Sunday 19 August 2018

पार्टी कार्यालय कमलम में शोक सभा का आयोजन


पार्टी कार्यालय कमलम में शोक सभा का आयोजन

एन टी 24 न्यूज़
चंडीगढ़
   देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के स्तम्भ स्व अटल बिहारी वाजपेयी और छत्तीसगढ़ के राज्यपाल स्व बलराम जी दास टंडन के आकस्मिक निधन पर भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ द्वारा 20 अगस्त 2018 (सोमवार ) को शाम 4 बज कर 30 मिनट पर पार्टी कार्यालय कमलम्, सेक्टर 33 में शोक सभा का आयोजन होगा | यह जानकारी पार्टी के मीडिया विभाग के संयोजक रविंदर पठानिया ने प्रदान की | उन्होंने बताया कि इस शोक सभा में प्रदेश पदाधिकारी,जिला, मोर्चा ,विभाग व प्रकल्प, पार्षद, मंडल और प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भाग लेंगे और दोनों दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना करेंगे | उन्होंने कहा कि ये हम सभी कार्यकर्तायों के लिए दुःख की घडी है कि हमारी पार्टी के एकसाथ दो स्तम्भ चले गए | उनकी भरपाई कोई भी नहीं कर सकता | जिस प्रकार से इन दोनों महान पुरुषों ने अपने तप से पार्टी को आज जिस स्थान पर पहुँचाया है उसके लिए आने वाले समय तक हम और हमारी भावी पीढ़ी हमारे इन महान नेताओं को भुला नहीं पाएंगी |