस्ट ने  भेंट किये 11 किलो लड्डू ,कन्हैया मित्तल को 

सेक्टर 34 में ही रहेगा राम मंदिर का प्रतीकात्मक स्वरूप

NT24 News Link : जो अपना नाम जपवाणे लगे, वह असली गुरु नहीं है : जया....

जो अपना नाम जपवाणे लगे, वह असली गुरु नहीं है : जया किशोरी 

श्रीमद्भागवत कथा सुनने के लिए चण्डीगढ़, पंचकूला, मोहाली, अंबाला, पटियाला तक से पहुंच रहे हैं श्रद्धालुगण 

विनय कुमार

मोहाली

आज इस जगत में जगह-जगह आपको गुरु तो बहुत मिलेंगे, पर देखना कहीं गुरु का चुनाव करते समय धोखा मत खा जाना। इस बात का ध्यान रखना कि जो परमात्मा से जोड़े, परमात्मा का रास्ता दिखाए वही असली गुरु है। इस बात का ध्यान रखना होगा कि जो अपना नाम जपवाणे लगे वह असली गुरु नहीं है, वह आपको गलत रास्ते पर लेकर जाएगा। असली गुरु आपको सच्चाई का रास्ता दिखाते हुए भगवान का नाम सिमरन करने की तरफ ले जाएगा। इसलिए गुरु की पहचान करते हुए किसी धोखे में मत पड़ जाना। यह प्रवचन विश्व प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर एवं आध्यात्मिक गुरु जया किशोरी ने मोहाली जिले के बनूड़ कस्बे में  बनूड़ - लांडरां रोड पर स्थित द लुटियंस में एमबीडी बिल्डर ग्रुप द्वारा आयोजित की जा रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं को सम्बोधित करते हुए कहे। आयोजक ग्रुप के बिज़नेस हेड सतविंदर पाल ने जानकारी देते बताया कि श्रीमद्भागवत कथा का समापन 21 जनवरी को होगा व सुबह 11 बजे से 2 बजे तक भोग डाला जायेगा। तदोपरांत अटूट भंडारा चलेगा। कथा सुनने के लिए चण्डीगढ़, पंचकूला, मोहाली, अंबाला, पटियाला तक से श्रद्धालुगण पहुंच रहे हैं।

Tuesday, 16 January 2024

NT24 News Link : प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष पर विश्व प्रसिद्ध श्री राम..

प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष पर विश्व प्रसिद्ध श्री राम लीला शो का मंचन

NT24 News Link : PEC कॉलेज में चलाया हस्ताक्षर अभियान और स्थापित किया सेल्फी बूथ....

पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज चंडीगढ़ में चलाया हस्ताक्षर अभियान और स्थापित किया सेल्फी बूथ

NT24 News Link : सौर पुरुष डॉ. चेतन सोलंकी ने एनर्जी स्वराज फाउंडेशन की स्थापना की...

एनर्जी स्वराज फाउंडेशन की स्थापना भारत के सौर पुरुष डॉ. चेतन सोलंकी ने की