Friday, 24 December 2021

NT24 News : फिल्म एंड टेलीविज़न डेवलपमेंट काउंसिल....

 फिल्म एंड टेलीविज़न डेवलपमेंट काउंसिल के गठन को मिली हरी झंडी

एन टी24 न्यूज़

विनय कुमार शर्मा

चंड़ीगढ़

पंजाब कैबिनेट ने जगत गुरु नानक देव पंजाब स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी, पटियाला में गीता अध्ययन और सनातनी ग्रंथ संस्थान की स्थापना करने की मंजूरी दे दी है, जिससे इन धर्मों के ज्ञान और विश्वास में शिक्षण अनुसंधान किया जा सके।
मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता के मुताबिक यह केंद्र अन्य आध्यात्मिक, धार्मिक, जातीय और आध्यात्मिक दृष्टिकोण, सिद्धांत और रीति-रिवाजों के प्रति विचारशील रवैए को प्रोत्साहित करेगा, जो समाज को मजबूत बनाते हैं और विश्व जो सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय पगडंडी का सामना कर रहे हैं, को पार करने में मदद करेगा। इस भरोसे के साथ कि विश्वास, सांस्कृतिक भाईचारे और धार्मिक संस्थाओं के विभिन्न स्तरों पर मतभेद मौजूद हैं, यह संस्था इन चुनौतियों को जड़ से उखाड़ने के लिए भी काम करेगी।
अध्ययन और सनातनी ग्रंथ संस्थान की स्थापना के लिए व्यापक स्तर पर समेकन और निगरानी तंत्र की भी जरूरत होगी, जिससे संस्था को जल्द स्थापित किया जा सके और वांछित परिणाम भी प्रदान किए जा सकें। इसके अनुसार मुख्यमंत्री की अध्यक्षता अधीन फाउंडेशन का गठन किया जाएगा। इसके अलावा संस्था को अमल में लाने की निगरानी करने के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता अधीन संस्था के लिए एक प्रशासनिक समिति शिक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री की मंजूरी प्राप्त करने के बाद अलग तौर पर मनोनीत की जाएगी। संस्था के नाम, इसकी विस्तृत गतिविधियों, स्टाफ की भर्ती और संस्था के पूँजीगत खर्चे, संचालन और रखरखाव से सम्बन्धित अन्य सभी मुद्दों का फ़ैसला करने के लिए फाऊंडेशन को पूरी तरह अधिकृत किया जाएगा।
फिल्म और टेलीविजन विकास काउंसिल की स्थापना को मंजूरी
राज्य में कला, विरासत, सभ्याचार को बाहरी दुनिया में प्रफुल्लित करने के साथ-साथ फिल्म, टेलीविज़न ओ.टी.टी प्लेटफॉर्म के द्वारा लोगों के साथ जुड़ने के उद्देश्य के साथ मंत्रिमंडल ने राज्य में फिल्म और टेलीविजन विकास काउंसिल स्थापित करने की मंजूरी दे दी है।
इस काउंसिल के 11 मेंबर होंगे और इसका चेयरपर्सन होगा जो पंजाब सरकार द्वारा नामजद किया जाएगा। पर्यटन एवं सांस्कृतिक विभाग के प्रशासनिक सचिव को इस काउंसिल का सह-चेयरपर्सन बनाया जाएगा। काउंसिल में दो कलाकार, एक निर्देशक, एक निर्माता, एक सिनेमैटोग्राफर, एक लाइन निर्माता, एक फिल्म शिक्षा शास्त्री और एक डिजिटल प्रमोटर/डिस्ट्रीब्यूटर/सिंडिकेशन और मार्केटिंग प्रमोटर शामिल होंगे, जबकि निदेशक पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले को काउंसिल का मैंबर सचिव बनाया जाएगा। इन सदस्यों में एक तिहाई महिलाओं को शामिल किया जाएगा।
जि़क्रयोग्य है कि अब पंजाबी फिल्में अन्य राज्यों के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, अमेरिका, यू.के. और न्यूजीलैंड में भी रिलीज होती हैं। पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री हर साल लगभग 55 फिल्मों का निर्माण करती है।

थीम पार्क, श्री चमकौर साहिब के लिए अन्य 69 पद सृजन करने और भरने की मंज़ूरी
मंत्री मंडल ने थीम पार्क, श्री चमकौर साहिब के लिए ठेके के आधार पर 69 और नए पद सृजन करने और भरने के लिए भी मंज़ूरी दे दी है। मंत्री मंडल ने अधिकारियों की समिति द्वारा सिफारिश किए अनुसार विभाग को व्यक्तियों की सेवाएं लेने/भर्ती करने की भी इजाजत दी है। मंत्री मंडल ने मुख्यमंत्री को इस सम्बन्ध में भविष्य में कोई भी तब्दीली करने की मंजूरी देने के लिए भी अधिकृत किया गया है।
जि़क्रयोग्य है कि सांस्कृतिक मामलों संबंधी विभाग द्वारा श्री चमकौर साहिब में दास्तान-ऐ-शहादत नाम का विश्व स्तरीय थीम पार्क बनाया गया है, जिसका उद्घाटन 11 नवंबर, 2021 को किया गया था। इसमें 11 गैलरियाँ हैं, जिनमें सिख धर्म के विलक्षण इतिहास और चमकौर साहिब की महत्ता पर विशेष जोर देते हुए गुरू साहिबान के बलिदानों को खूबसूरत ढंग से दिखाया गया है। इस बुनियादी ढांचे को इसके संचालन और रखरखाव लिए जनशक्ति की जरूरत होती है। बिजली विभाग की सालाना प्रशासनिक रिपोर्टों को भी मंजूरी मंत्री मंडल ने साल 2016-17, 2017-18 और 2018-19 के लिए बिजली विभाग के पी.एस.पी.सी.एल की सालाना प्रशासनिक रिपोर्टों को भी मंजूरी दी।

NT24 News Link : गौ सेवा के उपरांत भाजपा प्रत्याशी ...

गौ सेवा के उपरांत भाजपा प्रत्याशी भूपेन्द्र शर्मा ने किया मतदान

NT24 News : चंडीगढ़ में शांतिपूर्ण मतदान के लिए....

चंडीगढ़ में शांतिपूर्ण मतदान के लिए भाजपा नेताओं ने जताया आभार

Thursday, 23 December 2021

NT24 News : यूटी इम्पलाईज एवं एमसी पेंशनर एसोसिएशन

यूटी इम्पलाईज एवं एमसी पेंशनर एसोसिएशन ने चण्डीगढ़ कांग्रेस का जताया आभार

एन टी24 न्यूज़
विनय कुमार शर्मा
चण्डीगढ़
फैड़रेषन ऑफ यूटी इम्पलाईज एण्ड वर्कर चण्डीगढ़ तथा यूटी व एम सी
 पेंषनर एसोसिएशन ने बिजली विभाग के निजीकरण का विरोध करने के लिए चण्डीगढ़ कांग्रेस का आभार जताया। फैड़रेषन के प्रधान रघबीर चन्द, वरिष्ठ उप प्रधान राजेन्द्र कटोच, उप प्रधान ध्यान सिंह व महासचिव गोपाल दत्त जोषी तथा पैंषनर ऐसोसिऐषन  के प्रधान राम सरूप,  उपाध्यक्ष भीम सेन व महासचिव सुच्चा सिंह ने बिजली विभाग के निजीकरण के खिलाफ लगातार आवाज बुलन्द करने तथा प्रषासन को ज्ञापन सौंपकर निजीकरण की समूची प्रक्रिया रद्द करने की मांग करने पर कांग्रेस पार्टी का धन्यवाद किया। गोपाल दत्त जोषी ने जारी एक बयान में बताया कि मांगपत्र में सही तथ्य पेशकर चण्डीगढ़ में सस्ती बिजली देने के बावजूद मुनाफा कमाने की हकीकत पेश की है तथा जनता के पैसों से अर्जित सरकारी सम्पत्ति को बेचने का विरोध करना सराहनीय कदम है व प्रशासन को इस पर विचार करना चाहिए। फैड़रेषन ने अन्य राजनैतिक पार्टियों को भी सरकारी सम्पत्ति निजी मालिकों को बेचने का विरोध करने की अपील की। यहां यह बात भी जिक्र करने वाली है कि सरकार जिस कलकत्ता की एमीनेंट कम्पनी को बिजली विभाग को बेच रही है उसका आखिरी स्लैब 13 रूपये 20 पैसे हैं व देष में सबसे मंहगा रेट है जिसका विपरीत असर चण्डीगढ़ की जनता पर पडेगा। इसलिए जनता की अगवाई करती राजनैतिक पार्टियों, समाजिक संगठनों की जिम्मेवारी बनती है कि वह जनता के हितों के खिलाफ लिए जा रहें फैसलों का कांग्रेस की तर्ज पर विरोध करें व जनता के शोषण को रोकने में अपनी भागीदारी निभायें।l

NT24 News : 100 करोड़ हरि नाम करने वाले भक्ति....

100 करोड़ हरि नाम करने वाले भक्ति सिद्धांत ठाकुर की मनाई पुण्यतिथि

NT24 News Link : एम सी यू.टी. चंडीगढ़ चुनावों के मद्देनज़र...

एम सी यू.टी. चंडीगढ़ चुनावों के मद्देनज़र पंजाब सरकार ने छुट्टी का किया ऐलान

एन टी24 न्यूज़

विनय कुमार शर्मा

चंडीगढ़

पंजाब सरकार ने म्युनिसिपल कारपोरेशन यू.टी. चंडीगढ़ की 24 दिसंबर, 2021 (शुक्रवार) को होने जा रहे आम चुनाव के मद्देनज़र पंजाब सरकार के यू. टी., चंडीगढ़ में स्थित सरकारी दफ़्तरों, बोर्डों, कारपोरेशनों और सरकारी शैक्षिक अदारों में स्थानीय छुट्टी का ऐलान किया है। इस सम्बन्धी अधिसूचना जारी की गई है। पंजाब सरकार के परसोनल विभाग के प्रवक्ता के अनुसार यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी यू.टी. चंडीगढ़ का वोटर है और पंजाब राज्य के सरकारी दफ़्तरों, बोर्डों, कारपोरेशनों और सरकारी शैक्षिक अदारों में काम करता है तो वोट डालने के लिए अपना वोटर कार्ड पेश करके सम्बन्धी अथॉरिटी से 24 दिसंबर, 2021 (शुक्रवार) की विशेष छुट्टी ले सकेगा। यह छुट्टी अधिकारी या कर्मचारियों के छुट्टियों के खाते में से नहीं काटी जायेगी।

NT24 News : कांग्रेस ने भाजपा को किया दाग दार ...

कांग्रेस ने भाजपा को किया दाग दार भाजपा पर फेक वोटर आईडी बांटने का लगाया आरोप

एन टी 24 न्यूज़

विनय कुमार शर्मा 

चंडीगढ़

कल आम आदमी पार्टी को जीत दर्शाने वाला एक झूठा चुनाव सर्वेक्षण सामने आया था और आज भारतीय जनता पार्टी का एक कार्यकर्ता सैक्टर 34 में फ़ेक वोटर आईडी बांटता हुआ रंगे हाथों पकड़ा गया। स्थानीय निवासियों ने उस व्यक्ति को धर दबोचा। चण्डीगढ़ कांग्रेस प्रवक्ता राजीव शर्मा ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि चण्डीगढ़ नगर निगम चुनावों में अपनी हार निश्चित देख कर ही भाजपा अब जाली मतों से चुनाव जीतने के अन्तिम प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता को जब तक सैक्टर 34 में पकड़ा गया, तब तक वह मतदाताओं को 100 नकली वोटर आईडीज़ बांट चुका था।

‘स्थानीय निवासियों ने जब उससे पूछा तो कैमरे के समक्ष उस भाजपा कार्यकर्ता ने बताया कि उसे अनीता जोशी नामक एक महिला ने यह फ़ेक वोटर आईडीज़ बांटने के लिए दी थीं। अनीता जोशी वास्तव में वार्ड नं. 23 से भाजपा प्रत्याशी नेहा अरोड़ा की कवरिंग उम्मीदवार है। तब स्थानीय निवासियों ने पुलिस नियंत्रण कक्ष को फ़ोन किया कि उन्होंने झूठी वोटर आईडीज़ बांटते हुए एक व्यक्ति को पकड़ा है और यह एक दण्डनीय अपराध है। पुलिस वैन समय पर नहीं आई परन्तु अरुण सूद, पूनम शर्मा एवं डॉ. अविनाश सहित भाजपा नेता वहां पर बहुत से कार्यकर्ताओं के साथ आ गए। उन्होंने स्थानीय निवासियों साथ दुर्व्यवहार किया तथा ग़लत काम का सबूत नष्ट करने हेतु फ़ेक वोटर आईडी को छीनने का भी प्रयास किया।
स्थानीय निवासियों ने उनके ऐसे प्रयासों का विरोध किया क्योंकि भाजपा नेताओं ने वहां पर अपनी मनमर्ज़ियां करने की कोशिश की। कांग्रेस प्रत्याशी रविंदर कौर गुजराल के पति अमरजीत गुजराल वहां पहुंचे। उन्होंने फर्जी वोटिंग इंजीनियर को फर्जी वोटर कार्ड बांटने का अपराध करने के आरोप में भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। गुजराल ने 40 से 50 फर्जी वोटर कार्ड भी पुलिस को सौंपे। लेकिन अब तक न तो पुलिस और न ही चुनाव आयोग ने दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई की है।
इस बीच, कांग्रेस प्रवक्ता राजीव शर्मा ने इस आशय की शिकायत राज्य चुनाव आयोग से की। अब, यह हमारे संज्ञान में आया है कि भाजपा इस तरह के फर्जी वोटर कार्ड पूरे चंडीगढ़ में बांट रही है। इसका तात्पर्य यह है कि भाजपा ने चुनाव में फर्जी वोट डालकर चुनाव को सही करने की योजना बनाई है। प्रवक्ता ने कहा कि यह गंभीर चिंता का विषय है कि राज्य चुनाव आयोग बिना वीवीपैट के पुराने एम -2 प्रकार की ईवीएम के साथ एमसी चुनाव करा रहा है और चुनाव में इस्तेमाल की जा रही मतदाता सूची में मतदाताओं की तस्वीरें नहीं हैं। अब भाजपा कार्यकर्ता, फर्जी वोटर कार्ड बांटते हुए, स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने की आशंकाओं में पकड़े गए हैं। चंडीगढ़ कांग्रेस चुनाव आयोग से अपील करती है कि आप और भाजपा दोनों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने के लिए गलत तरीके से प्रभावित करने के लिए संदिग्ध साधनों का सहारा ले रहे हैं, अतः उनके विरुद्ध उपयुक्त कार्यवाही की जानी चाहिए और स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए जाने चाहिये।

Wednesday, 22 December 2021

NT24 News : अफसरशाही मुख्य मंत्री के हुक्मों को मामूली समझ कर लागू.....

अफसरशाही मुख्य मंत्री के हुक्मों को मामूली समझ कर लागू करन से इन्कारी : ख़ुशी मुहंमद

आनाज मंडियों में लेबर और कारटेज के लिए माँगे टैंडर ख़िलाफ़ पल्लेदारों की तरफ से फूड स्पलाई सचिव को भेजा कानूनी नोटिस

NT24 News : कमलेश बनारसी दास के समर्थन में उतरे....

वार्ड नं 19 में कमलेश बनारसी दास के समर्थन में उतरे दिग्गज राजनेता

Tuesday, 21 December 2021

NT24 News : सुखना वेक्सीनेशन सेंटर ने पार किया...

 सुखना वेक्सीनेशन सेंटर ने पार किया 20,000 वेक्सीनेशन का लक्ष्य

अब 25,000 टीकाकरण का रखा लक्ष्य

NT24 News : चंडीगढ़ को नंबर वन बनाना है तो कांग्रेस को जिताना..…

 चंडीगढ़ को नंबर वन बनाना है तो कांग्रेस को जिताना ही होगा: पवन कुमार बंसल

Monday, 20 December 2021

NT24 News Link : बीजेपी वालों के मुरझाये चेहरे, बड़े बदलाव का संकेत है : नसीब सिंह जाखड़

मनीष बंसल ने डोर टू डोर जाकर वार्ड 17 कांग्रेस प्रत्याशी नसीब जाखड़ के पक्ष में वोट डालने कि की अपील।

बीजेपी वालों के मुरझाये चेहरे, बड़े बदलाव का संकेत है : नसीब सिंह जाखड़

Sunday, 19 December 2021

NT24 NEWS LINK : सेक्टर 22 के निवासियो के साथ की गई नुक्कड़

सेक्टर 22 के निवासियो के साथ की गई नुक्कड़ बैठक

भाजपा की तानाशाही नीतियों के खिलाफ़ मैं हर वर्ग की आवाज  बनूगा : नसीब सिंह जाखड़