Showing posts with label Mobile No :. 9878562681. Show all posts
Showing posts with label Mobile No :. 9878562681. Show all posts

Wednesday, 15 September 2021

NT24 News : हरमोहन धवन ने भाजपा एवं कांग्रेस को बताया सृपराज एवं नागराज.......

चंडीगढ़ नगर निगम  के पूरे हुए 25 साल आम आदमी पार्टी ने कहा 25 साल चंडीगढ़ बेहाल अब यहां भी केजरीवाल

पार्टी के सीनियर नेता हरमोहन धवन फिर से नगर निगम के मुद्दों को लेकर हुए सक्रिय

जरनैल सिंह , प्रदीप छाबड़ा, प्रेम गर्ग व चंद्रमुखी शर्मा  ने 25 साल चंडीगढ़ बेहाल  का केक काटा

हरमोहन धवन ने भाजपा एवं कांग्रेस को बताया सृपराज एवं नागराज

एन टी 24 न्यूज़

विनय कुमार शर्मा

चंडीगढ़

आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ को मजबूती देने के लिए पार्टी के सीनियर नेता हरमोहन धवन एक बार फिर से पार्टी में सक्रिय हो गए हैं। दिल्ली से विधायक एवं आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रभारी जरनैल सिंह के द्वारा हरमोहन धवन का पार्टी में  स्वागत किया । इस मौके पार्टी के को- इंचार्ज प्रदीप छाबड़ा कन्वीनर प्रेम गर्ग एवं इलेक्शन कमेटी के इंचार्ज चंद्रमुखी शर्मा भी मौजूद थे। इसके साथ ही चंडीगढ़ नगर निगम कारपोरेशन के आज 25 साल पूरे  में चंडीगढ़ की समस्याओं की चर्चा हुई l जरनैल सिंह ने बताया कांग्रेस एवं भाजपा पिछले 25 सालों से चंडीगढ़ नगर निगम में सरकार  है। भाजपा और कांग्रेस की गंदी राजनीति ने द सिटी ब्यूटीफुल  को  बेहाल शहर बना दिया है साथ ही दिल्ली मॉडल की भी बात की  कहां ,दिल्ली में हर परिवार को 20000 लीटर पानी फ्री है और चंडीगढ़ में साफ स्वच्छ पानी की किल्लत है  इसके अलावा उन्होंने पार्टी के सीनियर नेता हरमोहन धवन का पार्टी में फिर से सक्रिय भूमिका में आने पर स्वागत कियाl जरनैल सिंह ने बताया कि हरमोहन धवन का दोबारा से आम आदमी पार्टी में सक्रिय होना पार्टी को नई मजबूती प्रदान करेगा । हरमोहन धवन का तजुर्बा नगर निगम चुनावों में आम आदमी पार्टी की मदद करेग वहीं पार्टी के सीनियर नेता हरमोहन धवन ने आम आदमी पार्टी के कन्वीनर अरविंद केजरीवाल  का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि मैं बहुत खुशनसीब हूं मैं इस पार्टी को मार्गदर्शक के रुप में और आगे लेकर जाऊंगा। उन्होंने आगे कहा कि आज चंडीगढ़ कॉरपोरेशन को 25 साल पूरे हो गए हैं। यहां पर दो ही पार्टियां रूल करती हैं एक कांग्रेस व भाजपा जिनमें से एक नागराज है दूसरी सांप राज है। क्योंकि इन्हीं दो पार्टियों ने यहां पर राज किया है। यहां पर कूड़े की समस्या पानी की किल्लत ज्यों की त्यों है इस पर कोई भी सुधार नहीं हुआ है मेरे संसद काल के दौरान कॉलोनियों का काफी हद तक सुधार हुआ था पर उसके बाद अन्य पार्टियों ने चंडीगढ़ में किसी तरह की कोई सुविधा नहीं दी है जिस करके चंडीगढ़ की जनता त्रस्त है एवं आज यह स्मार्ट सिटी में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं हर जगह पार्किंग की समस्या है सिटी ब्यूटीफुल को नर्क बना दिया गया है। इन दो पार्टियों ने चंडीगढ़ को लूटा।  इस बार के नगर निगम चुनावों में हम और भी मजबूती से लड़ेंगे एवं इन दो पार्टियों को हराकर ये दिखा देंगे कि आम लोगों की पार्टी में कितनी ताकत है। क्योंकि चंडीगढ़ की जनता कांग्रेस एवं भाजपा की लूट की नीतियों से भलीभांति अवगत हो चुकी है एवं इन्हें भी दिल्ली की तर्ज पर दिल्ली मॉडल चाहिए साफ पानी एवं  मोहल्ला क्लीनिक मुफ्त बिजली पढ़ने के लिए प्राइवेट जैसी सुविधाओं से लैस स्मार्ट सरकारी स्कूल होने चाहिए ताकि हर वर्ग के लोग अपने जीवन का स्तर ऊंचा कर सकें एवं कोई भी बच्चा पढ़ाई से एवं मूलभूत सुविधाओं से वंचित ना रहे।


