चंडीगढ़ कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ किया नगर निगम का घेराव, प्रदर्शन में शामिल 15 नेता घायल
जीएमएसएच सैक्टर 16के मुलाजिम
अपनी मांगो के हक 28 तथा 29 सितंबर को करेगे प्रदर्शन
सांझी
मीटिंग मे लिया फैसला..
इंडस्ट्रियल एरिया में 'ओपन एयर जिम' स्थानीय निवासियों को समर्पित
विनय कुमार शर्मा
चंडीगढ़
भरतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित किये जा रहे 'सेवा ही समर्पण' कार्यक्रम के अंतर्गत इंडस्ट्रियल एरिया में 'ओपन एयर जिम' स्थानीय निवासियों को समर्पित किया गया। इस अवसर पर जिला महासचिव भूपिंदर सैनी, मंडल अध्यक्ष चमन लाल, सतबीर सिंह ठाकुर, विकास गुगनानी, मुकेश चनालिया अतिरिक्त एग्जीक्यूटिव इंजीनियर जंगशेर सिंह, सब डिविजनल इंजीनियर अंग्रेज सिंह, राजिंदर पाल सिंह एवं अन्य उपस्थित थे। देवशाली ने बताया कि इससे पूर्व भी इस पार्क में ओपन एयर जिम लगाया गया था लेकिन सड़क के चौड़ीकरण के दौरान टो वॉल, पार्क और जिम क्षतिग्रस्त हो गया था। अब पुनः इस पार्क का सौंदर्यीकरण के अंतर्गत टो-वॉल बन चुकी है, जिम भी लग गया है और अन्य कार्य प्रगति पर हैं। इसी अवसर पर प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को मानाने हेतु पौधरोपण भी किया गया।
लायंस कंपनी से ठेका रद्द करे नगर निगम:- छाबड़ा
शहरवासियों से इतने टैक्स, नगर निगम का नाम अब वसूली केंद्र रख दो:- छाबड़ा
कच्चे कर्मचारियों को पक्का करे बीजेपी शासित नगर निगम: -छाबड़ा
विनय कुमार शर्मा
चंडीगढ़
आज आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय सह प्रभारी प्रदीप छाबड़ा ने प्रेस नोट जारी करते हुए कहा कि जब से बीजेपी ने ठेका प्रथा के तहत सफाई कंपनी लियोंस से शहर की सफाई का ठेका किया है तब से शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है सफाई में हम लगातार पिछडते जा रहे है जिन कच्चे सफाई कर्मचारियों को पक्का करना था बीजेपी ने उन्हें ठेकेदार के अधीन कर पक्के होने उम्मीद ही खत्म कर दी जोकि इनके साथ धोखा हुआ है। छाबड़ा ने कहा पहले पानी के तीन गुना बिल बढ़ा दिए फिर नगर निगम का चुनाव देखते ही उस फैसले को जून तक टाल दिया फैसला वापिस नही लिया उसके बाबजूद भी सीवरेज टैक्स के माध्यम से पानी के बिलो में जनता की जेब काटी जा रही है अब नगर निगम का नाम वसूली केंद्र रख देना चाहिए हर बात के भारी भरकम टैक्स लिए जा रहे है चाहे वो पानी, बिजली के बिलो में लिए जाने वाले टैक्स क्यों ना हो, प्रोपर्टी टैक्स, हाई पार्किंग रेट्स, कमनियुटी सेंटर की बुकिंग के रेट्स आदि ने जनता का जीना मुहाल किया हुआ है। इतने टैक्स लेने के बाद भी सड़कें टूटी हुई है, स्टीट लाइट टूटी हुई है, पार्क बदहाल है, कर्मचारियों को समय पर तनख्वाह नही मिलती है आखिर इतना राजस्व जा कहाँ रहा है कहाँ इस्तेमाल हो रहा है उसका जवाब नगर निगम चुनाव में बीजेपी को जनता को देना होगा।
बाबा बालक नाथ जी की भव्य चौंकी आयोजित
मास्टर सलीम व दुआ पंजाबी सॉग फेम गायक गुरी गिल पंजाबी गायक जगपाल संधू, ने एक के बाद एक सुंदर भजन गाकर लोगों का समां बांधाभक्ति में शक्ति होती है: बाबा तजिंदर पाल सिंह
भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के
सुअवसर पर 'सेवा और समर्पण' कार्यक्रम के अंतर्गत किया गया पौधरोपण
सत्य पाल जैन ने चण्डीगढ़ एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति का किया अभिनन्दन
विनय कुमार शर्मा
चण्डीगढ़
चण्डीगढ़ के पूर्व भाजपा सांसद, भारत सरकार के अपर महासालिसिटर एवं भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य श्री सत्य पाल जैन ने भी आज प्रातः चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर भारत के राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद का स्वागत एवं अभिनन्दन किया। यहां यह उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति शिमला जाते समय, जहां वे कल हिमाचल प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र को सम्बोधित करेंगे, कुछ मिनटों के लिये चण्डीगढ़ एयरपोर्ट पर रूके थे। जैन ने राष्ट्रपति जी की अच्छी सेहत और लम्बी आयु की कामना की तथा आशा व्यक्त की वे भविष्य में भी वह चण्डीगढ़ आते रहेंगे
चंडीगढ़ नगर निगम के पूरे हुए 25 साल आम आदमी पार्टी ने कहा 25 साल चंडीगढ़ बेहाल अब यहां भी केजरीवाल
पार्टी के सीनियर नेता हरमोहन धवन फिर से नगर निगम के
मुद्दों को लेकर हुए सक्रिय
जरनैल सिंह , प्रदीप छाबड़ा,
प्रेम गर्ग व चंद्रमुखी शर्मा ने 25
साल चंडीगढ़ बेहाल का केक काटा
हरमोहन धवन ने भाजपा एवं कांग्रेस को बताया सृपराज एवं
नागराज
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार शर्मा
चंडीगढ़
आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ को मजबूती देने के लिए पार्टी के
सीनियर नेता हरमोहन धवन एक बार फिर से पार्टी में सक्रिय हो गए हैं। दिल्ली से
विधायक एवं आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रभारी जरनैल सिंह के द्वारा हरमोहन धवन का
पार्टी में स्वागत किया । इस मौके पार्टी के को-
इंचार्ज प्रदीप छाबड़ा कन्वीनर प्रेम गर्ग एवं इलेक्शन कमेटी के इंचार्ज चंद्रमुखी
शर्मा भी मौजूद थे। इसके साथ ही चंडीगढ़ नगर निगम कारपोरेशन के आज 25 साल पूरे में चंडीगढ़ की समस्याओं की चर्चा
हुई l जरनैल सिंह ने बताया कांग्रेस एवं भाजपा पिछले 25
सालों से चंडीगढ़ नगर निगम में सरकार है।
भाजपा और कांग्रेस की गंदी राजनीति ने द सिटी ब्यूटीफुल को बेहाल शहर बना दिया है साथ ही दिल्ली मॉडल
की भी बात की कहां ,दिल्ली में
हर परिवार को 20000 लीटर पानी फ्री है और चंडीगढ़ में साफ
स्वच्छ पानी की किल्लत है इसके अलावा उन्होंने पार्टी
के सीनियर नेता हरमोहन धवन का पार्टी में फिर से सक्रिय भूमिका में आने पर स्वागत
कियाl जरनैल सिंह ने बताया कि हरमोहन धवन का दोबारा से आम
आदमी पार्टी में सक्रिय होना पार्टी को नई मजबूती प्रदान करेगा । हरमोहन धवन का
तजुर्बा नगर निगम चुनावों में आम आदमी पार्टी की मदद करेग वहीं पार्टी के सीनियर
नेता हरमोहन धवन ने आम आदमी पार्टी के कन्वीनर अरविंद केजरीवाल का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि मैं बहुत खुशनसीब हूं मैं इस पार्टी को
मार्गदर्शक के रुप में और आगे लेकर जाऊंगा। उन्होंने आगे कहा कि आज चंडीगढ़
कॉरपोरेशन को 25 साल पूरे हो गए हैं। यहां पर दो ही
पार्टियां रूल करती हैं एक कांग्रेस व भाजपा जिनमें से एक नागराज है दूसरी सांप
राज है। क्योंकि इन्हीं दो पार्टियों ने यहां पर राज किया है। यहां पर कूड़े की
समस्या पानी की किल्लत ज्यों की त्यों है इस पर कोई भी सुधार नहीं हुआ है मेरे
संसद काल के दौरान कॉलोनियों का काफी हद तक सुधार हुआ था पर उसके बाद अन्य
पार्टियों ने चंडीगढ़ में किसी तरह की कोई सुविधा नहीं दी है जिस करके चंडीगढ़ की
जनता त्रस्त है एवं आज यह स्मार्ट सिटी में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं हर
जगह पार्किंग की समस्या है सिटी ब्यूटीफुल को नर्क बना दिया गया है। इन दो
पार्टियों ने चंडीगढ़ को लूटा। इस बार के नगर निगम
चुनावों में हम और भी मजबूती से लड़ेंगे एवं इन दो पार्टियों को हराकर ये दिखा
देंगे कि आम लोगों की पार्टी में कितनी ताकत है। क्योंकि चंडीगढ़ की जनता कांग्रेस
एवं भाजपा की लूट की नीतियों से भलीभांति अवगत हो चुकी है एवं इन्हें भी दिल्ली की
तर्ज पर दिल्ली मॉडल चाहिए साफ पानी एवं मोहल्ला
क्लीनिक मुफ्त बिजली पढ़ने के लिए प्राइवेट जैसी सुविधाओं से लैस स्मार्ट सरकारी
स्कूल होने चाहिए ताकि हर वर्ग के लोग अपने जीवन का स्तर ऊंचा कर सकें एवं कोई भी
बच्चा पढ़ाई से एवं मूलभूत सुविधाओं से वंचित ना रहे।
इंटरनेशनल मॉडल्स ने दिखाया रैंप पर जलवा
करोना के बाद लोग सैलून जाने से
डर रहे हैं इसीलिए अब ट्रेंड में आ रहे हैं प्राइवेट, किट्टी , सैलून इन सैलून के नए
कॉन्सेप्ट - रचित