Friday, 18 September 2020

NT24 News : ओयो होटल्स हिमाचल में लोगों का स्वागत करने के लिए तैयार

ओयो होटल्स हिमाचल में लोगों का स्वागत करने के लिए तैयार

एन 24 न्यूज़

विनय कुमार शर्मा

लुधियाना

अपनी सीमा को खोलने और यात्रा प्रतिबंधों को आसान बनाने के लिए हिमाचल सरकार के कदम की सराहना करते हुएदुनिया के प्रमुख होटल श्रृंखलाओं में से एकओयो होटल्स एंड होम्स ने घोषणा कि वह हिमाचल में मेहमानों का स्वागत करने के लिए तैयार है। राज्यों के दिशानिर्देशों से संबंधित किसी भी जानकारी व अपने हेल्पलाइन नंबर 9313931393 के अलावा ओयो अपने ऐप पर एक  सेक्शन भी स्थापित कर रहा है जिससे यात्रियों को एक क्लिक पर सारी जानकारी मिल सकेगी। यह कदम महामारी के बाद यात्रा और पर्यटन इंडस्ट्री को वापस पटरी पर लाने में मदद करेगा। वर्तमान राज्य दिशानिर्देशों के अनुसारयात्रियों को राज्य सरकार की वेबसाइट पर पंजीकरण करने की आवश्यकता नहीं है और यात्रा करने के लिए ई-पास की आवश्यकता नहीं है। यात्री अब ओयो के बुकिंग प्लेटफॉर्म-एपवेबसाइट और ईमेल हेल्पलाइन द्वारा सनीटाइज्ड स्टेज टैग के साथ आसानी से एक ओयो होटल बुक कर सकते हैं। ओयो में आमतौर पर हिमाचल प्रदेश की बुकिंग दिल्लीचंडीगढ़लुधियानाजालंधर सहित पड़ोसी शहरों के पर्यटकों से आदि है। राज्य में ओयो के पास 1800+ कमरे और 60+ होम्स के साथ 150+ होटल शामिल हैं रोहित कपूरसीईओइंडिया और साउथ एशियाओयो ने कहाराज्य में हमारी मौजूदगी  शिमलाधर्मशालाकसौलीमनाली जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों पर हैं। हमने हाल ही में एक आंतरिक उपभोक्ता सर्वेक्षण कियाजिसमें पता चला कि 56 प्रतिशत उपभोक्ता देश भर में लॉकडाउन ख़त्म होने के बाद रोड ट्रिप करने के लिए इच्छुक हैं। दिल्लीपंजाबउत्तर प्रदेश जैसे पड़ोसी राज्यों के यात्री पहले से ही योजना बना रहे हैं और हिमाचल प्रदेश आने के लिए तैयार है।


NT24 News : प्रसिद्ध सूफी गायक की रचना लॉकडाउन -21-मैं से

प्रसिद्ध सूफी गायक की रचना लॉकडाउन -21-मैं से 

मसीहा- भारत और अन्य देशो के पाठकों के लिए लॉन्च किया गया

यह साहित्यिक उपक्रम पुस्तक सभी ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर ई बुक और पेपर बैक प्रारूपों में उपलब्ध है

Wednesday, 16 September 2020

NT24 News : प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्म दिवस पर आयोजित

 प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्म दिवस पर आयोजित सेवा सप्ताह के तीसरे दिन वृधाश्रम में बांटें फल

Wednesday, 9 September 2020

Saturday, 29 August 2020

NT24 News : सरकारी मॉडल स्कूल-35 के विद्यार्थियों ने घर से योगासन..........

