Sunday, 23 January 2022

NT24 NEWS LINK: 3 अकाली परिवार हुए कांग्रेस में शामिल....

3 अकाली परिवार कांग्रेस में शामिल

NT 24 NEWS LINK : आप' ने भडक़ाऊ बयान के लिए नवजोत सिद्धू के सलाहकार......

 

'आपने भडक़ाऊ बयान के लिए नवजोत सिद्धू के सलाहकार व पूर्व डीजीपी मुस्तफा पर दर्ज कराई एफआईआ

आप नेता ने चुनाव आयोग से भी की मुस्तफा पर सख्त कार्रवाई करने की मांग

'आपकार्यकर्ताओं ने समाज का माहौल बिगाडऩे वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर शांति व्यवस्था सुनिश्चित की है:राघव चड्ढा

-पंजाब की अमन शांति और भाईचारा  खराब करने वाली ताकतों के मंसूबे को कभी सफल नहीं होने देगी आम आदमी पार्टी : राघव चड्ढा 

एनटी24 न्यूज़

चंडीगढ़

पूजा गुप्ता

आम आदमी पार्टी(आप) के पंजाब मामलों के सह-प्रभारी राघव चड्ढा ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार मोहम्मद मुस्तफा के भडक़ाऊ बयान(झाड़ू वालों को घर में घुस कर मारूंगा) पर मलेरकोटला के "आप" उम्मीदवार द्वारा दर्ज की गई एफआईआर पर कहा कि उन्होने पंजाब का माहौल बिगाडऩे की कोशिश की और लोगों को धर्म पर बांटने की साजिश रची। इसलिए हमारे उम्मीदवार और कार्यकर्ताओं ने पंजाब में शांति भाईचारा कायम करने के लिए मुस्तफा पर एफआईआर दर्ज कराई है।

चड्ढा ने कहा कि कांग्रेस के पंजाब प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार मुस्तफा सिर्फ सिद्धू के ही नहीं,वह मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी,कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के भी बेहद करीबी हैं। उन्होंने कहा कि मुस्तफा चाहे जितने भी बड़े हों,कानून से ऊपर नहीं हो सकते। इसका मतलब यह नहीं कि उनके खिलाफ गलत काम के लिए मुकदमा दर्ज नहीं हो सकता। कोई भी व्यक्ति अगर पंजाब का माहौल बिगाडऩे की कोशिश करेगाउसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और आम आदमी पार्टी ने यह सुनिश्चित किया है।

चड्ढा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने राय में कानून का राज सुनिश्चित करने के लिए मुस्तफा के खिलाफ जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किए और चुनाव आयोग से भी उनके भडक़ाऊ बयान की शिकायत की। आज हमारे मलेरकोटला के उम्मीदवार और कार्यकर्ताओं ने पूर्व डीजीपी मुस्तफा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। इस एफआईआर में मुस्तफा के खिलाफ कई आईपीसी की धाराएं लगाई गई हैं। उन्होंने कहा कि "आप"  यह सुनिश्चित करेगी कि कोई भी व्यक्ति जो पंजाब का माहौल बिगाडऩा चाहता है। समाज की शांति भंग करना चाहता है,उसका मंसूबा कभी सफल न हो सके।

चड्ढा ने कहा कि पंजाब एक धर्मनिरपेक्ष और अमन शांति पसंद वाला राय है।राय का माहौल खराब करने की जो भी ताकते कोशिश करेगी,आम आदमी पार्टी उन सभी के खिलाफ लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मोहम्मद जमीर-उल रहमान को एफआईआर दर्ज करने के लिए बधाई दी। चड्ढा ने चुनाव आयोग से मुस्तफा के भडक़ाऊ बयान पर संज्ञान लेने की अपील की और चुनाव के समय माहौल खराब करने की कोशिश के लिए मुस्तफा पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

 

 


NT24 News link : कांग्रेस और बीजेपी, एक दूसरे की ही 'बी' पार्टी....

