Tuesday 13 July 2021

NT24 News : रविन्द्रा से निकली भगवान जगन्नाथ जी की शोभायात्रा.....

रविन्द्रा से निकली भगवान जगन्नाथ जी की शोभायात्रा, उदयवीर सिंह ढिल्लों हुए शामिल

एन टी 24 न्यूज़

विनय कुमार शर्मा

चंडीगढ़

चैतन्य गौड़ीय मठ, रविंद्रा एनक्लेव, बलटाना से आज भगवान जगन्नाथ जी की शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया । इस यात्रा में नगर परिषद के प्रधान उदयवीर सिंह ढिल्लों ने शामिल होकर भगवान जगन्नाथ के रथ को अपने हाथों से खींचा तथा क्षेत्र के लोगों की सुख, शांति, स्वास्थ्य एवं समृद्धि के लिए भगवान जगन्नाथ जी से प्रार्थना की। वार्ड नंबर 1 की पार्षद श्रीमती उषा राणा ने भी राम विहार स्थित अपने निवास स्थान पर इस शोभा यात्रा का स्वागत किया। इस शोभायात्रा का बलटाना के वार्ड नंबर एक से आरंभ होकर वार्ड नंबर 2 वार्ड नंबर 3 वार्ड नंबर 4 तथा वार्ड नंबर 31 से होते हुए वार्ड नंबर एक में समापन हुआ।

 

NT24 News : चंडीगढ़ आप द्वारा परिवार जोड़ो का अभियान हुआ शुरू....

चंडीगढ़ आप द्वारा परिवार जोड़ो का अभियान हुआ शुरू

NT24 News : चंडीगढ़ महिला कांग्रेस ने सब्जियों की महंगाई के खिलाफ नगर निगम के बाहर किया रोष और धरना प्रदर्शन

 महिला कांग्रेस ने नगर निगम के बाहर सब्जियों की फड़ी और वेंडर जोन की समस्या को ले कर किया अनोखा प्रदर्शन : दीपा दुबे

चंडीगढ़ महिला कांग्रेस ने सब्जियों की महंगाई के खिलाफ नगर निगम के बाहर किया रोष और धरना प्रदर्शन

एन टी 24 न्यूज़

विनय कुमार शर्मा

चंडीगढ़

चंडीगढ़ महिला कांग्रेस ने सेक्टर 17 नगर निगम दफ्तर के बाहर सब्जियों की फड़ी लगाकर अनोखा प्रदर्शन मोदी सरकार के खिलाफ किया। महिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपा दुबे ने बताया कि आज जो प्रदर्शन बड़ी हुई सब्जियों की महंगाई को लेकर किया जा रहा है उसका कारण बढ़ती हुई महंगाई आमजन की जेब के ऊपर किस तरीके से असर डाल रही है उसको प्रधानमंत्री मोदी तक पहुंचाने के लिए प्रदर्शन किया गया। दीपा दुबे ने बताया कि आज इस रोष प्रदर्शन में जिन महिलाओं ने भाग लिया उनमें कोई डॉक्टर ,वकील ,अध्यापक ,नर्स ,सैलून चलाने वाले , और अलग-अलग व्यवसाय में काम करने वाली वे यह सब महिलाएं ग्रहणी है और करोना की महामारी में अपने रोजगार ओं को खो चुकी हैं और आज अपने घर वालों की बढ़ती महंगाई को देखते हुए जेब के ऊपर जोर पढ़ रहा है उसकी मदद करने के लिए महिलाएं चाहती हैं कि वह भी कोई काम को करें लेकिन आज हालत यह हो चुकी है की महिलाएं यह सोच कर कि सब्जी बेचकर कुछ पैसा कमा कर वह अपने घर वालों की मदद कर सकती हैं क्योंकि सब्जी ही एक ऐसी चीज जो हर एक व्यक्ति के लिए आवश्यक है क्योंकि हर व्यक्ति उसको हंसते पीता है लेकिन आज जब सुबह से दोपहर तक महिला कांग्रेस की तरफ से सब्जी मंडी नगर निगम के बाहर लगाई गई लेकिन एक भी ग्राहक सब्जी खरीदने के लिए नहीं आया। जब किसी से पूछा गया तब यह जवाब मिला कि महंगाई के चलते और अपने बच्चों को पानी में उबालकर दाल और चावल खिला सकते हैं जनता ने कहा कि सब्जी खरीदना जेब से परे है और तो और सब्जी के बढ़े हुए रेट मोदी सरकार के होते हुए 150रुपए के मटर , 200रुपए के मिर्ची, 60 रुपए के गिया , 100 रुपए किलो भिंडी, और अदरक नींबू और टमाटर में आग लगी हुई है। इस रोष प्रदर्शन के द्वारा चंडीगढ़ महिला कांग्रेस की हर कार्यकर्ता ने प्रधानमंत्री मोदी से अपील की की जल्द से जल्द पेट्रोल डीजल और सरसों के तेल सब्जियां खाद्य पदार्थों गैस सिलेंडर के दाम काम किए जाए ताकि आम जनता भूखमरी का शिकार ना हो। दीपा दुबे ने कड़े शब्दों में मोदी सरकार को यह चेतावनी दी कि कोरोना महामारी के चलते इतने इतनी जनता मौत के मुंह में नहीं गई जितनी जनता महंगाई के चलते भूखमरी का शिकार हो रही हैं इस चीज को मध्य नजर रखते हुए जल्द से जल्द बढ़े हुए दाम वापस लिए जाएं।

