Saturday 2 June 2018

लोक शिकायत निवारण सर्वोद्य द्वारा आयोजित शिकायत निवारण फखवाड़ा


लोक शिकायत निवारण सर्वोद्य द्वारा आयोजित शिकायत निवारण फखवाड़ा
एन टी 24न्यूज़

चंडीगढ़
   सरकार के लिए लोक शिकायत निवारण सर्वोद्य प्राथमिक का विषय है। इसी प्रयास में आयकर विभाग ने कल दिनांक 01 जून, से 15 जून, 2018 तक एक विशेष शिकायत निवारण फखवाड़ा मनाने का निर्णय किया है। फखवाड़े के प्रत्येक कार्य दिवस पर सभी निर्धारण अधिकारी इसमें शामिल रहेंगे । आवेदक कर दाता तथा सलाहकार अपने मामलों के संबंध में संबंधित निर्धारण अधिकारी बिना किसी पूर्ण अर्पाइमेंट के मिल सकता है। पखवाड़े के दौरान कर दाताओं को सहायता हेतु आयकर भवन सै1टर १७ चण्डीगढ़ के भूतल पर स्थित ऑस्क सेंटर पर एक विशेष हैल्प डे1स भी लगाया जायगा ।  
      फखवाड़े के दौरान भूल सुधार अपील प्रभाव तथा टी डी एस मिसमैच के कारण विवादित मांग को सही करना तथा मांग और रिफंड से संबंधित अन्य शिकायतों पर विशेष जोर दिया जाएगा। किसी भी परेशानी की अवस्था में कर दाता अपने शिकायतों के निवारण के लिए संबंधित रेंज प्रमुख अथवा संबंधित प्रधान आयकर आयुक से भी मिल सकता है। आई सी ए आई तथा बार एसोसिएशन से लंबिंत मामलों को निपटाने के लिए इस अवसर का लाभ उठाने का अनुरोध किया जाता है ।

अवि भसीन भारतीय जनता पार्टी इंडस्ट्री प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नियुक्त


अवि भसीन भारतीय जनता पार्टी इंडस्ट्री प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नियुक्त
एन टी 24 न्यूज़

चंडीगढ़
2 जून 2018 :
      भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने प्रदेश संगठन महामंत्री दिनेश कुमार की सहमति से अवि भसीन को भारतीय जनता पार्टी के इंडस्ट्री प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है | यह जानकारी पार्टी के प्रदेश महामंत्री चन्द्रशेखर ने प्रदान की | उन्होंने बताया कि अवि भसीन काफी वर्षों से भाजपा के साथ जुड़े हुए हैं और इस से पूर्व पार्टी के स्माल व् माइक्रो इंडस्ट्री प्रकोष्ठ के सलाहकार भी रहे हैं | इसके साथ साथ वे अन्य संस्थानों जैसे की चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल यूथ एसोसिएशन केपूर्व अध्यक्ष, लघुउधोग भारती चंडीगढ़ के उपाध्यक्ष, चंडीगढ़बिज़नेस कौंसिल के कार्यकारी सदस्य, इंडस्ट्रियल सर्विस प्रोवाइडर एसोसिएशन के कार्यकारी सदस्य और वर्तमान में सीया के चेयरमैन पद पर आसीन हैं | उन्होंने कहा कि अवि भसीन की नियुक्ति से इंडस्ट्री प्रकोष्ठ को और अधिक मजबूती मिलेगी ऐसी उनको आशा है |