कांग्रेस और बीजेपीएक दूसरे की ही 'बीपार्टी: सतिंदर जैन

कहा, 'आपकी सरकार आने पर पंजाब में इंडस्ट्री और स्वास्थ्य सेवाओं में किया जायेगा सुधार

कहा, 'आपआम आदमी को आम आदमी बनकर काम करने की लिए लाती है आगे

लुधियाना सीट से 'आपप्रत्याशी के.एन.एस कंग को लोग भारी बहुमत से विजयी बनाने को बेकरार: सतिंदर

Saturday, 15 January 2022

NT24 News : नसीब जाखड़ प्रदेश अध्यक्ष चंडीगढ़ इंटक ....

नसीब जाखड़ प्रदेश अध्यक्ष चंडीगढ़ इंटक के पैतृक गांव पहुंचे राष्ट्रीय किसान नेता राकेश टिकैत!

एन टी24 न्यूज़

विनय कुमार शर्मा

 नरवाना/ चंड़ीगढ़

आज राष्ट्रीय किसान नेता श्री राकेश टिकैत नरवाना के फुलियाँ  खुर्द गांव में चंडीगढ़ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष नसीब जाखड़ के घर पहुंचकर उनके दादा श्री रणजीत जाखड़ जी से आशीर्वाद लिया और कहा कि बुजुर्गों का आशीर्वाद हमारे को और आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। किसान आंदोलन के मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि हमारी लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई जब तक किसान खुशहाल नहीं हो जाता ।जब तक फसलों का समर्थन मूल्य नहीं मिल जाता। जब तक किसान को उसका हक नहीं मिल जाता जब तक सरकार से जंग जारी रहेगी ।राकेश टिकैत ने कहा कि  किसानों का संघर्ष और बलिदान खाली नही जाएगा। सातसौ से ज्यादा किसानों के हत्यारी सरकार को अब पाँच राज्यों के चुनाव में किसान आईना दिखाने का काम करेगा। राकेश टिकैत ने हरियाणा ,पंजाब ,उतरप्रदेश समेत सभी राज्यों के किसानों को संगठित रहने की अपिल की इस मौके पर सैकड़ों लोगों ने भाग लिया और किसान नेता के विचार सुने।

NT24 News : थायरॉयड को पूरी तरह से बेअसर करने के लिए...

थायरॉयड को पूरी तरह से बेअसर करने के लिए इसकी जल्द पहचान की जरूरत: डॉ. के पी सिंह

एन टी24 न्यूज़

विनय कुमार 

मोहाली

थायरॉयड ग्लैंड (ग्रंथि), एक तितली के आकार की ग्रंथि है जो कि मेटाबोलिज्म का प्राथमिक नियामक है और शरीर के कई कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हार्मोन के उत्पादन के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हालांकि, इससे संबंधित बीमारी, इसकी पहचान और उपचार निदान के बारे में आम लोगों में जागरूकता का स्तर काफी कम है। थायरॉयड और इससे संबंधित बीमारियों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए हर साल जनवरी महीने को थायरॉयड जागरूकता माह के रूप में मनाया जाता है।

डॉ. केपी सिंह, डायरेक्टर, एंडोक्रिनोलॉजी, फोर्टिस हॉस्पिटल, मोहाली ने थायरॉयड की समस्याओं के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि थायरॉयड ग्लैंड, ठीक  गले के आसपास के क्षेत्र में नीचे बनी होती है और ये अपने ‘विंग्स यानि पंखों’ को आपके श्वासनली के दोनों ओर फैला देती है। थायरॉइड ग्लैंड कार्बोहाइड्रेट, फैट्स और प्रोटीन के पाचन  को बढ़ाती है और शरीर के वजन को कम करती है। यह हृदय गति और रक्तचाप को भी बढ़ाता है। थायरॉयड ग्लैंड के रोग हाइपरथायरॉयडिज्म, हाइपोथायरॉयडिज्म, गोइटर, क्रेटिनिज्म, मायक्सेडेमा, थायरॉयड कैंसर और शायद ही कभी थायरॉयड स्टोर्म के रूप में प्रकट होते हैं। उन्होंने बताया कि थायरॉयड की समस्या पोषक तत्वों की कमी के कारण होने वाले कुपोषण के कारण होती है। इसके साथ ही  कैफीन, चीनी, या अन्य स्टिमुलेंट्स पदार्थों का अत्यधिक सेवन; और ऐसे पदार्थ जो थायरॉयड के समुचित कार्य को बाधित करते हैं, जैसे कि शराब आदि।

डॉ सिंह ने बताया कि  पुरुषों की तुलना में महिलाओं में थायरॉयड की स्थिति विकसित होने की संभावना 6 से 8 गुना अधिक होती है। 50 वर्ष से अधिक आयु वालों को भी स्वास्थ्य की स्थिति विकसित होने का अधिक खतरा होता है। उन्होंने बताया कि थायरॉयड रोग का एक व्यक्तिगत इतिहास रोग के विकास के लिए वर्तमान जोखिम को बढ़ाता है। उदाहरण के लिए, यदि गर्भावस्था के बाद किसी महिला को प्रसवोत्तर थायरॉयडिटिस होता है जो अपने आप ठीक हो जाता है, तो उसे गर्भावस्था के बाद या बाद में जीवन में फिर से थायरॉयड की समस्या होने का खतरा बढ़ सकता है उन्होने बताया कि थायरॉयड की समस्या का शीघ्र निदान स्वास्थ्य की स्थिति के बेहतर प्रबंधन में मदद करता है। स्वस्थ खानपान, हार्मोन संतुलन के लिए एंडोक्राइन ग्रंथियों की जांच कराना, सभी प्रकार के रेडिएशन के अत्यधिक संपर्क से बचना, डिस्टिल्ड पानी से परहेज करें, भोजन में खनिजों के कीलेटेड रूपों का प्रयोग करें क्योंकि ये शरीर द्वारा आसानी से अवशोषित हो जाते हैं और थायरॉयड की समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं।

Wednesday, 12 January 2022

NT24 News Link : रितु छाबड़ा ने सेक्टर 22 में किया वैक्सीनेशन कैम्प का उद्घाटन.

आप पार्षद दमनप्रीत ने सेक्टर 22 में आयोजित किया वैक्सीनेशन कैम्प

वैक्सीनेशन कैम्प का उद्घाटन रितु छाबड़ा ने किया

Saturday, 8 January 2022

Nt24 News Link : पंजाब के 117 विधान सभा हलकों के चुनाव के लिए .....

पंजाब के 117 विधान सभा हलकों के चुनाव के लिए शड्यूल जारी, आदर्श चुनाव आचार संहित लागू

