ओम महादेव कांवड़ सेवा दल ने धूमधाम से कराया 11 कन्याओं का सामूहिक विवाह
चंडीगढ़ सेक्टर 46 पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज में 2 दिवसीय 41वीं एनुअल एथलेटिक मीट का हुआ उद्घाटन
नगर निगम चुनाव लड़ चुके अजय शर्मा साथियों सहित कांग्रेस में हुए शामिल
नगर निगम चुनाव में आजाद उम्मीदवार रहे अजय शर्मा ने थामा कांग्रेस का हाथ
भारतीय सर्वेक्षण विभाग ने मनाया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
विनय कुमार
चंडीगढ़
भारतीय सर्वेक्षण विभाग, चण्डीगढ़ द्वारा सर्वे कॉम्पलैक्स, दक्षिण मार्ग, सैक्टर-32ए चण्डीगढ़ में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस अत्यन्त उत्साह एवं धूमधाम से मनाया गया। इस दिन का विशेष विषय ‘‘विकसीत भारत के लिए स्वदेशी तकनीक’’ था। नीरज कुमार, उप महासर्वेक्षक उत्तरी क्षेत्र कार्यालय, चंडीगढ़ ने इस समारोह का उद्घाटन किया। गौरव कुमार सिंह, अधीक्षण सर्वेक्षक, पंजाब, हरियाणा एवं चण्डीगढ़ जी.डी.सी. व इन्द्रजीत वर्मा, अधीक्षण सर्वेक्षक, हिमाचल प्रदेश जी.डी.सी. भी इस अवसर पर उपस्थित थे और उन्होने बताया कि हमारे दैनिक जीवन में विज्ञान बहुत महत्वपूर्ण है। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस आयोजित करने का उद्देश्य जन समाज में विज्ञान संबंधित नवीनतम जानकारियां पहुंचाना है, जिससे युवा पीढ़ी में जागरूकता आए और हमारे देश के युवा विज्ञान और अनुसंधान में और अधिक रूचि लें। इसके अतिरिक्त नीरज कुमार, उप महासर्वेक्षक, उत्तरी क्षेत्र कार्यालय, चण्डीगढ़ ने अत्याधुनिक तकनीक जैसे कि Drone/UAV द्वारा बड़े पैमाने पर स्वामित्व परियोजना के अन्तर्गत पूरे हरियाणा राज्य और पंजाब राज्य में किये जा रहे डीजिटल मैंपिग के बारे में विस्तार से बताया। भारतीय सर्वेक्षण विभाग के स्टाफ सदस्यों के लिए ‘‘विकसीत भारत के लिए स्वदेशी तकनीक’’ विषय पर हिन्दी और अंग्रेजी में विशेषतौर से निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार निम्नलिखित प्रतिभागियो को प्रदान किए गएः- सुषमा रानी, आशुलिपिक ग्रेड-1, पंजाब, हरियाणा एवं चण्डीगढ़ जी.डी.सी. कुमारी अंजू, एम. टी. एस., उत्तरी क्षेत्र कार्यालय (i) अनिल कुमार सुन्द्रियाल, अधिकारी सर्वेक्षक, हिमाचल प्रदेश जी.डी.सी. (ii) मंयक मिश्रा, कनिष्ठ अनुवाद अधिकारी, उत्तरी क्षेत्र कार्यालय.
ओम महादेव कांवड़ सेवादल कराएगा शिव महापुराण कथा एवं 11 कन्याओं के सामूहिक विवाह
प्रख्यात भजन गायक युगल चित्र-विचित्र द्वारा
भजन गायन किया जायेगा : भागवत पीठाधीश्वर आचार्य देशमुख वशिष्ठ जी महाराज होंगे
कथाव्यास
12वीं मिस्टर चंडीगढ़ और मिस चडीगढ़ चैंपियनशिप एसडी कॉलेज में आयोजित हुई
विकास बिस्ट
मिस्टर और रजनीत कौर मिस चंडीगढ़
बने
कार्यक्रम का आयोजन चंडीगढ़ बॉडीबिल्डिंग एंड
फिजिक स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा किया गया था
सुप्रीम कोर्ट ने बेनकाब किया भाजपा का षड्यंत्र
“सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणियों से भाजपा की एक
महीने की कोशिशों को लगा बड़ा झटका”
विनय कुमार
चंडीगढ़
चंडीगढ़ मेयर चुनाव मामले पर सुनवाई
करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को प्रीसाइडिंग अफसर अनिल मसीह के खिलाफ एक सख्त
टिप्पणी की। जिससे भाजपा को एक करारा झटका लगा है। कांग्रेस
के पूर्व सांसद पवन कुमार बंसल ने कहा कि गैरकानूनी तरीके से चुने गए मेयर मनोज
सोनकर का इस्तीफा दिलवाकर भाजपा ने नई चाल चली थी, तांकि
सुप्रीम कोर्ट के आदेश को टाला जा सके, लेकिन उसे पलट कर
सुप्रीम कोर्ट ने अपनी पवित्रता को बरकरार रखा है। बंसल ने आगे कहा कि आम आदमी
पार्टी के तीन पार्षदों को भाजपा में शामिल करवा कर भाजपा ने फिर से चुनाव जीतने
का राजनीतिक षड्यंत्र रचा था, लेकिन भाजपा की इन
महत्वाकांक्षाओं को सुप्रीम कोर्ट ने नाकाम कर दिया।