Saturday 26 February 2022

NT24 News : मनीषा गुलाटी हुई भाजपा में शामिल....

महिला आयोग की अध्यक्ष मनीषा गुलाटी हुई भाजपा में शामिल, 

कहा चन्नी सरकार नही कर सकती पंजाब का विकास

एन टी24 न्यूज़

विनय कुमार 

पंजाब / चंड़ीगढ़

पंजाब महिला आयोग की अध्यक्ष मनीषा गुलाटी ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की मौजूदगी में भाजपा का दामन थाम लिया। इस दौरान उन्होंने चन्नी सरकार पर परेशान करने का आरोप भी लगाया केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत व भाजपा महिला मोर्चा की प्रधान मोना जायसवाल ने मनीषा को पार्टी में शामिल करवाया। मनीषा गुलाटी के भाजपा ज्वाइन करने की अटकलें काफी दिन से चल रही थीं। गुलाटी कैप्टन अमरिंदर सिंह की काफी नजदीकी मानी जाती हैं।उन्होंने कहा कि सरकार के इन 111 दिनों में मेरे गौरव को नुकसान पहुंचाया गया। मुझे तंग परेशान किया गया। मेरा स्टाफ कम किया गया। आयोग की ग्रांट वापस ले ली गई। दरअसल, तीन हाई प्रोफाइल केस थे, जिसमें बड़े बड़े नेता शामिल हैं। इन केसों के कारण ही मुझे तंग किया गया। गुलाटी ने कहा कि यह जंग मेरी नहीं, औरत के वजूद की जंग है। एक बड़े नेता ने मुझे फोन कर कहा कि तूं इंसाफ दिलाएगी? मैं हिंदू हूं, इसलिए निशाने पर लिया गया। मैंने सीएम से कहा तो उन्होंने सॉरी कह दिया। दरअसल, चन्नी जब मंत्री थे तो मनीषा गुलाटी ने चन्नी को मीटू केस में नोटिस जारी किया था।



NT24 News : संकीर्तन मंडलियों ने भजन गाकर श्रद्धालुओं को किया.....

संकीर्तन मंडलियों ने भजन गाकर श्रद्धालुओं को किया निहाल

हनुमान जी जैसी निष्ठा व समर्पण होनी चाहिए: कथा व्यास