Tuesday, 17 July 2018

माता चिंतपूर्णी शिव मंदिर से निकली कलश यात्रा


माता चिंतपूर्णी शिव मंदिर से निकली कलश यात्रा 

एन टी 24 न्यूज़

चंडीगढ़
सेक्टर 32 सी माता चिंतपूर्णी शिव मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा के उपलक्ष में कलश यात्रा का आयोजन किया गया । इस मौके पर विशेष रूप से चंडीगढ़ के सीनियर डिप्टी मेयर गुरप्रीत सिंह ढिल्लो, मंदिर के चेयरमैन अश्वनी कुमार नीटू जी, यशपाल जी, ईश्वर चंद जी, कश्मीरी लाल जी, राजकुमार जी उपस्थित रहे। मंदिर के प्रधान रमेश खंडेलवाल व जनरल सेक्रेटरी दीपक शर्मा ने बताया की पिछले 12 साल से लगातार श्रीमद् भागवत महापुराण का आयोजन किया जा रहा है कथा का प्रवचन कथावाचक श्री देशराज गौतम शास्त्री जी के द्वारा किया जाता है। उन्होंने बताया 21 तारीख को पूर्णाहुति के साथ कथा संपन्न हो जाएगी। और 22 तारीख को 34वां माता का जागरण और अगले दिन भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

Monday, 16 July 2018

लूट - पाट मामले में मिली मोहाली पुलिस को कामयाबी


लूट - पाट मामले में मिली मोहाली पुलिस को कामयाबी 

मोहाली ब्रेकिंग

एन टी 24 न्यूज़ 
कुछ दिन पूर्व लाडरा बनूर रोड पर एक गाड़ी लूट मामले में मोहाली पुलिस ने नैना देवी में हुए एनकाउंटर के बारे में दो और आरोपीयों  को मोहाली पुलिस के डी. ऐस. पी. रमनदीप और सी.आई.ए. तरलोचन सिंह की अगुवाई में गिरफ्तार किया हैं । इन दोनो को नैना देवी के पास दबोचा गया था । ये कुल पांच आरोपी थे । जिसमेंसे एक आरोपी सोनू जो जख्मी हुआ था । जिसकी बाद में मुर्त्य हो गयी और बाकी के दो आरोपी सोनू और सोरु सूद को मोरिंडा के पास से गिरफ्तार किया गया । अपने इस काम को अंजाम देने के लिए ये जिस गाड़ी उपयोग करते थे वह भी गाड़ी मोहाली पुलिस ने रिकवर कर ली है । साथ ही इनसे से दो पिस्टल और दो अन्य गाड़ियां भी रिकवर हुई हैं ।

