Daily News

Sunday, 30 November 2025

NT24 News : भव्य श्री राम कथा के उपरांत हवन-यज्ञ हुआ सम्पन्न......

सात दिवसीय भव्य श्री राम कथा के उपरांत हवन-यज्ञ हुआ सम्पन्न

चंडीगढ़, विनय: दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान एवं श्री राम कृपा सेवा ट्रस्ट, चंडीगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में सेक्टर-34 स्थित प्रदर्शनी ग्राउंड में आयोजित विशाल सात दिवसीय श्री राम कथा का आज शास्त्र-विधि अनुसार हवन-यज्ञ के साथ समापन हुआ। बड़ी संख्या में उपस्थित भक्तों ने यज्ञ में भाग लेकर प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया। यज्ञ के उपरांत, संस्थान के संस्थापक एवं संचालक श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या, साध्वी मैथिली भारती जी ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि यज्ञ उस ब्रह्मअग्नि का प्रतीक है, जो ब्रह्मज्ञान द्वारा प्रकट होती है। जब मनुष्य पूर्ण गुरु से ब्रह्मज्ञान की दीक्षा लेकर साधना करता है, तो यह ब्रह्मअग्नि उसके भीतर प्रचंड रूप से प्रकट होकर जन्म-जन्मांतर के कर्म-संस्कारों का क्षय कर देती है। इससे मनुष्य का मन शांत होता है और प्रभु-भक्ति की ओर उन्मुख होता है। आज समाज की अशांति को दूर करने हेतु ब्रह्मज्ञान अत्यंत आवश्यक है, और यह दिव्य ज्ञान केवल समय के पूर्ण संत ही प्रदान कर सकते हैं। हवन-यज्ञ में मुख्य यजमान के रूप में श्री प्रवीण गोयल (सौरव कैमिकल्स), श्री बजरंग लाल शर्मा (चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट), श्री हेमंत अग्रवाल, श्री जगदीश महाराज (सेवानिवृत्त भारतीय वायु सेना) तथा श्री सतनाम सिंह (एयरोस्पेस इंजीनियर, अमेरिका) ने सपरिवार विधिवत पूजन किया।सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हवन में आहुति अर्पित की। कथा की अंतिम सभा में शहरवासियों ने दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के साधु-संत समाज के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

Saturday, 29 November 2025

NT24 News Link: इंडस्ट्रियल एरिया फेज-8बी में भीषण आग....

मोहाली के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-8 बी में भीषण आग, करोड़ो का सामान जलकर राख

रात बुझी आग सुबह फिर भड़की; 20 से अधिक फायर टेंडर लगे रहे काबू पाने में

मोहाली, विनय:  इंडस्ट्रियल एरिया फेज-8बी में स्थित एक बड़े गोदाम में शुक्रवार रात भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के इलाकों में धुआं फैल गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गोदाम के मालिक राहुल शर्मा ने बताया कि उनके गोदाम में साबुन, सर्फ और बिस्किट का स्टॉक रखा हुआ था, जिसे वे कंपनियों से सीधे मंगवाकर दुकानदारों को होलसेल में सप्लाई करते थे। आग में गोदाम का लगभग डेढ़ करोड़ रुपए से अधिक का सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया। राहुल शर्मा के मुताबिक, आग शुक्रवार रात करीब सात बजे के बाद लगी। फायर ब्रिगेड ने देर रात तक ऑपरेशन चलाकर आग बुझाई और वह करीब दो बजे घर लौट गए थे। लेकिन तड़के पांच बजे के करीब केयरटेकर का फोन आया कि गोदाम में फिर से धुआं उठ रहा है और आग भड़क गई है। वह तुरंत मौके पर पहुंचे तो अंदर से लपटें उठती दिखाई दीं। इसके बाद फायर ब्रिगेड को दोबारा सूचना दी गई, जिसके बाद कई गाड़ियां फिर मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड की शुरुआती जांच में सामने आया कि गोदाम में पड़े गत्ते में आग भीतर ही भीतर सुलगती रही, जिसकी वजह से आग रात में बुझाने के बाद भी सुबह दोबारा भड़क उठी। फायर अफसर सुरेश कुमार ने बताया लगभग बीस फायर गाड़ियां आग बुझाने में लगी गोदाम में घुटने तक पानी भर गया है सुरेश कुमार ने बताया कि गत्ते और सूखे माल की अधिकता के कारण आग फैलने और धुआं उठने में ज्यादा समय लगा फायर अफसर सुरेश के मुताबिक गोदाम में फायर सेफ्टी उपकरन नहीं लगे थे। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

NT24 News Link: एमआरएसएएफ़पीआई के दोनों कैडेटों की उपलब्धि पर पंजाब को गर्व...

