Wednesday 28 February 2024

NT24 News Link : भारतीय सर्वेक्षण विभाग ने मनाया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस...

भारतीय सर्वेक्षण विभाग ने मनाया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 

विनय कुमार 

चंडीगढ़  

भारतीय सर्वेक्षण विभाग, चण्डीगढ़ द्वारा सर्वे कॉम्पलैक्स, दक्षिण मार्ग, सैक्टर-32ए चण्डीगढ़ में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस अत्यन्त उत्साह एवं धूमधाम से मनाया गया। इस दिन का विशेष विषय ‘‘विकसीत भारत के लिए स्वदेशी तकनीक’’ था। नीरज कुमार, उप महासर्वेक्षक उत्तरी क्षेत्र कार्यालय, चंडीगढ़ ने इस समारोह का उद्घाटन किया। गौरव कुमार सिंह, अधीक्षण सर्वेक्षक, पंजाब, हरियाणा एवं चण्डीगढ़ जी.डी.सी. व  इन्द्रजीत वर्मा, अधीक्षण सर्वेक्षक, हिमाचल प्रदेश जी.डी.सी. भी इस अवसर पर उपस्थित थे और उन्होने बताया कि हमारे दैनिक जीवन में विज्ञान बहुत महत्वपूर्ण है। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस आयोजित करने का उद्देश्य जन समाज में विज्ञान संबंधित नवीनतम जानकारियां पहुंचाना है, जिससे युवा पीढ़ी में जागरूकता आए और हमारे देश के युवा विज्ञान और अनुसंधान में और अधिक रूचि लें। इसके अतिरिक्त नीरज कुमार, उप महासर्वेक्षक, उत्तरी क्षेत्र कार्यालय, चण्डीगढ़ ने अत्याधुनिक तकनीक जैसे कि Drone/UAV द्वारा बड़े पैमाने पर स्वामित्व परियोजना के अन्तर्गत पूरे हरियाणा राज्य और पंजाब राज्य में किये जा रहे डीजिटल मैंपिग के बारे में विस्तार से बताया। भारतीय सर्वेक्षण विभाग के स्टाफ सदस्यों के लिए ‘‘विकसीत भारत के लिए स्वदेशी तकनीक’’ विषय पर हिन्दी और अंग्रेजी में विशेषतौर से निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार निम्नलिखित प्रतिभागियो को प्रदान किए गएः- सुषमा रानी, आशुलिपिक ग्रेड-1, पंजाब, हरियाणा एवं चण्डीगढ़ जी.डी.सी. कुमारी अंजू, एम. टी. एस., उत्तरी क्षेत्र कार्यालय (i) अनिल कुमार सुन्द्रियाल, अधिकारी सर्वेक्षक, हिमाचल प्रदेश जी.डी.सी. (ii) मंयक मिश्रा, कनिष्ठ अनुवाद अधिकारी, उत्तरी क्षेत्र कार्यालय.