Sunday, 15 July 2018

पंचाग : * दिनांक 16 जुलाई 2018 *, * दिन – सोमवार *



* दिनांक 16 जुलाई 2018 *, * दिन – सोमवार *, * विक्रम संवत - 2075 *,  * शक संवत -1940 *,  *अयन – दक्षिणायन *,  * ऋतु – वर्षा * , * मास – आषाढ़ *, * पक्ष – शुक्ल *, * तिथि - चतुर्थी शाम 06:40 तक  तत्पश्चात पंचमी *, * नक्षत्र - मघा सुबह 11:13 तक तत्पश्चात पूर्वाफाल्गुनी *, * योग - व्यतीपात शाम 05:06 तक तत्पश्चात वरीयान् *, * राहुकाल - सुबह 07:48 से सुबह 09:27 तक *, * सूर्योदय - 06:07 *, * सूर्यास्त - 19:22 *, * दिशाशूल - पूर्व दिशा में *, * व्रत पर्व विवरण - विनायक चतुर्थी, संक्रांति  (पुण्यकाल सूर्योदय से सूर्यास्त तक) *, * विशेष - चतुर्थी को मूली खाने से धन का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34 ) *,
*  हिन्दू पंचांग  *
* संक्रांति *
* 16 जुलाई 2018 सोमवार को संक्रांति (पुण्यकाल : सूर्योदय से सूर्यास्त तक) *, * इसमें किया गया जप, ध्यान, दान व पुण्यकर्म अक्षय होता है । *
* गुप्त नवरात्रि *
* इन दिनों आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्रि  चल रही हैं । गुप्त नवरात्रि  में दुर्गा सप्तशती के मंत्रों का जप करने से सभी सुखों की प्राप्ति संभव है। ये मंत्र बहुत ही चमत्कारी हैं, अगर विधि-विधान से इनका जप किया जाए तो असंभव कार्य भी संभव हो जाते हैं। (दुर्गा सप्तशती के मंत्र बहुत ही शीघ्र असर दिखाते हैं, यदि आप मंत्रों का उच्चारण ठीक से नहीं कर सकते तो किसी योग्य ब्राह्मण से इन मंत्रों का जप करवाएं, अन्यथा इसके दुष्परिणाम भी हो सकते हैं।) मंत्र जप की विधि इस प्रकार है l
* जप विधि *
* 1. गुप्त नवरात्रि  में रोज सुबह जल्दी उठकर साफ वस्त्र पहनकर सबसे पहले माता दुर्गा की पूजा करें। इसके बाद एकांत में कुशा (एक प्रकार की घास) के आसन पर बैठकर लाल चंदन के मोतियों की माला से मंत्रों का जप करें । *
* 2. इन मंत्रों की प्रतिदिन 5 माला जप करने से मन को शांति तथा प्रसन्नता मिलती है। यदि जप का समय, स्थान, आसन, तथा माला एक ही हो तो यह मंत्र शीघ्र ही सिद्ध हो जाते हैं । *
* सुंदर पत्नी के लिए मंत्र *
* पत्नीं मनोरमां देहि मनोवृत्तानुसारिणीम् । *
* तारिणीं दुर्गसंसारसागरस्य कुलोद्भवाम्। । *
* गरीबी मिटाने के लिए *
* दुर्गे स्मृता हरसि भीतिमशेषजन्तो: स्वस्थै: स्मृता मतिमतीव शुभां ददासि। दारिद्रयदु:खभयहारिणि का त्वदन्या सर्वोपकारकरणाय सदार्द्रचित्ता ।। रक्षा के लिए शूलेन पाहि नो देवि पाहि खड्गेन चाम्बिके । घण्टास्वनेन न: पाहि चापज्यानि:स्वनेन च ।। बाधा शांति के लिए सर्वाबाधाप्रशमनं त्रैलोक्यस्याखिलेश्वरि । एवमेव त्वया कार्यमस्मद्वरिविनासनम् ।। *
* सपने में सिद्धि-असिद्धि जानने के लिए *
* दुर्गे देवि नमस्तुभ्यं सर्वकामार्थसाधिके । मम सिद्धिमसिद्धिं वा स्वप्ने सर्वं प्रदर्शय ।। *
* सामूहिक कल्याण के लिए *
* देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूत्र्या । तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भकत्या नता: स्म विदधातु शुभानि सा न: ।। भय नाश के लिए यस्या: प्रभावमतुलं भगवाननन्तो ब्रह्मा हरश्च न हि वक्तुमलं बलं च। सा चण्डिकाखिलजगत्परिपालनाय नाशाय चाशुभभयस्य मतिं करोतु ।। *
* रोग नाश के लिए *
* रोगानशेषानपहंसि तुष्टा रुष्टा तु कामान् सकलानभीष्टान् । त्वामाश्रितानां न विपन्नराणां त्वामाश्रिता ह्याश्रयतां प्रयान्ति ।। *
* विपत्ति नाश के लिए *
* देवि प्रपन्नार्तिहरे प्रसीद प्रसीद मातर्जगतोखिलस्य। प्रसीद विश्वेश्वरी पाहि विश्वं त्वमीश्वरी देवि चराचरस्य ।। *


1085 Appear for 140 Seats at Indo-Swiss Training Centre


1085 Appear for 140 Seats at Indo-Swiss Training Center

NT24 News 
Vinay Kumar 
Chandigarh 
As many as 1,085 candidates appeared in the entrance test for admission to 140 seats in the Indo-Swiss Training Centre (ISTC) that was held here on 15th July, 2018 (Sunday). A part of the CSIR-Central Scientific Instruments Organisation, the ISTC offers diploma courses in Electronics and Mechanical Engineering with an intake of 55 seats in each course and Advanced diploma Courses in Mechatronics & Industrial Automation and Die & Mould Making with an intake of 15 seats in each course. Mr. Narinder Singh Jassal, Principal of the Institute informed that all the eligible students of the passing out batch have already been placed in reputed companies like Titan, Bajaj, Atlas Corpco India, Fanuc, Havells, Exicom, Hero, Volvo Eicher, Gillard Electronics, Samsung and HLS Asia to name a few. Prof. R.K. Sinha, Director CSIO, informed that in the current scenario the interest of the students in technical education is declining but ISTC has always been receiving a large number of applications for admission to its diploma programs, because of its commitment to provide high quality and engaged practical training. It is worth mentioning that ISTC was set up with the help of Swiss Foundation for Technical Assistance in 1963 when industry in India was in the infancy and was in dire need of skilled personnel for manufacturing, operation and maintenance of their machines. The alumni of this institute are settled globally and many of them are successful entrepreneurs both in India and abroad.

BioNEST portal launched by ProF. K. Vijay Raghavan


BioNEST portal launched by ProF. K. Vijay Raghavan 
NT24 News

Chandigarh
BioNEST Panjab University website was launched by ProF. K. Vijay Raghavan, Principal Scientific Advisor(PSA)  to Govt of India and a don of Indian Science, during his visit to PU, here today at BioNEST Panjab University in the presence of VC PU, Prof Arun Kumar Grover and Dr. Rohit Sharma. Prof. Raghavan interacted with the BioNEST start-ups by Shivanshi Vashist, MD, MicroRadical 360 Pvt.Ltd. working on nitrile hydrolyzing enzymes and Dr. Vandita Kakkar working on nanohybrid topical product for dermatitis. Both the innovators won Rs. 50.00 lacs as BIRAC BIG awards. The website portal contains all the new national and international opportunities for the young scientists and entrepreneurs. The portal consolidates the facilities available entrepreneur profiles, policies and projects of BioNEST at Panjab University.  BioNEST is a platform that has taken translational research of PU and North India at a global platform. The portal will help students know the new opportunities and can avail them at BioNEST, Panjab University.

Alumni House, Panjab University organized 3rd Alumni Meet


Alumni House, Panjab 

University organized 3rd Alumni 

Meet 

National Tele24 News 

Chandigarh 
    The M.Sc. (Hons. School) in Physics batch mates of Prof. A.K. Grover, Vice Chancellor Panjab University, Chandigarh organized their 3 rd Alumni Meet which is also the 50 th Anniversary of their entry in July 1968 to B.Sc. (Hons School) of Physics. The meet was organized on 14 th and 15 th July, 2018 in the Alumni House, Panjab University, Chandigarh. The meet was ended by 29 classmates along with spouses of the 13 classmates. The batch mates of the Vice Chancellor included, apart from colleagues from Panjab University and PEC, top financial experts, Senior retired bureaucrats and technocrats, broadcasters, film maker and script writers, entrepreneurs, persons engaged in charity etc. One of the alumni, who is an entrepreneurs specially came from USA to attend the meeting.
    The alumni had a brief session in the parent department where Prof. Arun Grover explained the role played by Prof. B.M. Anand in setting up the present department as well as creating world class facility in the field of Nuclear Emulsions. Prof. Grover also delved on the genesis of the ‘Honours School’ system established in 1919. Prof. Grover also emphasized the role played by Dewan Anand Kumar in establishing the present campus of Panjab University. The session also included an excursion of the city and ended with a dinner in the Alumni House.
The 15 th morning started with ‘Panchkosh Meditation’ which is part of Art of Living as well as a brief session of laughter yoga. This was followed by a visit to the famous Yadvindra Gardens at Pinjore. After visiting the garden, the alumni had a sumptuous lunch at the Haryana Tourism Restaurant, thoroughly enjoyed by everyone. The programme ended with tea in the Alumni House at 4:00 p.m.
     All the alumni were extremely happy with the arrangements at the Alumni House and also appreciated the services rendered by the staff. Many of the classmates who could not attend the meeting conveyed their good wishes for the same. Prof. Ajay Sood, FRS, specially conveyed his good wishes and regard. The meet ended by resolving to hold the next meet in Nov, 2020 and also resolved to make a collective donation to Panjab University Alumni Fund.

रेजिडेंट एकता वेलफेयर एसोसिएशन ने लगाये पोधे

रेजिडेंट एकता वेलफेयर एसोसिएशन ने लगाये पोधे 

न टी 24 न्यूज़
विनय कुमार
चंडीगढ़  
सेक्टर 22 की रेजिडेंट एकता वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा रविवार को पौधारोपण अभियान की शुरुआत भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन के कर कमलों द्वारा हुई | इस अवसर पर उनके साथ स्थानीय पार्षद रवि कान्त शर्मा भी उपस्थित थे l कार्यक्रम की जानकारी प्रदान करते हुए एसोसिएशन के पैटर्न प्रिंस बंदुला ने बताया कि इस अभियान में एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सर्वप्रथम मुख्यातिथि संजय टंडन व विशेष अतिथि रवि कान्त शर्मा का स्वागत किया | इस मौके पर सभी लोगों ने एक एक पौधा लगाया पौधारोपण उपरान्त भाजपा चंडीगढ़ के अध्यक्ष टंडन ने उपस्थित सभी लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पौधारोपण का जो बीड़ा एसोसिएशन द्वारा शुरू किया गया वाकई प्रशंसा के लायक है | आज मानव प्राकृतिक संसाधनों से दूर होता जा रहा है | विकास के नाम पर लाखों वृक्षों को काटा जा रहा है | दुर्भाग्य है जितने वृक्ष काटे जा रहे हैं उस से प्राकृतिक आपदा के भयानक परिणाम देखने को मिल रहे हैं | हम जिस प्रकार से इन पौधों को काट रहे हैं इस से न केवल प्राकृतिक आपदा का खतरा है बल्कि आने वाले समय में धरती पर ऑक्सीजन की भी भारी मात्रा में कमी होगी | प्रदुषण के प्रकोप से कोई नहीं बचने वाला | हमारी भावी पीढ़ी इस समस्या से उस समय निपटने के लिय तैयार नहीं होगी | ऐसे में यदि हम आज इन समस्याओं को समझ कर इसका अभी से हल करने की सोचेंगे तब जाकर हम भावी पीढ़ी के लिए कुछ कर सकेंगे | उन्होंने कहा कि पौधारोपण के साथ साथ इस से भी अधिक ख़ास बात का ध्यान देना होगा और वो है इन पौधों का पालन | हम सभी को पौधे को लगाने के साथ उसके बड़े होने तक उसकी सेवा करने पड़ेगी | तभी इस अभियान को पूर्ण रूप से लागू मन जा सकता है जब हम अन्य लोगों को भी इस अभियान के साथ जोड़ें | एक बार उन्होंने फिर एसोसिएशन के इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए उनको हार्दिक बधाई प्रदान की |

विद्धयुता और योग इडिया फाउडेशन ने लगाए पौधे


विद्धयुता और योग इडिया फाउडेशन ने लगाए पौधे
एन टी 24 न्यूज़


चंडीगढ़
     विद्धयुता और योग इडिया फाउडेशन के सदस्यो ने मिलकर 45  पौधे लगाए...ये पौधे मनीमाजरा दमकल कार्यालय के सामने लगाए गए... जिसमे सहयोग दिया नगरनिगम अघिकारी अंग्रेज सिह जी ने और आशिर्वाद रहा गाधी स्मारक निधि के अध्यश केकेशारदा जी एवं डायरेक्टर देवराज त्यागी का....विद्धयुता की अध्यक्ष प्रीति गोयल ने बताया कि ये जगह उन्होने इस लिए चुनी ताकी वो आते जाते पौधो का ध्यान रख सके...वही (YIFB) के अध्यक्श ने कहा कि हमारी कोशिश रहेगी इन पौधौ की  उत्तरजीविता 100% रहे...    प्रीती गोयल ने पौधारोपण मे सहयोग करने के लिए  रमन शर्मा , रीनू गोयल,प्रीया बसलचोगिदर ,आर्वी व ओम प्रकाश का भी धन्यवाद किया ... और भविष्य मे भी इसी तरह पौधे लगाते रहने की बात की...

Friday, 13 July 2018

रामनगर पोल्ट्री फार्म की बदबू व मक्खियों की भरमार से लोग परेशान......


रामनगर पोल्ट्री फार्म की बदबू व मक्खियों की भरमार से लोग परेशानन हुआ जल्द समस्या का समाधान तो सडक़ों पर उतरेंगे : शशिशंकर तिवारी

एन टी 24 न्यूज़

चण्डीगढ़
रामनगर हाऊसिंग बोर्ड काम्पलैक्स, मौलीजागरां पार्ट 2 के लोगों का यहां खुले एक पोल्ट्री फार्म की वजह से जीना मुहाल हो रखा है। पोल्ट्री फार्म से निकलने वाली दुर्गन्ध से व मक्खियों की भरमार से एक पल भी रूकना यहां मुश्किल हो गया है । चंडीगढ़ कांग्रेस के महासचिव शशिशंकर तिवारी ने कहा है कि इन वजह से यहां बच्चे बूढ़े जवान व महिलाएं सब रह रह कर बीमार हो रहे हैं । तिवारी ने इस बाबत यहां के निवासियों व अपने साथियों अरुणा कुमार, धर्मराज शुक्ला, भोला, डॉ. विश्वकर्मा, ललित सिंह, अरविंद कुमार, मीना देवी, संगीता देवी, शाकिर अली, दिपील चौबे, हरिकेश, रामप्रवेश ठाकुर इत्यादि के साथ मीटिंग की व पोल्ट्री फार्म के मालिक से बात करके इस समस्या का जल्द हल निकालने को कहा । उन्होंने कहा कि आए दिन हम समाचार पत्रों में बरवाला के बारे में पढ़ते रहते हैं कि वहां पोल्ट्री फार्म के कारण बदबू व मक्खियों की समस्या इतनी ज्यादा है कि बाहरी लोग वहां आना जाना व ठहराना पसंद नहीं करते व शादियां भी नहीं करते, उन्होंने कहा कि यही हाल यहां चंडीगढ़ में भी इस पोल्ट्री फार्म के कारण हो गया है। यहां के लोग पहले ही दूसरे कोने में स्थित डडूमाजरा स्थित गारबेज प्लांट की बदबू से बेहाल हैं व अब शहर के इस हिस्से में भी भयंकर बदबू के कारण जीना मुहाल है ।
      उन्होंने कहा कि यहां से गुजरने वाली सडक़ से हजारों लोग दिन में आवागमन करते हैं उनका भी यहां लाइट प्वाइंट पर दो मिनट रूकने पर भी बुर हाल हो जाता है। तिवारी ने चंडीगढ़ प्रशासन से भी जल्द स्थानीय निवासियों को इस समस्या से छुटकारा दिलाने की अपील करते हुए कहा कि यदि जल्द समस्या हल न हुई तो लोग सडक़ों पर उतरने को मजबूर होंगे व धरना प्रदर्शन करना पड़ेगा । 

महिलाओं व रेहड़ी-फड़ी वालों को मिली लोन सुविधा के बारे में जानकारी


महिलाओं व  रेहड़ी-फड़ी वालों को मिली लोन सुविधा के बारे में जानकारी
एन टी 24 न्यूज़

चण्डीगढ़
स्टेट लीगल सर्विस अथॉरिटी, चण्डीगढ़ की तरफ से इंदिरा कॉलोनी, राम दरबार व गांव कैम्बाला में एक जागरूकता प्रोग्राम करवाया गया जहां पर महिलाओं और रेहड़ी-फड़ी वालों को लोन की सुविधा के बारे में व स्वयं सहायता ग्रुप के बारे में जागरुक किया गया और कानूनी सहायता के लिए लोगों को प्रेरित किया गया। इस प्रोग्राम में स्टेट लीगल सर्विस अथॉरिटी की तरफ से पैरा-लीगल वालेंटियर्स भी वहां पर मौजूद रहे जिनमें गोपाल अत्री, ममता खान, नरेश कुमार चालिया, रिंपल खोसला, सुशील, राजेश व सरिता आदि भी यहां शामिल थे।  इसके अलावा नगर निगम चंडीगढ़  व पंजाब नेशनल बैंक से नोडल ऑफिसर  भी वहां पर मौजूद थे जिन्होंने पब्लिक को संबोधित किया और उन्हें अलग-अलग स्कीमों के बारे में जानकारी दी । 

Thursday, 12 July 2018

गांव दड़ुआ मैं हाईमास्ट लाइट लगाने की मांग .......


गांव दड़ुआ के सर्वाधिक महत्वपूर्ण स्थल पर हाईमास्ट लाइट लगाने की मांग

एन टी 24 न्यूज़

चण्डीगढ़
गांव दड़ुआ के सरपंच गुरप्रीत सिंह हैप्पी ने अधीक्षण अभियंता (इलेक्ट्रिकल सर्कल) से मुलाकात की व उनसे आग्रह किया कि उनके गांव के सर्वाधिक महत्वपूर्ण स्थल पर हाईमास्ट लाइट लगाई जाएँ  क्योंकि यहां पर लालां वाले पीर के साथ-साथ ग्राम पंचायत का पार्क है। इसके अलावा गुरुद्वारा, मंदिर, पंचायत घर, डिस्पेंसरी, पंचायत मार्किट व पशु अस्पताल भी है जिस कारण यहां देर रात तक लोगों का आना जाना लगा रहता है परन्तु कम रोशनी की वजह से परेशानी का सना करना पड़ता है। उन्होंने तत्काल इस तरफ ध्यान देने की मांग की जिस पर अधिकारी ने उनकी मांग पूरी करने का आश्वासन दिया।

बिन्नू ढिल्लों होम प्रोडक्शन “ नौटी मैन ” की आने वाली पंजाबी फिल्म : " वधाईयाँ जी वधाईयाँ "


बिन्नू ढिल्लों होम प्रोडक्शन नौटी मैन की आने वाली पंजाबी फिल्म : " वधाईयाँ जी वधाईयाँ "
एन टी 24 न्यूज़
चंडीगढ़
हर रोज़ आगे बड़ रहे हमारे पंजाबी सिनेमा में लगातार दर्शकों को कुछ नया देखने को मिल रहा है, जिस में हर विषय पर एक पंजाबी फिल्म एक अच्छे सन्देश के साथ बन रही है जो की पंजाबी सिनेमा के विकास के लिए एक अच्छी बात है. इन में कॉमेडी फिल्में का भी बड़ा हिस्सा है ख़ासकर के वो कॉमेडी फिल्में जिन को देख के हँसते हँसते पेट में दर्द हो जाये, और इन्ही कॉमेडी फिल्मों की श्रृंखला में आगे एक और फिल्म बन गयी है. अपनी फिल्म " लावां फेरे व् कैरी ऑन जट्टा 2 " की अपार सफलता के बाद निर्देशक  समीप कंग, एक और फिल्म ले के आ रहे हैं और फिल्म का नाम है, " वधाईयाँ जी वधाईयाँ" जो की बनी है ए एंड ए अडवाईज़रज़ व बिन्नू ढिल्लों की होम प्रोडक्शन नौटी मैन प्रोडक्शनज़ के सहयोग से के बैनर्स के तहत. इस फिल्म में हम मुख्य भमिकाओं में देखेंगे बिन्नू ढिल्लों, कविता कौशिक, जसविंदर भल्ला, गुरप्रीत घुग्गी, बी एन शर्मा व करमजीत अनमोल को, फिल्म की कहानी व पटकथा को लिखा है सुमन व श्रेया श्रीवास्तव ने व इस के डायलॉग्ज लिखें हैं राकेश धवन ने. जाने माने फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर, ओम जी ग्रुप से मनीष साहनी जी करेंगे इस को वर्ल्ड वाइड रिलीज़ । आज फिल्म की पुरी टीम यहाँ प्रोमोशन के लिए पहुँची l प्रख्यात एक्टर व निर्माता बिन्नू ढिल्लों, कविता कौशिक, निर्माता अतुल भल्ला व अमित  भल्ला व दूसरे मुख्य कलाकार गुरप्रीत घुग्गी, जसविंदर भल्ला व निर्देशक समीप कंग इस मौके पे मीडिया के साथ रूबरू होने के लिए उपलब्ध थे l  ये फिल्म ए एंड ए अडवाईज़रज़, व बिन्नू ढिल्लों की होम प्रोडक्शन नौटी मैन प्रोडक्शनज़ के सहयोग से, बैनर के तहत बनी हैनिर्देशक, समीप कंग ने कहा, " इस फिल्म में भी दर्शकों को बहुत सारे हास्य पन्च्ज़ व् चुटकले सुनने व् देखने को मिलेंगे जिस को दर्शक खूब पसंद करेंगे ". उन्होंने ने आगे कहा, " मैं मानता हूँ की फिल्म-मेकिंग सबसे बड़ी कला है और इस में एक्सपेरिमेंट और इनोवेशन का अनंत स्कोप है, जिस के लिए मैं हमेशा तैयार रहता हूँ.”        

 निर्माता व् एक्टर बिन्नू ढिल्लों, ने कहा "अपने होम प्रोडक्शन की दूसरी फिल्म बना के मैं बहुत हे खुश हूँ, और फिल्म के बारे में, जैसा इस का नाम है, " वधाईयाँ जी वधाईयाँ ", मुझे पूरी उम्मीद है जैसे आप सब ने मेरी पहली फिल्मों को प्यार दिया है सब लोग इस को भी उतना हे प्यार देंगे ". लीड एक्ट्रेस, कविता कौशिक, ने भी कहा, " मुझे पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ने की बहुत ख़ुशी है और ये मेरी तीसरी पंजाबी फिल्म है. " वेख बरातां चलियाँ " के बाद बिन्नू ढिल्लों के साथ काम कर के मैं बहुत ही उत्साहित हूँ और मुझे पूरी उम्मीद है के जैसे पहली फिल्म इतनी अच्छी चली थी ये भी उतनी ही अच्छी चलेगी "। सीनियर कलाकार गुरप्रीत घुग्गी व जसविंदर भल्ला ने भी कहा के बिन्नू ढिल्लों व् समीप कंग के साथ एक बार फिर से काम करने का मौका मिला जिस से उनको पूरी उम्मीद है के पहले की तरह हम सब दर्शकों को खूब सारा प्यार व् स्नेह देंगे l निर्माता, अमित  भल्ला व अतुल भल्ला ने भी कहा के पंजाबी सिनेमा के सीनियर कलाकार बिन्नू ढिल्लों, जसविंदर भल्ला, गुरप्रीत घुग्गी व बी एन शर्मा व प्रसिद्ध निर्देशक समीक कंग जी के साथ काम करने का मौका मिलना हमारे लिए सौभाग्य की बात है, जिन्होंने ने मिल के  पंजाबी सिनेमा व उस के दर्शकों को हमेशा सब कुछ अच्छा हे दिया है और जिन पे पंजाबी सिनेमा हमेशा ही बहुत अच्छे के लिए निर्भर करता है l  फिल्म का संगीत प्रसिद्ध संगीत निर्देशक जतिंदर शाह जी ने तैयार किया है. इस मैं पांच गाने हैं जिन को लिखा है, हैप्पी रायकोटी, बलबीर बोपाराय, विन्दर नथुमाजरा व कुलदीप कंदीआरा ने व् जिनको अपनी सुरीली आवाजों से सजाया है गिप्पी ग्रेवाल, एम्मी विर्क, गुलरेज़ अख्तर, सुनिधी चौहान व् नछतर गिल ने l