परसदीप सिंह खोसा और युवराज सिंह तोमर बने भारतीय नौसेना के अफ़सर

एमआरएसएएफ़पीआई के दोनों कैडेटों की उपलब्धि पर पंजाब को गर्व

मोहाली, विनय : केरल के एझिमाला स्थित इंडियन नेवल अकादमी (आईएनए) में शनिवार को हुई पासिंग आउट परेड में परसदीप सिंह खोसा और युवराज सिंह तोमर को कमीशन प्रदान किया गया। इस परेड की समीक्षा चीफ़ ऑफ़ डिफ़ेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान द्वारा की गई। परसदीप सिंह खोसा फ़रीदकोट ज़िले से हैं और शिक्षकों के परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनकी मां जीजीएस खालसा स्कूल, भलूर की प्रिंसिपल हैं, जबकि पिता गुरु नानक मिशन गर्ल्स कॉलेज, बाघापुराना के डायरेक्टर हैं। युवराज सिंह तोमर, जालंधर निवासी, भी एक शिक्षित परिवार से आते हैं। उनके पिता स्कूल के प्रिंसिपल हैं और मां उसी स्कूल में को-ऑर्डिनेटर और साइकोलॉजिस्ट हैं। खास बात यह है कि युवराज का छोटा भाई भी एमआरएसएएफ़पीआई में ट्रेनिंग कर रहा है। रोज़गार सृजन, स्किल डेवलपमेंट और ट्रेनिंग मंत्री अमन अरोड़ा ने दोनों नव-नियुक्त अफ़सरों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि परसदीप और युवराज ने अपनी मेहनत और समर्पण से पंजाब का नाम रोशन किया है। मंत्री ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और विश्वास व्यक्त किया कि वे आगे भी देश की सेवा गौरव के साथ करेंगे। एमआरएसएएफ़पीआई के डायरेक्टर मेजर जनरल अजय एच. चौहान (वीएसएम, रिटायर्ड) ने भी दोनों को शुभकामनाएं देते हुए बताया कि अब तक संस्थान के कुल 181 कैडेट सेना में अफ़सर बन चुके हैं, जिनमें 22 भारतीय नौसेना में शामिल हुए हैं। उन्होंने इसे पंजाब की वीरता और जज़्बे का प्रतीक बताया ।

एमआरएसएएफ़पीआई के 16वें कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षा 4 जनवरी को

मेजर जनरल अजय एच. चौहान ने जानकारी दी कि एमआरएसएएफ़पीआई के 16वें कोर्स के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। 10वीं कक्षा के छात्र, जो एनडीए में जाने का सपना रखते हैं, वे 15 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा 4 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। आवेदन वेबसाइट: recruitment-portal.in

NT24 NewsLink: पंचायत चुनाव नामांकन सोमवार से शुरू, मतदान 14 दिसंबर को....

डिप्टी कमिश्नर ने ज़िला परिषद व पंचायत समिति चुनावों की तैयारियाँ परखी

4 दिसंबर भरे जाएंगे 5 को जांच और 6 तक ले सकते है नाम वापस

NT24 News Link : सविता भट्टी ने किया कवितावली के दिसंबर अंक का अनावरण....

 अभिनेत्री एवं फिल्म निर्माता सविता भट्टी ने किया कवितावली के दिसंबर अंक का अनावरण

चण्डीगढ़, विनय : हिन्दी साहित्य की समृद्ध और सतत् प्रवहमान परंपरा को नई ऊर्जा प्रदान करती वैश्विक साहित्यिक मासिक पत्रिका कवितावली मात्र एक प्रकाशन नहीं, बल्कि रचनाशीलता का एक जीवंत और सार्थक उत्सव है। अप्रैल 2024 से आरंभ हुई यह पत्रिका निरंतर प्रत्येक अंक में कविता, दोहा, मुक्तक, गीत, छंद, हाइकु, लघुकथा तथा अन्य साहित्यिक विधाओं को एक ही मंच पर संगठित करते हुए रचनात्मक अभिव्यक्ति के नये आयाम स्थापित कर रही है। पत्रिका के मुख्य संपादक डॉ. सुरेश पुष्पाकर का कहना है कि कवितावली हिन्दी भाषा के प्रेरणास्रोत, सौन्दर्य-बोध और सांस्कृतिक गौरव का समन्वित स्वरूप है—एक ऐसा मंच जो साहित्य को वैश्विक पटल पर सार्थकता और सम्मान के साथ प्रस्तुत करता है। इसी अन्तर्राष्ट्रीय प्रतिष्ठा प्राप्त पत्रिका के दिसंबर अंक का लोकार्पण चण्डीगढ़ में प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं फिल्म निर्माता तथा हास्य-व्यंग्य के प्रतीक दिवंगत जसपाल भट्टी की धर्मपत्नी  सविता भट्टी द्वारा सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के आरंभ में ‘कवितावली’ की जापान प्रमुख सुदेश मोदगिल नूर, जो इन दिनों भारत प्रवास पर हैं तथा संयुक्त संपादक डॉ. संतोष गर्ग ने मुख्य अतिथि का सुसज्जित सुमन-गुच्छ अर्पित कर गरिमामय स्वागत किया। संक्षिप्त वार्तालाप के क्रम में डॉ. सुरेश पुष्पाकर के प्रश्नों का उत्तर देते हुए  सविता भट्टी ने बताया कि किस प्रकार एक अप्रत्याशित जीवन-घटना ने उन्हें अभिनय-जगत की ओर अग्रसर किया। उन्होंने यह भी साझा किया कि दिवंगत जसपाल भट्टी  ने ‘नॉनसेंस क्लब’ के मंच से समय-समय पर सामाजिक विसंगतियों और जन-समस्याओं को नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से अत्यंत प्रभावी रूप से उठाया। कई बार परिस्थितियाँ पीड़ा जनक और चुनौतीपूर्ण होने पर भी वे समाज-जागरण के अपने संकल्प से कभी विचलित नहीं हुए। समारोह के समापन पर पत्रिका के सलाहकार संपादक डॉ. विजय कपूर ने धन्यवाद ज्ञापन देते हुए कहा कि साहित्य वह अमर ज्योति है, जिसे कोई दूरी, कोई माध्यम, कोई व्यवधान रोक नहीं सकता। जहाँ विचार, संवेदना और शब्दों का स्पर्श व्याप्त होता है, वहाँ हृदय अपने आप समीप आ जाते हैं। इस शुभ अवसर पर विदेश व भारत के विभिन्न प्रांतों से जुड़े संपादकीय मंडल के सदस्य— (संपादक) डॉ. अरुण कुमार त्रिपाठी, (सलाहकार संपादक) डॉ. विजय कपूर, सुश्री ईनू शर्मा, (संयुक्त संपादक) अलका कांसरा, (सलाहकार) गणेश दत्त बजाज, कमल अरोड़ा, कृष्णा गोयल, निधि मलिक व साथ ही कार्यकारिणी सदस्य मंजू अशोक राजाभोज, मुस्कान सहगल, नीरज तंवर तथा देश-विदेश के प्रतिष्ठित साहित्यकार एवं प्रबुद्धजन अपनी गरिमामयी उपस्थिति के साथ कार्यक्रम में सहभागी बने।

NT24 Blog News Link: वार्षिक उत्सव में विद्यार्थियों ने नृत्यों और नाटकों से बांधा समां....

 वार्षिक उत्सव में विद्यार्थियों ने नृत्यों और नाटकों से बांधा समां

NT24 News Link: हाड़ी फसलों, पराली प्रबंधन और आधुनिक खेती तकनीकों पर किसानों को दी गई जानकारी

हाड़ी फसलों, पराली प्रबंधन और आधुनिक खेती तकनीकों पर किसानों को दी गई जानकारी

NT24 News LInk: रोज गार्डन में दिनदहाड़े हत्या, बाथरूम में मिली खून से लथपथ लाश....

 पति से अलग रह रही थी मृतका दीक्षा, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत

Friday, 28 November 2025

NT24 News : भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र मल्होत्रा के खिलाफ सदन में नारेबाजी....

 हाउस मीटिंग में बीजेपी-आप नेता की झड़प के बीच 100 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी

भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र मल्होत्रा के खिलाफ सदन में नारेबाजी

NT24 News Link : दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान का उद्देश्य, ब्रह्मज्ञान के माध्यम से जन जन में धर्म का प्रचार....

 दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान का उद्देश्य, ब्रह्मज्ञान के माध्यम से जन जन में धर्म का प्रचार – साध्वी श्रेया भारती 

NT24 News : चंडीगढ़ राष्ट्रीय क्राफ्ट मेले में लोक वाद्यों और लोक नृत्यों की सुरधारा ने बांधा समां.....

 मुख्य सचिव ने पारंपरिक नगाड़ा बजाकर किया 15वें चंडीगढ़ राष्ट्रीय क्राफ्ट मेले का शुभारंभ

लोक वाद्यों और लोक नृत्यों की सुरधारा ने बांधा समां

भारत की समृद्ध कला एवं सांस्कृतिक विरासत का उत्सव; 400 से अधिक शिल्पकार और लोक कलाकारों की भागीदारी

NT24 News Link: भाजपा हमेशा गरीबों के साथ खड़ी थी, है और भविष्य में भी मजबूती से खड़ी रहेगी....

 भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने कहा — भाजपा हमेशा गरीबों के साथ खड़ी थी, है और भविष्य में भी मजबूती से खड़ी रहेगी

950 सफाई कर्मचारियों के गुड़-तेल-साबुन व पिछले एरियर हेतु 3 करोड़ रुपये जारी — राशि जल्द ही खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी

NT24 News : अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ एडवांस्ड इमरजेंसी डिपार्टमेंट का शुभारंभ...

 मैक्स हॉस्पिटल मोहाली ने अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ एडवांस्ड इमरजेंसी डिपार्टमेंट का शुभारंभ किया

NT24 News : शहर भर की 15 टेनेमेंट कॉलोनियों के जाने माने प्रतिष्ठित व्यक्तिओ की बैठक : अनिल दुबे

 जब तक मालिकाना हक नहीं मिलता,तब तक मकानों के लिए संघर्ष करती रहेगी संस्था : दीपक शर्मा

Thursday, 27 November 2025

NT24 News : ब्रह्मनिष्ठ सदगुरुओं ने समाज की डोर को थाम कर युग को नव दिशा प्रदान की – साध्वी श्रेया भारती।

 ब्रह्मनिष्ठ सदगुरुओं ने समाज की डोर को थाम कर युग को नव दिशा प्रदान की – साध्वी श्रेया भारती।

NT24 News Link: सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा .....

सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा को मध्यनज़र रखते हुए DC निशांत कुमार यादव ने आयोजित की अहम बैठक 

Wednesday, 26 November 2025

NT24 News Link: गो माता की रक्षा, संस्कृति की रक्षा - साध्वी श्रेया भारती...

 गो माता की रक्षा, संस्कृति की रक्षा - साध्वी श्रेया भारती

 

NT24 News : पूर्व मेयर चंडीगढ़ का बड़ा बयान — “आज संविधान ही नहीं, कॉलोनीवासियों के आशियाने भी खतरे में.....

 संविधान दिवस के अवसर पर कमलेश बनारसी दास, पूर्व मेयर चंडीगढ़ का बड़ा बयान —

“आज संविधान ही नहीं, कॉलोनीवासियों के आशियाने भी खतरे में”

NT24 News Link : संविधान दिवस पर राजभवन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने ली संविधान पालन की शपथ

संविधान दिवस पर राजभवन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने ली संविधान पालन की शपथ

NT24 News : चंडीगढ़ टैनामेंट कॉलोनी और रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने सांसद भारत सरकार सरदार सतनाम संधू से की मुलाकात

चंडीगढ़ टैनामेंट कॉलोनी और रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने सांसद भारत सरकार सरदार सतनाम संधू से की मुलाकात।

NT24 News : टाई चंडीगढ़ क्रिकेट लीग 2025 का छठा संस्करण:

 टाई चंडीगढ़ क्रिकेट लीग 2025 का छठा संस्करण: ट्राइसिटी की सबसे बड़ी कॉरपोरेट क्रिकेट लीग

Tuesday, 25 November 2025

NT24 News : धर्म की स्थापना हेतु धरा पर अवतरित होते है ईश्वर – साध्वी श्रेया भारती।

 धर्म की स्थापना हेतु धरा पर अवतरित होते है ईश्वर – साध्वी श्रेया भारती।

Monday, 24 November 2025

NT24 News : ब्रह्मज्ञान ईश्वर की अनुभूति है, ईश्वर का आगमन है....

 ब्रह्मज्ञान ईश्वर की अनुभूति है, ईश्वर का आगमन है – साध्वी श्रेया भारती

NT24 News : दिल्ली ट्रेड फेयर में चंडीगढ़ के सुरिंदर वर्मा “चैंपियन ऑफ इन्वेस्टर एजुकेशन एंड अवेयरनेस–2025” सम्मान से गए नवाज़े

 दिल्ली ट्रेड फेयर में चंडीगढ़ के सुरिंदर वर्मा “चैंपियन ऑफ इन्वेस्टर एजुकेशन एंड अवेयरनेस–2025” सम्मान से गए नवाज़े 

चंडीगढ़: शहर के   सिटीजन अवेयरनेस ग्रुप के चेयरमैन सुरिंदर वर्मा को निवेशक जागरूकता और वित्तीय शिक्षा में लंबे समय से किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान “चैंपियन ऑफ इन्वेस्टर एजुकेशन एंड अवेयरनेस–2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) और एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड इन इंडिया (एम्फी)द्वारा प्रगति मैदान में आयोजित इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर  2025 के दौरान  सेबी द्वारा  “भारत का शेयर बाज़ार” पैवेलियन में आयोजित सम्मान समारोह में प्रदान किया गया। यह सम्मान उन्हें  सेबी, मुंबई के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर अमित प्रधान द्वारा प्रदान किया गया। सेबी और एम्फी ने सुरिंदर वर्मा के वर्षों से निवेशक जागरूकता, वित्तीय साक्षरता और निवेशकों को सशक्त बनाने के लिए किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनका योगदान पूरे  भारत में महत्वपूर्ण प्रभाव छोड़ता है। यह उपलब्धि न केवल पूरे देश के निवेशकों के लिए प्रेरणादायक है बल्कि चंडीगढ़ के लिए भी गौरव का विषय है कि उसके प्रतिनिधि को राष्ट्रीय मंच पर सम्मान मिला। कार्यक्रम में विभिन्न नियामक संस्थाओं के प्रतिनिधि, उद्योग विशेषज्ञ और निवेशक-शिक्षा से जुड़े सदस्य मौजूद थे। समारोह के दौरान वक्ताओं ने वर्मा के प्रयासों को सराहा, जिनमें निवेश सुरक्षा को मजबूत करना, वित्तीय साक्षरता को सरल भाषा में आम लोगों तक पहुंचाना और कई राज्यों में जमीनी स्तर पर जागरूकता अभियान चलाना शामिल है। सम्मान प्राप्त करते हुए वर्मा ने कहा कि यह पुरस्कार उनके लिए प्रेरणा है और वे भविष्य में भी निवेशक शिक्षा के विस्तार और जागरूकता बढ़ाने की दिशा में अपना काम और मजबूती से जारी रखेंगे।

NT24 News : चंडीगढ़ टैनामेंट कॉलोनी एवं रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के नए अध्यक्ष अनिल दुबे

 चंडीगढ़ टैनामेंट कॉलोनी के मकानो का समाधान कराएगी संस्था: चैयरमेन

Sunday, 23 November 2025

NT24 News: कॉलोनीवासियों के साथ भेदभाव बंद करो: बनारसी दास पूर्व मेयर, चंडीगढ़

एक शहर – दो पॉलिसी क्यों?

कॉलोनीवासियों के साथ भेदभाव बंद करो

चंडीगढ़, राखी: चंडीगढ़ प्रशासन लगातार ऐसी नीतियाँ बना रहा है जिनसे यह साफ दिखाई देता है कि एक ही शहर में दो अलग-अलग नियम लागू किए जा रहे हैं—एक सोसाइटी/हाउसिंग बोर्ड के लिए और दूसरा रिहैबिलिटेशन कॉलोनियों व टेनामेंट्स के लिए।स बके अलॉटमेंट एक ही नियमों के आधार पर हुए थे – फिर अधिकार अलग क्यों? चंडीगढ़ प्रशासन ने जिन नियमों के आधार पर सोसाइटी फ्लैट्स और हाउसिंग बोर्ड मकान अलॉट किए थे, उन्हीं नियमों के आधार पर कॉलोनीवासियों के मकान भी अलॉट किए गए थे। सोसाइटी और हाउसिंग बोर्ड के निवासियों को मकान बेचने और खरीदने का अधिकार दिया गया। लेकिन कॉलोनीवासियों को उसी अधिकार से वंचित रखा गया—क्यों? यह स्पष्ट भेदभाव है और गरीब व मध्यम वर्ग के साथ सीधा अन्याय है। कॉलोनीवालों को कमेटियों में क्यों शामिल नहीं किया जाता? जब भी कॉलोनियों से जुड़े बड़े फैसले लिए जाते हैं: न तो किसी कॉलोनी के प्रतिनिधि को समिति में शामिल किया जाता है। न ही उनकी राय ली जाती है। क्या कानून सिर्फ उन्हीं के लिए बनेंगे जिनके अधिकारी या रिश्तेदार प्रशासन में हैं? हम कॉलोनियों के लोग न अधिकारी के रिश्तेदार हैं, न सत्ता के नजदीक—क्या इसलिए हमारे खिलाफ कानून बनाए जाएँगे? यह लोकतंत्र नहीं, एकतरफा थोपे गए निर्णय हैं। नया प्रस्तावित फैसला कॉलोनीवासियों के भविष्य पर बड़ा संकट प्रशासन ने कहा है कि: केवल वही लोग कॉलोनी के मकानों में रह सकेंगे जिनके नाम मूल रूप से अलॉटमेंट हुआ था। उनके बच्चे मालिकाना हक़ के उत्तराधिकारी नहीं होंगे। यह निर्णय हजारों परिवारों को बेघर करने जैसा है और पूरी तरह अमानवीय है। हमारा स्पष्ट विरोध हम सभी कॉलोनीवासी इस अन्यायपूर्ण फैसले का कड़ा विरोध करते हैं। अगर प्रशासन ने यह प्रस्ताव वापस नहीं लिया, तो शहरवासी सामूहिक तौर पर इसका जोरदार आंदोलन करेंगे। कमलेश बनारसी दास पूर्व मेयर, चंडीगढ़

NT24 News : श्री राम कथा का हुआ शुभारंभ, पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने की शिरकत

 सात दिवसीय श्री राम कथा का हुआ शुभारंभ, पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया जी पहुंचे।


चंडीगढ़, राखी: गुरुदेव श्री आशुतोष महाराज जी के दिव्य मार्गदर्शन में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान एवं श्री राम कृपा सेवा ट्रस्ट द्वारा चंडीगढ़ के सेक्टर-34 स्थित प्रदर्शनी ग्राउंड में 23 से 29 नवम्बर 2025 तक दिव्य श्री राम कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह कथा प्रतिदिन सायं 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक होगी। इस पावन कथा का वाचन करने के लिए संस्थान के संचालक एवं संस्थापक परम श्रद्धेय श्री आशुतोष महाराज जी की परम शिष्या, विश्वविख्यात मानस मर्मज्ञ कथा व्यास साध्वी सुश्री श्रेया भारती जी अपनी मंडली सहित पहुँची हैं। प्रथम दिवस कथा का शुभारंभ पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक माननीय श्री गुलाब चंद कटारिया जी, संस्थान की तरफ से स्वामी परमानंद जी, स्वामी गुरुकृपानंद जी, सतनाम सिंह (ऐरो स्पेस इंजिनियर अमरीका) डॉक्टर हरपाल सिंह (मैक्स हॉस्पिटल मोहाली) श्री राम कृपा सेवा ट्रस्ट चंडीगढ़ से जगमोहन गर्ग, अनूप गुप्ता, प्रदीप बंसल एवं रामबीर भट्टी जी ने प्रभु की ज्योति को प्रज्वलित करके किया। डाक्टर दीपक भसीन (मैक्स हॉस्पिटल मोहाली) ने दैनिक यजमान पूजन एवं बी एल शर्मा (सेक्रेटरी चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट), मुकेश गोयल (एम डी निर्माण घर), लक्ष्मी नारायण गोयल ने यजमान पूजन किया। कथा के अंतर्गत दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी श्रेया भारती जी ने अपने प्रवचनों में कहा कि प्रभु श्री राम का चरित्र विश्व संस्कृति में उज्ज्वल, शाश्वत एवं सर्वव्यापी तत्व है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और सभ्यता में श्री राम कथा का विशिष्ट स्थान है — राम जी के बिना भारतीयता का अस्तित्व और उसकी पहचान संभव नहीं है। साध्वी जी ने आगे समझाया कि प्रभु श्री राम हमारे जीवन का आधार हैं, किंतु उन्हें बुद्धि से नहीं समझा जा सकता। शास्त्रों में भी कहा गया है— ‘राम अतर्क्य बुद्धि मन वाणी’ क्योंकि बुद्धि की सीमा होती है और सीमित बुद्धि से असीम प्रभु को जाना नहीं जा सकता। जहाँ बुद्धि की सीमा समाप्त होती है, वहीं से सच्चे ज्ञान का प्रारंभ होता है। इस अवसर पर राज्यपाल जी ने कहा कि संस्थान के संस्थापक एवं संचालक दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी के दिशा निर्देशन में संस्थापित एवं संचालित दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान एक बहुआयामी गैर-लाभकारी आध्यात्मिक संस्था है। यह 'आत्मिक जाग्रति' द्वारा विश्व की आधारभूत इकाई 'मानव' के आमूल परिवर्तन हेतु कार्यरत है। गुरुदेव ने इस दिव्य मिशन का आरंभ 1980 के दशक में आतंकवाद से त्रस्त पंजाब की भूमि से किया। तदुपरांत सन् 1991 में इस मिशन को दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के नाम से राष्ट्रीय स्तर पर पंजीकृत कराया। आज विश्व भर में फैली अपनी शाखाओं व बहुसंख्यक निःस्वार्थ कार्यकर्ताओं एवं समर्पित प्रचारकों के सहयोग से संस्थान विभिन्न प्रकार की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक, तथा सामाजिक गतिविधियों में संलग्न है। जैसे कि मंथन, संतुलन, कामधेनु गौशाला, संरक्षण, आरोग्य, बोध, अंतर्दृष्टि, अंतरक्रान्ति, समाधान इत्यादि। ऐसे ही उत्कृष्ट विचारों व सुमधुर भजनों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बनाया। कथा के प्रथम दिवस के वाचन को प्रभु श्री राम की दिव्य आरती के साथ विराम दिया गया, जिसमें रेसिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन से अनीता जोशी, रिचा वर्मा, व्यापारी शिव कुमार, एडवोकेट जोगिंदर गोयल सहित अनेक श्रद्धालुओं ने भाव–पुष्प अर्पित कर प्रभु के चरणों से आशीर्वाद प्राप्त किया। यह कथा 29 नवम्बर 2025 तक भगवान श्री राम की कृपा-प्रसाद को समस्त भक्तों के लिए उपलब्ध कराती रहेगी। अतः आप भी इस पुण्य अवसर का लाभ उठाएँ और इस भक्तिमय आयोजन में भाग अवश्य लें। अंत में कथा में आए हुए सभी भक्तजनों में भंडारे का वितरण किया गया।

Wednesday, 19 November 2025

NT24 News : शहीद पातशाही की याद में नगर कीर्तन, नाट्य मंचन व विशेष कीर्तन समागम

 350 वीं शहीदी वर्षगांठ पर चंडीगढ़ में सप्ताह भर का गुरमत समागम शुरू    

NT24 News: श्री राम कथा के प्रचार-प्रसार हेतु घर-घर जाकर दिया गया निमंत्रण

 श्री राम कथा के प्रचार-प्रसार हेतु घर-घर

जा कर दिया गया निमंत्रण

Tuesday, 18 November 2025

NT24 News Link: अवैध धार्मिक कन्वर्ज़न के खिलाफ पंजाब बचाओ मोर्चा की लड़ाई को सरदार भगत सिंह दोआबी का साथ"

  अवैध धार्मिक कन्वर्ज़न के खिलाफ पंजाब बचाओ मोर्चा  की लड़ाई को सरदार भगत सिंह  दोआबी का साथ" 

Monday, 17 November 2025

NT24 News Link: अगाही एमयूएन 4.0 ने भारत के सबसे बड़े निजी आउटडोर एमयूएन में चंडीगढ़ में 1,000 युवा डेलीगेट्स को किया इक्कठा

अगाही एमयूएन 4.0 ने चंडीगढ़ के 'हाउस ऑफ कैसल' में देश भर से आए 1,000 से अधिक डेलीगेट्स को इक्कठा किया और देश के पहले और सबसे बड़े निजी आउटडोर मॉडल यूनाइटेड नेशंस का रिकॉर्ड बनाया

इस दो-दिवसीय सम्मेलन ने कूटनीति, डिबेट और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति  के सम्मिश्रण के साथ युवाओं को वैश्विक चुनौतियों से जुड़ने और संवाद के माध्यम से लीडरशिप को नए सिरे से  परिभाषित करने का अवसर दिया

NT24 News Link: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में धूमधाम से मनाई गई केक मिक्सिंग सेरेमनी

 वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में धूमधाम से मनाई गई केक मिक्सिंग सेरेमनी

Friday, 14 November 2025

NT24 News Link: 3-दिवसीय चंडीगढ़ कार्निवाल 2025 लीजर वैली में प्रारंभ

3-दिवसीय चंडीगढ़ कार्निवाल 2025 लीजर वैली में प्रारंभ

Friday, 7 November 2025

NT24 News : कांग्रेस ने 50,000 हस्ताक्षरों का अभियान किया दिल्लीरवाना

भाजपा सरकार के खिलाफ वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान के तहत चंडीगढ़ कांग्रेस ने 50,000 हस्ताक्षरों का अभियान किया रवाना

देशभर में 5 करोड़ हस्ताक्षर एकत्र कर राष्ट्रपति को सौंपने की कांग्रेस की राष्ट्रव्यापी पहल का हिस्सा

NT24 News : शिवदत्त शर्मा के जीवन और कार्यों पर आधारित डॉक्यूमेंट्री 14 वर्षों में बनी

प्रख्यात आर्किटेक्ट शिवदत्त शर्मा के जीवन और कार्यों पर आधारित डॉक्यूमेंट्री 14 वर्षों में बनी, 9 नवंबर को चंडीगढ़ में होगा प्रीमियर  

NT24 News : मेरी फिल्मों का विरोध करने वाले ही ये फ़िल्में देखने सबसे पहले पहुंचे

अपनी तीन फिल्मों के निर्माण में मेरे अनुभव काफी पीड़ादायक रहे, अब कुछ समय के लिए आराम करना चाहता हूं : विवेक रंजन अग्निहोत्री

आज़ाद होकर पहले की तरह रोज गार्डन और राक गार्डन घूमने की इच्छा जताई : अनुभव में पीड़ा, उसके बाद आराम, फिर करेंगे महाभारत थीम पर काम

Wednesday, 5 November 2025

NT24 News Link: सिंदूर ऑपरेशन सिंदूर की सच्ची भावनाओं से प्रेरित — आस्था, गरिमा, समर्पण और सुरक्षा के भावों का अद्भुत प्रतीक

 रितु सिंह ने लॉन्च किया भावनाओं से भरा नया गीत सिंदूर”; शक्ति, साहस और भारत की आत्मा को समर्पित एक संगीतमय श्रद्धांजलि

सिंदूर के साथ रितु सिंह ने किया महिलाओं की अंतर्निहित शक्ति और त्याग को नमन; जल्द आएंगे उनके नए गीत मेहंदी,सोहम और बँदया

चंडीगढ़, राखी: प्रसिद्ध गायिकागीतकार और संगीतकार रितु सिंह ने आज चंडीगढ़ प्रेस क्लब में अपने बहुप्रतीक्षित गीत सिंदूरका भव्य शुभारंभ किया। मीडिया प्रतिनिधियों और संगीत प्रेमियों की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में रितु सिंह के इस गीत को लेकर गहरी उत्सुकता देखने को मिली। गीत का टीजर पहले ही सोशल मीडिया पर लाखों व्यूज हासिल कर चुका है, और अब यह अपनी भावनात्मक अभिव्यक्ति और आत्मीय कथा के जरिए दर्शकों के दिलों को छूने के लिए तैयार है। यह गीत ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी सच्ची भावनाओं से प्रेरित है। यह पारंपरिक सिंदूर के प्रतीक से आगे बढ़कर उसके गहरे अर्थ को दर्शाता है आस्था, शक्ति, गरिमा, साहस, समर्पण और रक्षा के भाव का प्रतिनिधित्व करता हुआ। गीत के पीछे की भावनाओं को साझा करते हुए रितु सिंह ने कहा कि जब मैं खुद से यह पूछती हूं तो एक शांति का अनुभव होता है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान मैंने वे सभी भावनाएं महसूस कीं जो पहलगाम की त्रासदी ने जगाई। शायद मेरे डीएनए में देशभक्ति गहराई से रची-बसी है, क्योंकि मेरे पिता दादा ताया चाचा और मौसी सभी ने भारतीय सेना की सेवा की है। मैंने उस दर्द उस पीड़ा को महसूस किया जो पीड़ित महिलाओं ने झेली होगी, और मेरे भीतर एक करुणा ने जन्म लिया जिसने मुझे इन भावनाओं को अभिव्यक्त करने के लिए प्रेरित किया। सिंदूरमेरे लिए उन परिवारों से भावनात्मक रूप से जुड़ने का एक माध्यम है और भारत की करुणा तथा योद्धा-ऊर्जा को नमन करने का मेरा तरीका भी। मेरी भावनाएं सिंदूरके जरिए शांति और शक्ति की प्रार्थना हैं जो हम सबको इस दिल से दिल के जुड़ाव से मिलती है। इस गीत का निर्देशन प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक राहुल खान ने किया है। रितु सिंह की कला और समर्पण की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि रितु सिंह के साथ काम करना मेरे लिए एक अद्भुत अनुभव रहा। वह सिर्फ एक बेहतरीन गायिका ही नहीं, बल्कि एक शानदार अभिनेत्री भी हैं। उनके भाव, अभिव्यक्ति और प्रदर्शन वाकई लाजवाब हैं। वह एक बहुमुखी कलाकार हैं गायिका, अभिनेत्री, गीतकार और संगीतकार और जो भी करती हैं, उसमें जादू भर देती हैं। पिछले महीने मैम ने देवी माँको समर्पित एक खूबसूरत भक्ति गीत भी रिलीज किया था, जिसे सुनते ही एक गहरी आध्यात्मिक अनुभूति होती है। इस गीत को उन्होंने खुद लिखा और गाया, जिससे यह और भी विशेष बन गया। गीत का संगीत प्रसिद्ध संगीतकार अभिजीत वाघानी ने तैयार किया है, जिन्होंने इसे एक गहरे आध्यात्मिक और भावनात्मक स्वरूप में ढाला है। निर्देशक राहुल खान ने संवेदनशील कहानी कहने, प्रभावशाली दृश्य संयोजन और रितु सिंह के मनमोहक अभिनय के माध्यम से सिंदूरकी आत्मा को जीवंत किया है। चंडीगढ़ में आयोजित इस लॉन्च इवेंट ने केवल एक गीत का विमोचन नहीं किया, बल्कि यह महिलाओं की अंतर्निहित शक्ति, त्याग और साहस को समर्पित एक प्रेरक संदेश भी बना। कार्यक्रम में उपस्थित दर्शकों ने गीत की अवधारणा, संगीत और उसके भावनात्मक गहराई की भरपूर सराहना की। सिंदूरके साथ रितु सिंह अपनी कलात्मक यात्रा को आगे बढ़ाते हुए भक्ति और काव्यात्मक अभिव्यक्ति का सुंदर संगम प्रस्तुत कर रही हैं। उन्होंने अपने आगामी गीतों मेहंदी सोहम और बंदया की भी घोषणा की, जो जीवन, ख़ुशियाँ आध्यात्मिकता और आत्मिक जागरण जैसे विषयों को और गहराई से उजागर करेंगे।

Tuesday, 4 November 2025

NT24 BLOG NEWS: चंडीगढ़ के परेड ग्राउंड में विशाल उद्योग-अकादमिक प्रदर्शनी

 चंडीगढ़ के परेड ग्राउंड में विशाल उद्योग-अकादमिक प्रदर्शनी

Sunday, 2 November 2025

श्री हनुमंत धाम सेक्टर 40 में माता तुलसी का हुआ विवाह

श्री हनुमंत धाम सेक्टर 40 में माता तुलसी का हुआ विवाह