एन टी 24 न्यूज़

विनय कुमार शर्मा

चंडीगढ़

भारत निर्वाचन आयोग ने शनिवार को पंजाब के 117 विधान सभा हलकों के आम मतदान के लिए शड्यूल जारी कर दिया है। चुनाव शड्यूल जारी होने के साथ ही राज्य में आदर्श चुनाव आचार संहित लागू हो गयी है। पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. एस करुणा राजू ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से तरफ से आज ऐलाने गए 7 चरणों के निर्वाचन प्रोग्राम अनुसार पंजाब राज्य में दूसरे चरण के दौरान एक दौर में होने वाले पंजाब राज्य मतदान की समय सारणी के मुताबिक पंजाब के समूह 117 विधान सभा हलकों के लिए वोटें 14 फरवरी, 2022 को पड़ेंगी। निर्वाचन समय सारणी जारी करते हुये उन्होंने बताया कि इन मतदान के लिए नोटिफिकेशन 21 जनवरी 2022 को जारी होगा और नामांकन पत्र दाखि़ल करने की आखि़री तारीख़ 28 जनवरी 2022 होगी। 29 जनवरी 2022 को नामांकनों की पड़ताल की जायेगी और नामांकन पत्र वापस लेने की आखि़री तारीख़ 31 जनवरी 2022 है। उन्होंने बताया कि वोटें 14 फरवरी 2022 को पड़ेंगी और वोटों की गिनती 10 मार्च 2022 को होगी। उन्होंने आगे बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से आम मतदान के ऐलान के साथ ही राज्य में आदर्श चुनाव आचार संहिता तुरंत प्रभाव से लागू हो गयी है। उन्होंने बताया कि राज्य में कुल 2करोड़ 12 लाख 75 हज़ार 66 वोटर हैं। उन्होंने आगे बताया कि राज्य में कुल 14 हज़ार 751 स्थानों पर 24689 पोलिंग स्टेशन बनाऐ गए हैं। उन्होंने कहा कि इस पंजाब राज्य में निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान कोविड नियमों की पालना यथावत लागू की जायेगी और किसी भी किस्म की ढील बर्दाश्त नहीं की जायेगी। डा. राजू ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के हुक्मों अनुसार 15 जनवरी 2022 तक किसी भी उम्मीदवार, राजनैतिक पार्टियों और मतदान से सम्बन्धित किसी भी तरह निर्वाचन रैली, रोड शो, पद यात्रा, साइकिल /व्हीकल्ज यात्रा, निकालने और नुक्कड़ मीटिंग और सभा करने की इजाज़त नहीं है। उन्होंने बताया कि आयोग की तरफ से रात 8बजे से सुबह 8 बजे तक किसी भी किस्म के चुनाव प्रचार करने पर अगले हुक्मों तक पाबंदी लगाई गई है। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अब तक पंजाब राज्य को 75 कंपनी केंद्रीय हथियारबंद सुरक्षा दस्तों की भेजी गई 50 कंपनियाँ 10 जनवरी 2022 को राज्य में पहुँच जाएंगी। उन्होंने बताया कि राज्य की सभी 117 विधान सभा सीटों में वोटों डालने का काम ई.वी.एम और वी.वी.पैट की मदद से किया जायेगा। इसके इलावा चुनावों को पारदर्शी ढंग से पूरा करने के लिए सुविधा एप, सी.विज़ल, पी.डब्ल्यू.डी नामी एप और वोटर हेल्प लाईन एप लांच किया गया है। सी विज़ल एप के द्वारा रजिस्टर की गई शिकायत को 100 मिनट में हल किया जायेगा। इसी तरह सुविधा एप के द्वारा उम्मीदवार हर तरह की मंजूरी जैसे कि रैली आदि के लिए भी जल्द हासिल कर सकता है। उन्होंने कहा कि राज्य में भय मुक्त और शान्ति पहले मतदान करवाने के लिए सरवाईलैंस टीमें, फ्लाइंग स्कवेड, आदि जैसे कई टीमें काम करेंगी और बड़ी संख्या में सुरक्षा दस्ते भी तैनात किये जाएंगे। डा. राजू द्वारा चुनाव आचार संहिता लागू होने के उपरांत राज्य के समूह विभागों के मुखियों को ज़रुरी निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसके इलावा डिप्टी कमिश्नरज़, सीनियर सुपरीडैंट ऑफ पुलिस/कमिश्नर ऑफ पुलिस के साथ आदर्श चुनाव आचार संहिता को लागू करने हेतु वीडियो कान्फ़्रेंस की गई और उनको ज़रुरी निर्देश जारी किये गए और चुनाव तैयारियों का जायजा लिया गया।


NT24 News Link : लव कुश सेवादल संस्था ने चंडीगढ़ एवं पंजाब में....

लव कुश सेवादल संस्था ने चंडीगढ़ एवं पंजाब में करवाया ड्राइंग कंपटीशन

NT24 News Link : इमीग्रेशन उद्योग से जुड़े ढाई लाख परिवारों....

इमीग्रेशन उद्योग से जुड़े ढाई लाख परिवारों के रोजगार पर संकट

NT24 News Link : फिलिप्स कर्मियों ने दिया प्रशासन के खिलाफ धरना....

फिलिप्स कर्मियों ने दिया प्रशासन के खिलाफ धरना

Tuesday, 4 January 2022

NT24 News Link : उषा रानी संयुक्त रूप से एक्ता कान्ट्रैक्ट वर्कर...

उषा रानी संयुक्त रूप से एक्ता कान्ट्रैक्ट वर्कर युनियन की प्रधान चुनी गई

एन टी 24 न्यूज़

विनय कुमार शर्मा

चंडीगढ़

एक्ता कान्ट्रैक्ट वर्कर युनियन एवं एमटीएस क्लास 4 वर्कर युनियन की एक संयुक्त मीटिंग चेयमैन राज कुमार की अध्यक्षता में हुई। इस मीटिंग में यह फैसला किया गया कि एमटीएस क्लास 4 वर्कर युनियन एक्ता कान्ट्रैक्ट वर्कर युनियन के साथ विल्य कर रही है। उषा रानी को संयुक्त रूप से एक्ता कान्ट्रैक्ट वर्कर युनियन का प्रधान चुना गया। यह चुनाव दो वर्ष के लिए है। वहीं युनियन बाडी में चेयरमैन के रूप में सोनू खोसला को चुना गया है जबकि वाईस चेयनमैन राज कुमार, प्रधान उषा रानी, उप प्रधान राजवंत कौर, जनरल सेक्रेटरी वीर सिंह, संयुक्त सेक्रेटरी कुसुम, कैशियर गोल्डी, अतुल, संयुक्त कैशियर मीना, कानूनी सलाहकार करमजीत, प्रैस सेक्रेटरी राम सिंह, दफ्तरी सेक्रेटरी विजय, आरगेनाईजिंग सेक्रेटरी आदेश, दीपक, रानी, रत्न, ब्रिजेन्द्र बिरला एवं सुमिता को चुना गया है। यह जानकारी जारी एक विज्ञप्ति में दी गई।

NT24 News Link : मोबाईल मार्केट में 30 युवायों ने किया रक्तदान....

मोबाईल मार्केट में 30 युवायों ने किया रक्तदान

एंटी 24 न्यूज़

विनय कुमार शर्मा

चंडीगढ़

ट्राईसिटी के अस्पतालों में आयी रक्त की कमी को पूरा करने के लिए विश्वास फाउंडेशन व इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी पंजाब स्टेट, चंडीगढ़ ने आज सोमवार को मोबाईल मार्किट सेक्टर 22बी चंडीगढ़ में रक्तदान शिविर लगाया। इस शिविर को सफल बनाने में सुभाष नारंग प्रेजिडेंट ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर 22 बी चंडीगढ़ ने भी सहयोग किया। शिविर में सामाजिक दूरी, मास्क व सैनिटाईज़ेशन का ख़ास ध्यान रखा गया। 30 रक्तदानियों ने किया दूसरों की ज़िंदगियाँ बचाने के लिए किया रक्तदान। विश्वास फाउंडेशन की महासचिव साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि शिविर में ब्लड बैंक जीएमएसएच सेक्टर 16 चंडीगढ़ की टीम ने डॉक्टर सिमरजीत कौर गिल की देखरेख में रक्त एकत्रित किया। शिविर में आये सभी रक्तदानियों को प्रशंसा पत्र व गिफ्ट देकर प्रोत्साहित किया गया। इस मौके पर इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी पंजाब स्टेट, चंडीगढ़ से राकेश कुमारी व विश्वास फाउंडेशन से विकास कालिया, शत्रुघन कुमार, विशाल कुंवर ब्लड बैंक के डॉक्टर्स व अन्य गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहे।