Monday 9 August 2021

NT24 News : चंडीगढ़ कांग्रेस ने आज हिमाचल सेल का किया गठन.....

चंडीगढ़ कांग्रेस ने आज हिमाचल सेल का किया गठन

बलदेव सिंह ठाकुर को हिमाचल सेल  चंडीगढ़ कांग्रेस का चेयरमैन नियुक्त किया

एन टी 24 न्यूज़

विनय कुमार शर्मा

चंडीगढ़

चंडीगढ़ कांग्रेस भवन सेक्टर 35 में हिमाचल सेल की महत्वपूर्ण मीटिंग बुलाई गई। जिसमें हिमाचल सेल के चेयरमैन बलदेव सिंह ठाकुर को नियुक्त किया गया। सुभाष चावला ने बताया आज हिमाचल के लोग बीजेपी की सरकार की नीतियों के खिलाफ हैं उनमें रोष है । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कोषा अध्यक्ष पवन कुमार बंसल ने कहा कि हिमाचल के नागरिकों का चंडीगढ़ में बड़ी मात्रा में हर वर्ग में योगदान है चाहे बात पीजीआई की करें चाहे शिक्षा संस्थानों की करें चाहे चंडीगढ़ के हर एक विकास कार्य में हिमाचल के लोगों का बहुत महत्वपूर्ण स्थान है में आशा करता हूं कि हिमाचल सेल चंडीगढ़ में चंडीगढ़ कांग्रेस को और मजबूत करे गई और आने वाले चुनावों में हिमाचल के लोग चंडीगढ़ में बड़ी मात्रा में मोदी सरकार की विफलताओं को चंडीगढ़ के नागरिकों तक पहुंचाने में मदद करेगी। जिसमें हिमाचल साल के चेयरमैन बलदेव सिंह ठाकुर ने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी ने मुझे पर भरोसा दिखाकर हिमाचल सेल का चेयरमैन नियुक्त किया है और मैं अपनी और अपने पूरी हिमाचल सेल की टीम आने वाले चुनावों में जी जान लगाकर मोदी सरकार की विफलताओं को जनता तक पहुंचाने में पार्टी की मदद करेगी।

No comments: