Friday 13 November 2020

NT24 News : भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया दिवाली.........

भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया दिवाली एवं 

बिहार विजय जशन

एन टी 24 न्यूज़

विनय कुमार शर्मा

चंडीगढ़

भाजपा महिला मोर्चा चंडीगढ़ प्रदेश द्वारा सेक्टर 33 चंडीगढ़ स्थित भाजपा कार्यालय कमल में दिवाली महोत्सव एवं बिहार विधानसभा चुनावों में एनडीए की विजय पर जोरदार जश्न मनाया गयाl प्रदेश महिला मोर्चा महासचिव रूबी गुप्ता ने अपने एक वक्तव्य में बताया कि कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद, संगठन मंत्री दिनेश, वरिष्ठ नेता एवं पूर्व अध्यक्ष संजय टंडन, भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशा कुमारी जसवाल, प्रदेश महासचिव रामवीर भट्टी, कुमारी जसवाल, स्थानीय अध्यक्षा सुनीता धवन ने दिवाली के इस पावन पर्व पर सभी चंडीगढ़ वासियों, पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों को कार्यक्रम में उपस्थित होकर दीपावली पर्व की शुभकामनाएं प्रकट कीl साथ ही सभी को बिहार चुनाव में एनडीए की विजय की बधाई दीl उन्होंने कहा कि यह जीत का श्रेय यदि किसी एक व्यक्ति को जाता है तो वह हैं भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिनकी महिलाओं के प्रति कल्याणकारी योजनाओं के कारण बिहार की महिलाओं का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति विशेष आकर्षण बढ़ाl इस चुनाव में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया एवं वोटिंग भी की जिसके परिणाम स्वरूप भाजपा गठबंधन की शानदार विजय प्राप्त हुईl स्थानीय अध्यक्षा सुनीता धवन ने दीपावली और बिहार चुनाव विजय की बधाई दी एवं लड्डू बांटकर खुशी जाहिर की उन्होंने इस महापर्व को सौहार्द शांति पूर्वक मनाने की सबसे अपील भी की आज खुशी के इस पर्व पर भाजपा कार्यालय को महिलाओं ने दीपमाला कर दुल्हन की तरह सजायाl गौरतलब है कि बिहार चुनाव में चंडीगढ़ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व अध्यक्ष संजय टंडन को पटना विशाल रैली संयोजक क्र रूप में नियुक्त किया गया थाl चुनावों में उनकी सक्रिय भूमिका उल्लेखनीय रही हैl इसके अतिरिक्त महिला मोर्चा की महिलाएं चुनावी प्रचार के लिए गई थी, एवं उन्होंने पटना आरा भोजपुर विधानसभा क्षेत्रों में जोरदार चुनाव प्रचार भी कियाl वहां से भाजपा जेडीयू के प्रत्याशी विजय हुएl कार्यक्रम में महिला मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सहित आशा कुमारी जसवाल, सुनीता धवन, रुबी गुप्ता, नेहा अरोड़ा, चंद्रावती शुक्ला, रेखा रावत, सुनैना मानिक, अलका, जशोदा, सोनम बर्मा, विशेष रूप से उपस्थित रहीl

No comments: