Friday, 13 July 2018

रामनगर पोल्ट्री फार्म की बदबू व मक्खियों की भरमार से लोग परेशान......


रामनगर पोल्ट्री फार्म की बदबू व मक्खियों की भरमार से लोग परेशानन हुआ जल्द समस्या का समाधान तो सडक़ों पर उतरेंगे : शशिशंकर तिवारी

एन टी 24 न्यूज़

चण्डीगढ़
रामनगर हाऊसिंग बोर्ड काम्पलैक्स, मौलीजागरां पार्ट 2 के लोगों का यहां खुले एक पोल्ट्री फार्म की वजह से जीना मुहाल हो रखा है। पोल्ट्री फार्म से निकलने वाली दुर्गन्ध से व मक्खियों की भरमार से एक पल भी रूकना यहां मुश्किल हो गया है । चंडीगढ़ कांग्रेस के महासचिव शशिशंकर तिवारी ने कहा है कि इन वजह से यहां बच्चे बूढ़े जवान व महिलाएं सब रह रह कर बीमार हो रहे हैं । तिवारी ने इस बाबत यहां के निवासियों व अपने साथियों अरुणा कुमार, धर्मराज शुक्ला, भोला, डॉ. विश्वकर्मा, ललित सिंह, अरविंद कुमार, मीना देवी, संगीता देवी, शाकिर अली, दिपील चौबे, हरिकेश, रामप्रवेश ठाकुर इत्यादि के साथ मीटिंग की व पोल्ट्री फार्म के मालिक से बात करके इस समस्या का जल्द हल निकालने को कहा । उन्होंने कहा कि आए दिन हम समाचार पत्रों में बरवाला के बारे में पढ़ते रहते हैं कि वहां पोल्ट्री फार्म के कारण बदबू व मक्खियों की समस्या इतनी ज्यादा है कि बाहरी लोग वहां आना जाना व ठहराना पसंद नहीं करते व शादियां भी नहीं करते, उन्होंने कहा कि यही हाल यहां चंडीगढ़ में भी इस पोल्ट्री फार्म के कारण हो गया है। यहां के लोग पहले ही दूसरे कोने में स्थित डडूमाजरा स्थित गारबेज प्लांट की बदबू से बेहाल हैं व अब शहर के इस हिस्से में भी भयंकर बदबू के कारण जीना मुहाल है ।
      उन्होंने कहा कि यहां से गुजरने वाली सडक़ से हजारों लोग दिन में आवागमन करते हैं उनका भी यहां लाइट प्वाइंट पर दो मिनट रूकने पर भी बुर हाल हो जाता है। तिवारी ने चंडीगढ़ प्रशासन से भी जल्द स्थानीय निवासियों को इस समस्या से छुटकारा दिलाने की अपील करते हुए कहा कि यदि जल्द समस्या हल न हुई तो लोग सडक़ों पर उतरने को मजबूर होंगे व धरना प्रदर्शन करना पड़ेगा । 

महिलाओं व रेहड़ी-फड़ी वालों को मिली लोन सुविधा के बारे में जानकारी


महिलाओं व  रेहड़ी-फड़ी वालों को मिली लोन सुविधा के बारे में जानकारी
एन टी 24 न्यूज़

चण्डीगढ़
स्टेट लीगल सर्विस अथॉरिटी, चण्डीगढ़ की तरफ से इंदिरा कॉलोनी, राम दरबार व गांव कैम्बाला में एक जागरूकता प्रोग्राम करवाया गया जहां पर महिलाओं और रेहड़ी-फड़ी वालों को लोन की सुविधा के बारे में व स्वयं सहायता ग्रुप के बारे में जागरुक किया गया और कानूनी सहायता के लिए लोगों को प्रेरित किया गया। इस प्रोग्राम में स्टेट लीगल सर्विस अथॉरिटी की तरफ से पैरा-लीगल वालेंटियर्स भी वहां पर मौजूद रहे जिनमें गोपाल अत्री, ममता खान, नरेश कुमार चालिया, रिंपल खोसला, सुशील, राजेश व सरिता आदि भी यहां शामिल थे।  इसके अलावा नगर निगम चंडीगढ़  व पंजाब नेशनल बैंक से नोडल ऑफिसर  भी वहां पर मौजूद थे जिन्होंने पब्लिक को संबोधित किया और उन्हें अलग-अलग स्कीमों के बारे में जानकारी दी । 

Thursday, 12 July 2018

गांव दड़ुआ मैं हाईमास्ट लाइट लगाने की मांग .......


गांव दड़ुआ के सर्वाधिक महत्वपूर्ण स्थल पर हाईमास्ट लाइट लगाने की मांग

एन टी 24 न्यूज़

चण्डीगढ़
गांव दड़ुआ के सरपंच गुरप्रीत सिंह हैप्पी ने अधीक्षण अभियंता (इलेक्ट्रिकल सर्कल) से मुलाकात की व उनसे आग्रह किया कि उनके गांव के सर्वाधिक महत्वपूर्ण स्थल पर हाईमास्ट लाइट लगाई जाएँ  क्योंकि यहां पर लालां वाले पीर के साथ-साथ ग्राम पंचायत का पार्क है। इसके अलावा गुरुद्वारा, मंदिर, पंचायत घर, डिस्पेंसरी, पंचायत मार्किट व पशु अस्पताल भी है जिस कारण यहां देर रात तक लोगों का आना जाना लगा रहता है परन्तु कम रोशनी की वजह से परेशानी का सना करना पड़ता है। उन्होंने तत्काल इस तरफ ध्यान देने की मांग की जिस पर अधिकारी ने उनकी मांग पूरी करने का आश्वासन दिया।

कोआर्डिनेशन कमेटी का चंडीगढ़ प्रशासन के खिलाफ रोष प्रदर्शन


कोआर्डिनेशन कमेटी  का चंडीगढ़ प्रशासन के खिलाफ रोष प्रदर्शन
एन टी 24 न्यूज़

चंडीगढ़
कोआर्डिनेशन कमेटी ऑफ गवर्नमेंट एंड एम सी इंप्लॉइज एंड वर्कर्स यूटी चंडीगढ़ के साथ एफीलेटीड यूनियन द्वारा चंडीगढ़ प्रशासन के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया जाएगा मुलाजिम 13/ 7/18 को बस स्टैंड सेक्टर 17 में इकट्ठे होंगे और गवर्नर हाउस की ओर कूच किया जाएगा | अश्विनी कुमार कन्वीनर कोआर्डिनेशन कमेटी  ने कहा कि इस सिलसिले में अलग-अलग यूनियोनो की गेट मीटिंग जनरल बॉडी मीटिंग हो चुकी है | और सभी यूनियनों ने फैसला किया है कि कोआर्डिनेशन कमेटी के रोष प्रदर्शन में सारे मुलाजिम बस स्टैंड पहुंचकर गवर्नर हाउस की ओर कूच करेंगे | अश्विनी कुमार ने कहा आज हॉर्टिकल्चर वर्कर यूनियन और स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट वर्कर यूनियन की गेट मीटिंग सेक्टर -23 हॉर्टिकल्चर स्टोर और सेक्टर-42 में हुई | इस रोष प्रदर्शन में मुंसिपल कॉरपोरेशन और चंडीगढ़ प्रशासन के मुलाजिम जैसे हॉर्टिकल्चर रोड इलेक्ट्रिकल सी टी यू स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट सिक्योरिटी गार्ड हॉस्पिटल एजुकेशन फारेस्ट सफाई कर्मचारी मैकेनिकल वर्कर्स पब्लिक हेल्थ वर्कस् क्लेरिकल स्टाफ शामिल होंगे |

बिन्नू ढिल्लों होम प्रोडक्शन “ नौटी मैन ” की आने वाली पंजाबी फिल्म : " वधाईयाँ जी वधाईयाँ "


बिन्नू ढिल्लों होम प्रोडक्शन नौटी मैन की आने वाली पंजाबी फिल्म : " वधाईयाँ जी वधाईयाँ "
एन टी 24 न्यूज़
चंडीगढ़
हर रोज़ आगे बड़ रहे हमारे पंजाबी सिनेमा में लगातार दर्शकों को कुछ नया देखने को मिल रहा है, जिस में हर विषय पर एक पंजाबी फिल्म एक अच्छे सन्देश के साथ बन रही है जो की पंजाबी सिनेमा के विकास के लिए एक अच्छी बात है. इन में कॉमेडी फिल्में का भी बड़ा हिस्सा है ख़ासकर के वो कॉमेडी फिल्में जिन को देख के हँसते हँसते पेट में दर्द हो जाये, और इन्ही कॉमेडी फिल्मों की श्रृंखला में आगे एक और फिल्म बन गयी है. अपनी फिल्म " लावां फेरे व् कैरी ऑन जट्टा 2 " की अपार सफलता के बाद निर्देशक  समीप कंग, एक और फिल्म ले के आ रहे हैं और फिल्म का नाम है, " वधाईयाँ जी वधाईयाँ" जो की बनी है ए एंड ए अडवाईज़रज़ व बिन्नू ढिल्लों की होम प्रोडक्शन नौटी मैन प्रोडक्शनज़ के सहयोग से के बैनर्स के तहत. इस फिल्म में हम मुख्य भमिकाओं में देखेंगे बिन्नू ढिल्लों, कविता कौशिक, जसविंदर भल्ला, गुरप्रीत घुग्गी, बी एन शर्मा व करमजीत अनमोल को, फिल्म की कहानी व पटकथा को लिखा है सुमन व श्रेया श्रीवास्तव ने व इस के डायलॉग्ज लिखें हैं राकेश धवन ने. जाने माने फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर, ओम जी ग्रुप से मनीष साहनी जी करेंगे इस को वर्ल्ड वाइड रिलीज़ । आज फिल्म की पुरी टीम यहाँ प्रोमोशन के लिए पहुँची l प्रख्यात एक्टर व निर्माता बिन्नू ढिल्लों, कविता कौशिक, निर्माता अतुल भल्ला व अमित  भल्ला व दूसरे मुख्य कलाकार गुरप्रीत घुग्गी, जसविंदर भल्ला व निर्देशक समीप कंग इस मौके पे मीडिया के साथ रूबरू होने के लिए उपलब्ध थे l  ये फिल्म ए एंड ए अडवाईज़रज़, व बिन्नू ढिल्लों की होम प्रोडक्शन नौटी मैन प्रोडक्शनज़ के सहयोग से, बैनर के तहत बनी हैनिर्देशक, समीप कंग ने कहा, " इस फिल्म में भी दर्शकों को बहुत सारे हास्य पन्च्ज़ व् चुटकले सुनने व् देखने को मिलेंगे जिस को दर्शक खूब पसंद करेंगे ". उन्होंने ने आगे कहा, " मैं मानता हूँ की फिल्म-मेकिंग सबसे बड़ी कला है और इस में एक्सपेरिमेंट और इनोवेशन का अनंत स्कोप है, जिस के लिए मैं हमेशा तैयार रहता हूँ.”        

 निर्माता व् एक्टर बिन्नू ढिल्लों, ने कहा "अपने होम प्रोडक्शन की दूसरी फिल्म बना के मैं बहुत हे खुश हूँ, और फिल्म के बारे में, जैसा इस का नाम है, " वधाईयाँ जी वधाईयाँ ", मुझे पूरी उम्मीद है जैसे आप सब ने मेरी पहली फिल्मों को प्यार दिया है सब लोग इस को भी उतना हे प्यार देंगे ". लीड एक्ट्रेस, कविता कौशिक, ने भी कहा, " मुझे पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ने की बहुत ख़ुशी है और ये मेरी तीसरी पंजाबी फिल्म है. " वेख बरातां चलियाँ " के बाद बिन्नू ढिल्लों के साथ काम कर के मैं बहुत ही उत्साहित हूँ और मुझे पूरी उम्मीद है के जैसे पहली फिल्म इतनी अच्छी चली थी ये भी उतनी ही अच्छी चलेगी "। सीनियर कलाकार गुरप्रीत घुग्गी व जसविंदर भल्ला ने भी कहा के बिन्नू ढिल्लों व् समीप कंग के साथ एक बार फिर से काम करने का मौका मिला जिस से उनको पूरी उम्मीद है के पहले की तरह हम सब दर्शकों को खूब सारा प्यार व् स्नेह देंगे l निर्माता, अमित  भल्ला व अतुल भल्ला ने भी कहा के पंजाबी सिनेमा के सीनियर कलाकार बिन्नू ढिल्लों, जसविंदर भल्ला, गुरप्रीत घुग्गी व बी एन शर्मा व प्रसिद्ध निर्देशक समीक कंग जी के साथ काम करने का मौका मिलना हमारे लिए सौभाग्य की बात है, जिन्होंने ने मिल के  पंजाबी सिनेमा व उस के दर्शकों को हमेशा सब कुछ अच्छा हे दिया है और जिन पे पंजाबी सिनेमा हमेशा ही बहुत अच्छे के लिए निर्भर करता है l  फिल्म का संगीत प्रसिद्ध संगीत निर्देशक जतिंदर शाह जी ने तैयार किया है. इस मैं पांच गाने हैं जिन को लिखा है, हैप्पी रायकोटी, बलबीर बोपाराय, विन्दर नथुमाजरा व कुलदीप कंदीआरा ने व् जिनको अपनी सुरीली आवाजों से सजाया है गिप्पी ग्रेवाल, एम्मी विर्क, गुलरेज़ अख्तर, सुनिधी चौहान व् नछतर गिल ने l


Monday, 9 July 2018

पंचाग : * दिनांक - 10 जुलाई 2018*, * दिन - मंगलवार*,




 * दिनांक - 10 जुलाई 2018*,  * दिन - मंगलवार*,  * विक्रम संवत - 2075*,* शक संवत -1940*, * अयन - दक्षिणायन*, * ऋतु - वर्षा*, * मास - आषाढ़*,  * पक्ष - कृष्ण*, *तिथि - शाम 06:45 तक द्वादशी*  *नक्षत्र - 11/07 रात्रि 03:16 तक रोहिणी*  *योग - रात्रि 08:26 तक गण्ड*  *राहुकाल - शाम 04:02 से 05:41*   *सूर्योदय - 06:04*,  * सूर्यास्त - 19:23*  *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*  *व्रत पर्व विवरण - भौमप्रदोष व्रत*
* विशेष *
द्वादशी को पूतिका(पोई) अथवा त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*, *स्कंद पुराण के अनुसार द्वादशी के दिन बिल्ववृक्ष का पूजन करना चाहिए। इससे ब्रह्महत्या आदि महापाप भी नष्ट हो जाते हैं। *     
* जानिये दीपक जलाने की सही विधि, पाइये शुभ लाभ *
*दीपक की बत्ती या लौ पूर्व दिशा की ओर रखने से आयुवृद्धि, पश्चिम की ओर दुःखवृद्धि, दक्षिण की ओर हानि और उत्तर की ओर रखने से धन-लाभ होता है | लौ दीपक के मध्य में रखना शुभ फलदायी है |*, * इसी प्रकार दीपक के चारों ओर लौ प्रज्वलित करना भी शुभ है किंतु यदि लौ की संख्या सम ( 2,4,6 ....) हो तो ऊर्जा-वहन की क्रिया रुक जाती है | लौ की संख्या विषम (१,,५ ....) रखना लाभदायक है |*

* कर्ज-मुक्ति के लिए मासिक शिवरात्रि  *
 *11 जुलाई 2018 बुधवार को मासिक शिवरात्रि है।*, *हर मासिक शिवरात्रि को सूर्यास्‍त के समय घर में बैठकर अपने गुरुदेव का स्मरण करके शिवजी का स्मरण करते- करते ये 17 मंत्र बोलें, जिनके सिर पर कर्जा ज्यादा हो, वो शिवजी के मंदिर में जाकर दिया जलाकर ये 17 मंत्र बोले।इससे कर्जा से मुक्ति मिलेगी*,  *1).ॐ शिवाय नम:*,  *2).ॐ सर्वात्मने नम:* , *3).ॐ त्रिनेत्राय नम:*, *4).ॐ हराय नम:*, *5).ॐ इन्द्र्मुखाय नम:*, *6).ॐ श्रीकंठाय नम:*,  *7).ॐ सद्योजाताय नम:*,  *8).ॐ वामदेवाय नम:* , *9).ॐ अघोरह्र्द्याय नम:* ,  *10).ॐ तत्पुरुषाय नम:*,  *11).ॐ ईशानाय नम:*, *12).ॐ अनंतधर्माय नम:*,  *13).ॐ ज्ञानभूताय नम:*,  *14). ॐ अनंतवैराग्यसिंघाय नम:*,  *15).ॐ प्रधानाय नम:* ,  *16).ॐ व्योमात्मने नम:* ,  *17).ॐ युक्तकेशात्मरूपाय नम:*,  *आर्थिक परेशानी से बचने हेतु*, *हर महीने में शिवरात्रि (मासिक शिवरात्रि - कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी) को आती है | तो उस दिन जिसके घर में आर्थिक कष्ट रहते हैं वो शाम के समय या संध्या के समय जप-प्रार्थना करें एवं शिवमंदिर में दीप-दान करें ।*, *और रात को जब 12 बज जायें तो थोड़ी देर जाग कर जप और एक श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें।तो आर्थिक परेशानी दूर हो जायेगी । *, *प्रति वर्ष में एक महाशिवरात्रि आती है और हर महीने में एक मासिक शिवरात्रि आती है। उस दिन शाम को बराबर सूर्यास्त हो रहा हो उस समय एक दिया पर पाँच लंबी बत्तियाँ अलग-अलग उस एक में हो शिवलिंग के आगे जला के रखना | बैठ कर भगवान शिवजी के नाम का जप करना प्रार्थना करना, | इससे व्यक्ति के सिर पे कर्जा हो तो जल्दी उतरता है, आर्थिक परेशानियाँ दूर होती है । *.

            

पंचांग : * दिनांक - 09 जुलाई 2018 *, * दिन – सोमवार *



 * दिनांक - 09 जुलाई 2018 *,  * दिन – सोमवार *,  * विक्रम संवत – 2075 *,  * शक संवत -1940 *, * अयन – दक्षिणायन *, * ऋतु – वर्षा *, * मास – आषाढ़ *, * पक्ष – कृष्ण *, * तिथि - रात्रि 09:27 तक एकादशी *, * नक्षत्र - सुबह 06:52 से कृत्तिका *, * योग - रात्रि 11:44 तक शूल *, * राहुकाल - सुबह 07:46 से 09:25 *, * सूर्योदय - 06:04 *,  *सूर्यास्त -19:23 * , * दिशाशूल - पूर्व दिशा में * ,* व्रत पर्व विवरण - योगिनी एकादशी *, * विशेष - हर एकादशी को श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख शांति बनी रहती है l
राम रामेति रामेति । रमे रामे मनोरमे ।। सहस्त्र नाम त तुल्यं । राम नाम वरानने ।। *
* आज एकादशी के दिन इस मंत्र के पाठ से विष्णु सहस्रनाम के जप के समान पुण्य प्राप्त होता है l*, * एकादशी के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए। *, * एकादशी को चावल व साबूदाना खाना वर्जित है | एकादशी को शिम्बी (सेम) ना खाएं अन्यथा पुत्र का नाश होता है। *, * जो दोनों पक्षों की एकादशियों को आँवले के रस का प्रयोग कर स्नान करते हैं, उनके पाप नष्ट हो जाते हैं। *, *योगिनी एकादशी * , * 08 जुलाई 2018 रविवार को रात्रि 11:31 से 09 जुलाई 2018 सोमवार को रात्रि 09:27 तक एकादशी है । *,  * विशेष 09 जुलाई 2018 सोमवार को एकादशी का व्रत (उपवास) रखें। *, * योगिनी एकादशी का व्रत महापापों को शांत करके महान पुण्य देने वाला है ।इसके व्रत से 88,000  ब्राह्मणों को भोजन कराने का फल मिलता है। *
* भौमप्रदोष *
* 10 जुलाई 2018 मंगलवार को भौमप्रदोष है | *
* जिसके सिर पे कर्जा हो वे भौमप्रदोष के दिन नमक मिर्च बिना का भोजन करें और जप - तप अच्छी तरह से करें तो उन पर जल्दी दैवी शक्ति का वरदान मिलता है ...और कर्जे से मुक्त हो जाते हैं| उस दिन शाम के समय जप आदि विशेष रूप से करने से आदमी कर्जे के  भार से जल्दी छूट जाता है | *

Saturday, 7 July 2018

पंचांग -* दिनांक - 08 जुलाई 2018 *, * दिन – रविवार *



                                                                                  आज का पंचांग
* दिनांक - 08 जुलाई 2018 *, *  दिन – रविवार *, *  विक्रम संवत - 2075*, *  शक संवत -1940*, *  अयन – दक्षिणायन *, * ऋतु – वर्षा *, *  मास – आषाढ़ *, *  पक्ष – कृष्ण  *, *  तिथि - रात्रि 11:30 तक दशमी  *, *  नक्षत्र - सुबह 07:40 से भरणी *, *  योग - रात्रि 02:31 तक धृति *, *  राहुकाल - शाम 05:41 से 07:20 *, *  सूर्योदय - 06:04 *, * सूर्यास्त - 19:23 *,
* दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*
* व्रत पर्व विवरण -*
* विशेष - * रविवार के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है ( ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38 ) *, * रविवार के दिन मसूर की दाल, अदरक और लाल रंग का साग नहीं खाना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75.90 ) *, *  रविवार के दिन काँसे के पात्र में भोजन नहीं करना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75 ) *, * स्कंद पुराण के अनुसार रविवार के दिन बिल्ववृक्ष का पूजन करना चाहिए। इससे ब्रह्महत्या आदि महापाप भी नष्ट हो जाते हैं *
* एकादशी व्रत के लाभ *
 * 08 जुलाई 2018 रविवार को रात्रि 11:31 से 09 जुलाई 2018 सोमवार को रात्रि 09:27 तक एकादशी है। *, * विशेष 09 जुलाई 2018 सोमवार को एकादशी का व्रत (उपवास) रखें । *, * एकादशी व्रत के पुण्य के समान और कोई पुण्य नहीं है । *,  * जो पुण्य सूर्यग्रहण में दान से होता है, उससे कई गुना अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है *, * जो पुण्य गौ-दान सुवर्ण-दान, अश्वमेघ यज्ञ से होता है, उससे अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है । *, * एकादशी करनेवालों के पितर नीच योनि से मुक्त होते हैं और अपने परिवारवालों पर प्रसन्नता बरसाते हैं ।इसलिए यह व्रत करने वालों के घर में सुख-शांति बनी रहती है । *,  * धन-धान्य, पुत्रादि की वृद्धि होती है । *, * कीर्ति बढ़ती है, श्रद्धा-भक्ति बढ़ती है, जिससे जीवन रसमय बनता है । *, * परमात्मा की प्रसन्नता प्राप्त होती है ।पूर्वकाल में राजा नहुष, अंबरीष, राजा गाधी आदि जिन्होंने भी एकादशी का व्रत किया, उन्हें इस पृथ्वी का समस्त ऐश्वर्य प्राप्त हुआ ।भगवान शिवजी  ने नारद से कहा है : एकादशी का व्रत करने से मनुष्य के सात जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं, इसमे कोई संदेह नहीं है । एकादशी के दिन किये हुए व्रत, गौ-दान आदि का अनंत गुना पुण्य होता है । *,
*एकादशी के दिन करने योग्य*
 * एकादशी को दिया जला के विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें .......विष्णु सहस्त्र नाम नहीं हो तो १० माला गुरुमंत्र का जप कर लें l अगर घर में झगडे होते हों, तो झगड़े शांत हों जायें ऐसा संकल्प करके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें तो घर के झगड़े भी शांत होंगे l *,
*एकादशी के दिन ये सावधानी रहे*
 * महीने में ` 15-15 दिन में  एकादशी आती है एकादशी का व्रत पाप और रोगों को स्वाहा कर देता है लेकिन वृद्ध, बालक और बीमार व्यक्ति एकादशी न रख सके तभी भी उनको चावल का तो त्याग करना चाहिए एकादशी के  दिन जो  चावल खाता है... तो धार्मिक ग्रन्थ से एक- एक चावल एक- एक कीड़ा खाने का पाप लगता है...ऐसा डोंगरे जी महाराज के भागवत में डोंगरे जी महाराज ने कहा  * l

Friday, 6 July 2018

पंचांग : * दिनांक - 07 जुलाई 2018 *, * दिन - शनिवार *



 * दिनांक - 07 जुलाई 2018*,  *दिन - शनिवार*,  *विक्रम संवत - 2075*,  *शक संवत -1940*,  *अयन - दक्षिणायन*,  *ऋतु - वर्षा*,  *मास - आषाढ़*,  *पक्ष - कृष्ण*,  *तिथि - रात्रि 12:50 तक नवमी*,  *नक्षत्र - सुबह 07:41 से अश्विनी*,  *योग - सुबह 06:17 से सुकर्मा*,  *राहुकाल - सुबह 09:24 से 11:04*,  *सूर्योदय - 06:03*,  *सूर्यास्त - 19:23* ,  *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*,  
* व्रत पर्व विवरण -*
 * विशेष - नवमी को लौकी खाना गोमांस के समान त्याज्य है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*,  *ब्रह्म पुराण' के 118 वें अध्याय में शनिदेव कहते हैं- 'मेरे दिन अर्थात् शनिवार को जो मनुष्य नियमित रूप से पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उनके सब कार्य सिद्ध होंगे तथा मुझसे उनको कोई पीड़ा नहीं होगी। जो शनिवार को प्रातःकाल उठकर पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उन्हें ग्रहजन्य पीड़ा नहीं होगी।' (ब्रह्म पुराण')*,  *शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष का दोनों हाथों से स्पर्श करते हुए 'ॐ नमः शिवाय।' का 108 बार जप करने से दुःख, कठिनाई एवं ग्रहदोषों का प्रभाव शांत हो जाता है। (ब्रह्म पुराण')*,  *हर शनिवार को पीपल की जड़ में जल चढ़ाने और दीपक जलाने से अनेक प्रकार के कष्टों का निवारण होता है ।(पद्म पुराण)*
* बारिश की सर्दी मिटाने के लिए*
* बारिश की सर्दी लगने का अंदाजा  हो तो एक लौंग मुंह में रख देना चाहिये और घर जाकर मत्था जल्दी पोंछ लेना चाहिये । बदन सूखा कर लेना चाहिये और बांये करवट थोड़ा लेट के दायाँ श्वास चालू रखना चाहिये । इससे बारिश में भीगने का असर नहीं होगा ।* 
* कैसे बदले दुर्भाग्य को सौभाग्य में*
* वैसे तो भगवान की पूजा-अर्चना और सेवा करने का कोई दिन या समय नहीं होता। किसी भी समय सच्चे मन और श्रद्धा के साथ की गई पूजा या दर्शन फल प्रदान करती ही है,लेकिन धर्म ग्रंथों के अनुसार,पूजा आदि करने के लिए कुछ नियम-कायदे बताए गए हैं।*, * हर वार का खास संबंध किसी न किसी भगवान से माना जाता है। अगर दिन के अनुसार संबंधित भगवान के मंदिर जाकर खास वस्तु चढ़ाई जाए तो इसका फल निश्चित ही मिलता है। जानिए,किस दिन कौन से भगवान के मंदिर में क्या चढ़ाने से खत्म होता है दुर्भाग्य।*
*वार अनुसार मंदिर में चढ़ाएं ये 1 वस्तु, देखते ही देखते खत्म हो जाएगा दुर्भाग्य*
* रविवार*
* रविवार को भगवान विष्णु या श्रीकृष्ण के मंदिर में गुड़, पीली दाल या दूध की बनी वस्तु चढ़ाने से दुर्भाग्य खत्म होता है ।*
* सोमवार*
* सोमवार को शिव मंदिर में सफेद फूलों के साथ रुदाक्ष चढ़ाने से रुके हुए जरुरी काम पूरे होने लगते हैं ।*
* मंगलवार*
* मंगलवार को हनुमानजी के मंदिर में लाल मसूर और गुड़ चढ़ाने से सौभाग्य में वृद्धि होती है ।*
* बुधवार*
* बुधवार को गणेशजी के मंदिर में घर के बने लड्डू और दूर्वा चढ़ाने से तरक्की के अवसर मिलते हैं ।*
* गुरुवार*
* गुरुवार को किसी भी गुरु मंदिर में पीले रंग की कोई वस्तु चढ़ाने से आय के स्रोत में वृद्धि होती है ।*
* शुक्रवार*
* शुक्रवार को देवी लक्ष्मी, माँ काली या सरस्वती के मंदिर में खीर, खिचड़ी या हरे रंग की चूनर चढ़ाना चाहिए ।*
* शनिवार*
* शनिवार को शनिदेव के मंदिर में काली उरद और सरसों का तेल चढ़ाने से अशुभ प्रभावों को खत्म कर, सफलता दिलाता है ।*


कोआर्डिनेशन कमेटी ने डी.सी. ऑफिस के सामने दिया धरना...................



 कोआर्डिनेशन कमेटी ने डी.सी. ऑफिस के सामने दिया धरना


एन टी 24 न्यूज़ 

चंडीगढ़        
कोआर्डिनेशन कमेटी ऑफ गवर्नमेंट एंड एम सी इंप्लाइज एंड वर्कर्स यूटी चंडीगढ़ के साथ एफिलिएटेड यूनियनों के लीडरों द्वारा डीसी ऑफिस के सामने धरना दिया और डिप्टी कमिश्नर अजीत बालाजी जोशी द्वारा भारत के प्रधानमंत्री और भारत के गृहमंत्री को संबोधन किया यूटी मुलाजिमों की मांगों का मांग पत्र सौंपा और अजीत बालाजी जोशी डिप्टी कमिश्नर ने भरोसा दिया कि जल्द ही मांग पत्र भारत के प्रधानमंत्री  भारत के गृहमंत्री को भेज दिया जाएगा मांग पत्र में मांग की गई की वर्क लोड बढ़ रहा है इसलिए नए पद सृजित किए जाएंकॉन्ट्रैक्ट मुलाजिमों की सुरक्षित पॉलिसी बनाई जाए तथा पंजाब सरकार द्वारा कॉन्ट्रैक्ट मुलाजिमों को रेगुलर करने के संबंध में बनाए गए एक्ट को चंडीगढ़ प्रशासन तुरंत लागू करें,चंडीगढ़ मुलाजिमों के स्टेटस के संबंध में केंद्र सरकार चंडीगढ़ प्रशासन के मुलाजिमों के हक में तुरंत फैसला करें तथा केंद्रीय वेतनमान तथा केंद्रीय सेवा नियम लागू करेंयू टी एम्प्लाइज सेल्फ फाइनेंस हाउसिंग स्कीम 2008 के अंतर्गत सफल उम्मीदवारों को मकान दिए जाएं,5%सीलिंग खत्म की जाए और मृतक के बारिशों को तुरंत नौकरी दी जाए,गांव के पंचायतों में काम कर रहे डेलीवेज सफाई कर्मचारियों को बेसिक पे और डी ए दिया जाए क्योंकि चंडीगढ़ के अलग-अलग विभागों में काम करने वाले डेलीवेज वर्कर्स को बेसिक पे और डी ए दिया जा रहा हैचंडीगढ़ प्रशासन सी टी यू विभाग में आउटसोर्सिंग पर वॉल्वो बस किलोमीटर स्कीम के तहत लाने जा रहा है उसको तुरंत रोका जाए, 2004 के बाद भर्ती हुए मुलाजिमों को नई पेंसन की जगह पुरानी पेंसन दी जाएएजुकेशन डिपार्टमेंट में ड्यूटी कर रहे चौकीदारों की ड्यूटी 8 घंटे निश्चित की जाए क्योंकि इन चौकीदारों से 18 - 18 घंटे ड्यूटी ली जा रही है और कोआर्डिनेशन कमेटी ने फैसला किया है कि मुलाजिम 13 जुलाई 2018 को लोकल बस स्टैंड सेक्टर 17 में इकट्ठे होंगे और गवर्नर हाउस की ओर कूच करेंगे धरने को संबोधन करते हुए अश्विनी कुमार कन्वीनर कोआर्डिनेशन कमेटी ने कहा कि चंडीगढ़ प्रशासन गवर्नमेंट ऑफ इंडिया  के अधीन काम कर रहा है यहां कोई राजनीतिक सेटअप नहीं है इसलिए चंडीगढ़ के ऑफिसर मुलाजिमों की मांगों को हल करने के लिए दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं इसलिए चंडीगढ़ मुलाजिमों में बहुत रोष है उन्होंने भारत सरकार से मांग की कि जो मांग पत्र कोआर्डिनेशन कमेटी के द्वारा भेजा जा रहा हैं उन मांगों को तुरंत हल किया जाए! धरने को जसवंत सिंह प्रधान चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट वर्कर यूनियन,राजा राम महा सचिव हॉर्टिकल्चर वर्कर्स यूनियनरंजीत मिश्रा प्रधान एजुकेशन डिपार्टमेंट दी क्लास वर्कर्स यूनियनराकेश कुमार महासचिव इलेक्ट्रिकल वर्कर यूनियन,यूनियन सुरेश कुमार प्रधान सीवरेज इंप्लाइज यूनियनदलजीत सिंह इलेक्ट्रिकल स्ट्रीट लाइट वर्कर्स यूनियन रंधावा यूनाइटेड फ्रंट पब्लिक हेल्थ वर्कर यूनियनरविचंद्र एमसी रोड वर्कर्स यूनियनरामफल प्रधान मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन एम सीकुलदीप सिंह सेंट्री इंस्टॉलेशन वर्कर्स यूनियन,अनिल कुमार सीएमसी हॉर्टिकल्चर वर्कर्स यूनियन गुरमुख सिंह प्रधान एम सी मनी माजरा वर्कर्स यूनियन,मलकीत सिंह महासचिव एम सी पब्लिक हेल्थ वर्कर यूनियनडॉ  हिमांशु महासचिव पंजाब चंडीगढ़ कॉलेज टीचर यूनियन,अजीत सिंह प्रधान एम सी इंप्लाइज यूनियनदविंदर सिंह प्रधान कंडक्टर यूनियनमामराज प्रधान स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट वर्कर्स यूनियनपंच नाथन प्रधान चंडीगढ़ स्वीपर यूनियन,श्यामलाल घावरी प्रधान सफाई कर्मचारी यूनियन एम सी चंडीगढ़जगजीत सिंह प्रधान जीएमसीएच सेक्टर 32 सिक्योरिटी गॉड वर्कर्स यूनियन आदि ने संबोधन किया l