Monday 26 April 2021

NT24 News : हिमाचल में बारिश और बर्फबारी, खराब मौसम के आसार....

हिमाचल में बारिश और बर्फबारी,  खराब 

मौसम के आसार

NT24 News: विद्यालय में आगजनी की घटना ..........

विद्यालय में आगजनी की घटना से 4 लाख का नुकसान

एन टी24 न्यूज़

राकेश शर्मा

हिमाचल

पालमपुर के वृंदावन में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आगजनी की घटना सामने आई है| आगजनी की इस घटना में एक सलेंडर भी फटने का समाचार है| मिली जानकारी उपरांत बिंद्राबन के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भवन में अचानक आग लग गई| आगजनी की इस घटना में एक सिलेंडर भी फटने की जानकारी प्राप्त हुई है| बताया जा रहा है कि यह सिलेंडर स्कूल के एक कमरे में रखा था जहां बालवाड़ी बच्चों के लिए खाने का इंतजाम किया जाता है| सिलेंडर के फटने उपरांत आसपास में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया और लोग इकट्ठे हो गए| घटना की जानकारी स्कूल प्राचार्य को दी गई| मौके पर स्थानीय पार्षद गोपाल चंद और कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष त्रिलोक चंद भी मौके पर पहुंचे| दमकल विभाग के वाहन ने आग पर काबू पाया| दमकल विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि आग की इस घटना से दो कमरों को नुकसान हुआ है| आग लगने के सही कारण ज्ञात नंही हो सके हैंl