 सरकारी मॉडल स्कूल-35 के विद्यार्थियों ने घर से योगासन कर मनाया "राष्ट्रीय खेल दिवस"


NT24 News : गौड़ीय मठ जन्माष्टमी-राधाष्टमी सांस्कृतिक प्रतियोगिता में सेक्रेड हार्ट स्कूल की आन्या प्रथम रही

 गौड़ीय मठ जन्माष्टमी-राधाष्टमी सांस्कृतिक प्रतियोगिता में सेक्रेड हार्ट स्कूल की आन्या प्रथम रही


एन टी 24 न्यूज़

विनय कुमार शर्मा

चण्डीगढ़

श्री चैतन्य गौड़ीय मठ, सेक्टर 20, चण्डीगढ़ द्वारा आयोजित राधा अष्टमी एवं जन्माष्टमी के उपलक्ष पर ऑनलाइन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता के आज परिणाम घोषित कर दिए गए। कार्यक्रम में उम्र के अनुसार तीन ग्रुप ए, बी व सी बनाए गए थे। ग्रुप ए में प्रथम पुरस्कार राधा रानी, द्वितीय पुरस्कार युविका एवं तृतीय पुरस्कार सुरजन बंसल को प्राप्त हुआ एवं रुद्राक्षी को प्रशंसा पत्र प्राप्त हुआ। ग्रुप बी में प्रथम पुरस्कार सेक्रेड हार्ट स्कूल की छात्रा आन्या को प्राप्त हुआ जबकि द्वितीय और तृतीय पुरस्कार तरुबजीत कौर एवं सानवी को प्राप्त हुआ जबकि प्रशंसा पत्र जमुनेश को दिया गया। ग्रुप सी में सृष्टि ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया और द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार दीपावली एवं ओजस्वी ने प्राप्त किया जबकि बेहतर प्रदर्शन के लिए अमनप्रीत व दविश ने प्रशंसा पत्र प्राप्त किया। चंडीगढ़ मठ के प्रबंधक बामन महाराज एवं अखिल भारतीय श्री चैतन्य गौड़ीय मठ संस्थान के महासचिव विष्णु महाराज ने विजेता बच्चों के नामों की घोषणा की एवं उन्हें शुभकामनाएं प्रदान की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मठ मंदिर 10 वर्षों से बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है लेकिन कोविड-19 के कारण सभी कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया गया लेकिन बच्चों के अभिभावकों के मांग को देखते हुए ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन करने का विचार किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य बच्चों की धर्म के प्रति ज्ञान एवं रुचि को बढ़ाना है। चैतन्य गौड़ीय मठ ऐसे कार्यक्रमों को भविष्य में करता रहेगा और बच्चों को प्लेटफार्म उपलब्ध करवाता रहेगा। विष्णु महाराज ने अपने एक वक्तव्य में कहा कि पुरस्कार वितरण जल्द ही भव्य कार्यक्रम में किया जाएगा लेकिन फिलहाल सभी प्रतिभागियों को डिजिटल सर्टिफिकेट जल्द ही भेज दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी बच्चों ने बढ़-चढ़कर अपनी प्रतिभा कला कौशल का प्रदर्शन किया और सभी प्रतिभागी प्रशंसा एवं बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कार्यक्रम की संयोजक श्रीमती रूबी गुप्ता, भानुप्रिया, गीता रानी का धन्यवाद किया जिन्होंने 1 महीने से भी ज्यादा का समय देकर कार्यक्रम की प्रस्तुति करवाई एवं बच्चों को एक आकर्षक प्लेटफार्म प्रदान करवाया l ये जानकारी श्री चैतन्य गौड़ीय मठ के प्रवक्ता जयप्रकाश गुप्ता ने दी।

Friday, 28 August 2020

NT24 News : जेईई व इनईईटी परीक्षा के विरोध मे चंडीगढ़ काँग्रेस का प्रदर्शन

 जेईई व इनईईटी परीक्षा के विरोध मे चंडीगढ़ काँग्रेस का प्रदर्शन

जेईई व नीट की परीक्षा की तारीख आगे बढ़ाए मोदी सरकार:- कांग्रेस

Tuesday, 11 August 2020

13 को होगा शिवानन्द चौबे मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट के छठवें रक्तदान शिविर का आयोजन

 शिवानन्द चौबे मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा छठवें रक्तदान शिविर का आयोजन कल

एन टी 24 न्यूज़ 

विनय कुमार शर्मा 

चंडीगढ़ 

ब्लड बैंक में खून की कमी को देखते हुए शिवानन्द चौबे मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा रोहित कुमार चौबे के जन्मदिन के उपलक्ष में कल सुबह 10.30 बजे से लेकर बाद दोपहर 2.30 बजे तक रोटरी एंड ब्लड बैंक सोसाइटी रिसोर्स सेन्टर सेक्टर 37 में छठवें रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा । आप सभी लोगों से निवेदन है की अधिक से अधिक संख्या में  रक्तदान करे और मानवता के लिये किये जा रहे इस नेक काम का हिस्सा बने।

NT24 News : चौबे दंपत्ति के छोटे पुत्र रोहित कुमार को जन्मदिन की बधाई.........

 चौबे दंपत्ति के छोटे पुत्र रोहित कुमार को जन्मदिन की बधाई

एन टी 24 न्यूज़

विनय कुमार शर्मा

चंडीगढ़

संजय कुमार चौबे, म्यूजिक डायरेक्टर एवं प्रखर समाज सेवक एक ऐसा नाम जो चंडीगढ़ में अपने माता-पिता द्वारा मिले “दूसरों की सेवा करना” जैसे संस्कारों पर चलते हुए अपने जीवन के लक्ष्य को अपनायाl इसमें उनका साथ उनकी जीवन संगीनी सरोज चौबे बहुत ही खूबसूरती के साथ निभा रही हैंl संजय चौबे ने म्यूजिक इंडस्ट्री स्वर सुधा स्टूडियो को खोला जिसमें कई दिग्गजों गायकों एवं टीवी कलाकारों ने अपनी आवाज और अपनी गायकी से लोगों का मनोरंजन किया हैl संजय कुमार चौबे म्यूजिक डायरेक्टर के साथ-साथ एक प्रखर समाज सेवक भी हैं जिन्होंने शिवानंद चौबे मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की शुरुआत कीl एसे दिग्गज, प्रतिभाशाली सख्शियत समाजसेवी चौबे दंपत्ति के छोटे पुत्र रोहित कुमार चौबे को उनके जन्मदिन के अवसर पर नेशनल टेली 24 न्यूज़ की टीम की और से बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएंl कमना करते है की वह अपने जीवन में दिन-रात चौगनी तरकियाँ करें और अपने माता-पिता का नाम रोशन करें l


Wednesday, 5 August 2020

NT24 News : श्री राम जन्भूममि पूजन के अवसर पर लड्डूओं को बांटकर......

श्री राम जन्भूममि पूजन के अवसर पर लड्डूओं को बांटकर किया अपनी ख़ुशी को ज़ाहिर

एन टी 24 न्यूज़ 

विनय कुमार शर्मा  

चंडीगढ़ 

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए बुधवार को भूमि पूजन शुभ आरम्भ हुआ जिसे सभी लोगों ने खुशी से मनायाl चाहे भगवान श्री राम के अयोध्या में हुए भूमि पूजन में चंडीगढ़ से भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता सम्मिलित नहीं हो सका लेकिन आर डब्लू ए अध्यक्ष एवं पार्षद कँवर राना ने अपने क्षेत्र की जनता में लड्डूओं को बांटकर ख़ुशी को ज़ाहिर कर इस महाभूमि पूजन में अपने आप को समर्पित कियाl कार्यक्रम में कमल शर्मा आर डब्लू ए अध्यक्ष 45 सी रमण शर्मा ,विशाल शर्मा, संजीव शर्मा, मुकेश ठाकुर, सुभाष पटियाल डी. के. शर्मा एवं हैप्पी सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भाग लिया l