पुटा के अध्यक्ष व सचिव की अलोकतांत्रिक कार्यप्रणाली के प्रति बढ़ रहा है रोष :
जल्द आकस्मिक जीबीएम बुलाने की मांग की
पुटा के अध्यक्ष व सचिव की अलोकतांत्रिक कार्यप्रणाली के प्रति बढ़ रहा है रोष :
जल्द आकस्मिक जीबीएम बुलाने की मांग की
मेयर चुनाव को लेकर प्रशासन का रवैय्या समझ के बाहर-पवन बंसल
विनय कुमार
चंडीगढ़
चंडीगढ़ मेयर के चुनाव में देरी को लेकर पवन बंसल ने टिप्पणी करते हुए कहा है कि- प्रशासन चाहता तो एक प्रीसाइडिंग अफसर लगा कर बिना किसी देरी के चुनाव करवा सकता था। लेकिन क्योंकि भाजपा के पास जीत का आंकड़ा नहीं है, इसलिए लगातार इसे लटकाया जा रहा है। संविधान की अवहेलना करके शहर के संविधानिक अधिकार को छीना जा रहा है और पैसे की बर्बादी की जा रही है। अब तो पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने भी इस पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि मेयर चुनाव के लिए प्रशासन की तरफ से दी गई 6 फरवरी की तारीख अदालत को मन्ज़ूर नहीं है, अदालन ने प्रशासन को बुधवार तक चुनाव से जुड़े पूरे प्रोग्राम को पेश करने के हुक्म दिये हैं, नहीं तो हाईकोर्ट इस मामले में हुक्म जारी करेगा। पवन बंसल ने कहा है कि अब तो कम से कम प्रशासन को भाजपा की कठपुतली ना बनते हुए लोकतंत्र को बचाने की कार्रवाई करनी चाहिए। क्योंकि चंडीगढ़ के इतिहास में ऐसा पहली बार है कि मेयर चुनाव की वजह से चंडीगढ़ जग-हँसाई का मुद्दा बन रहा है।
कनाडा में पंजाब की बेटियों के लिए डिस्ट्रेस हेल्पलाइन लांच
कनाडा में भारतीय स्टूडेंट्स की ओर बढ़ा मदद
का हाथ -
एल्सपथ हेवर्थ सेंटर फॉर वोमेन
स्टूडेंट्स को चाहिए एजेंट
के दिखाए सब्ज़बाग के बजाए पूरी जानकारी व तैयारी के
साथ ही पहुंचे कनाडा ,ताकि आसानी से सेटल हो जाएं- सुंदर
सिंह
अकाल तख्त से की अपील , बढ़ाएं मदद
का हाथ , कनाडा पहुंचने वाली पंजाब की बेटियों को मदद जरूरी
3.5 लाख पंजाबियों सहित 5
लाख स्टूडेंट्स हर वर्ष कनाडा पढ़ने जाते हैं
किन्नर समाज ने राम लला मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर साईं मंदिर में बधाई गाई
विनय कुमार
चण्डीगढ़
किन्नर समाज ने राम लला मूर्ति प्राण
प्रतिष्ठा के मौके पर सेक्टर 29 स्थित साईं मंदिर में बधाई गाई। पूरे मंदिर परिसर को फूलों से अद्वितीय रूप से सजाया गया हुआ था। मंदिर
में प्राण प्रतिष्ठा पर हवन किया व आहुतियां दी गईं। शाम को दीपमाला की गई व
जबरदस्त आतिशबाजी कर महा दिवाली मनाई। इसके अलावा सारा दिन अटूट लंगर भी बरताया
गया व गर्म दूध वितरित किया गया।
रॉकी मित्तल ने संस्कृत गुरूकुल में आयोजित एक शाम श्री राम के नाम में किया भजन गायन
माता मनसा देवी परिसर के संस्कृत गुरुकुल श्री मुक्तिनाथ वेद विद्या आश्रम में
महाउत्सव हुआ
पहले दिन अनुष्ठान, यात्रा, भंडारा और संकीर्तन सभा आयोजित हुई