दीपा दुबे ने यह बताया कि इस रोष प्रदर्शन का स्थान नगर निगम दफ्तर के बाहर इसलिए चिन्हित किया गया ताकि ए.सी कमरों में बैठे हुए हुकुम रानो को पता चल जाए जिस तरीके से चंडीगढ़ के रेडी फड़ी वालों के लिए नए से नए फरमान नगर निगम द्वारा जारी किए जाते हैं जैसा कि अब कमिश्नर ने कहा की महामारी के चलते हुए भी इन गरीब लोगों से रेडी पड़ेगी कि लाइसेंस फ्री ली जाए गई । अगर कोई व्यक्ति लाइसेंस फीस नहीं जमा करवाएगा नगर निगम में उसका लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा यह तो गरीब जनता के साथ धोखा है और महामारी भी चलते पहले ही वह पूरी तरीके से टूट चुके हैं और अब बीजेपी शासित नगर निगम के इस तरह के अरमानों को लेते हुए मैं बिल्कुल टूट चुके हैं चंडीगढ़ कांग्रेसी नगर निगम से मांग करती है कि रेहड़ी फड़ी वालों को महामारी के समय में लाइसेंस फीस और जो हर महीने जुर्माना लगता है उसको भी माफ किया जाए और चंडीगढ़ महिला कांग्रेसी यह मांग करती है सभी रेहड़ी फड़ी वालों को सरकार के द्वारा जल्द से जल्द मुआवजा दिया जाए। इस कार्यक्रम में चंडीगढ़ महिला कांग्रेस के सभी पदाधिकारी प्रकाश, सरोज ,राणा, ममता ,ज्योति ,स्नेहा, राधा, मीनू ,प्रीति ,निधि, जैस्मिन, नीता पूजा ,सविता ,ओमवती, भावना बुशरा,माधवी, गुलजारओ, इंद्रजीत,निर्मल, सारिका,गीता,पूनम, कंचन, अश्विनी, मास्टर इब्राहिम, और इनके साथ सैकड़ों महिलाएं  प्रदर्शन में शामिल हैंl

NT24 News : चंडीगढ़ कांग्रेस ने सेक्टर 15 में बढ़ी हुई महंगाई को देखते....

कांग्रेस ने सेक्टर 15 में निकाला महंगाई के खिलाफ कैंडल मार्च दीपा दुबे

चंडीगढ़ कांग्रेस ने सेक्टर 15 में बढ़ी हुई महंगाई को देखते हुए निकाला कैंडल मार्च

एन टी 24 न्यूज़

विनय कुमार शर्मा

चंडीगढ़

दीपा दुबे ने बताया कि चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चावला के निर्देशानुसार राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी की तरफ से जो निर्देश दिए गए हैं उन्हीं की पालना करते हुए जनता की आवाज बनते हुए जिला अध्यक्ष राजीव मोदगिल के अध्यक्षता में ब्लॉक प्रधान जावेद अली खान वार्ड नंबर 12 और इकबाल सहोता ब्लॉक प्रधान वार्ड नंबर 13की अध्यक्षता में बढ़ती हुई महंगाई को आड़े हाथ लेते हुए कैंडल मार्च कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा निकाला गया। जिसमें भारी मात्रा में वार्ड नंबर 12 और 13 के कांग्रेस के कार्यकर्ताओं व आम जान ने भाग लिया। महिला कांग्रेस अध्यक्षा दीपा दुबे ने बताया कि आज का यह प्रदर्शन यह दर्शाता है कि आमजन में किस प्रकार का बड़ी हुई महंगाई पेट्रोल डीजल के दाम वृद्धि का रोष हैl इस कार्यक्रम में कांग्रेस के कृष्ण लाल बंसल, अजय शर्मा, पूरी लाल गर्ग, भूषण गुप्ता ,विकी कनौजियाउमेश शेट्टी, मनु दुबे , सुभाष बॉक्स, मुकेश चौहान, भीम डोगरा, रवी शाह, विमल, कोहली, अश्विनी, सुनील सूद, गुप्ता, हाकम सरदी, स्नेहा, निधि, जैस्मिन, रमा, ज्योति, बलवंत राय, माधवी, रूबल, यसदीप, ममता, कवाल प्रीत और अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

NT24 News : मॉडल से सिंगर बनी भूमिका शर्मा ने अपना नया गाना.....

 मॉडल से सिंगर बनी भूमिका शर्मा ने अपना नया गाना 'काली माजेराती' रिलीज किया

NT24 News : चण्डीगढ़ प्रेस क्लब के स्थापना दिवस कार्यक्रमों के.....

 चण्डीगढ़ प्रेस क्लब के स्थापना दिवस कार्यक्रमों के सिलसिले में निःशुल्क होम्योपैथी चिकित्सा शिविर आयोजित

NT24 News : इलेक्टीकल वर्कमैन यूनियन का प्रतिनिधिमंडल चीफ इंजीनियर....

इलेक्टीकल वर्कमैन यूनियन का प्रतिनिधिमंडल चीफ इंजीनियर कम स्पैशल सेक्रेटरी इंजीनियरिंग सीबी ओझा से मिला

327 आउट सोर्सेड वर्करों की छटनी का मसला उठाया, चीफ इंजीनियर ने इस हफ्ते पुनिनिजुक्ति की मंजूरी मिलने का दिया असुवासन

NT24 News : सरकार बदलने से केवल पगड़ी के रंग बदले हैं या पंजाब के लोगों ने पुलिस से.....

 2017 के चुनाव में मोदी के हुक्मों पर अकाली दल और भाजपा के वर्करों ने कांग्रेस को वोट डाली थी-राघव चढ्ढा

सरकार बदलने से केवल पगड़ी के रंग बदले हैं या पंजाब के लोगों ने पुलिस से मारखाने का स्थान बदला है : भगवंत मान

पंजाब में सीधे या असीद्धे रूप में नरिन्दर मोदी के कंट्रोल वाली सरकार बनने से रोकने के लिए आप को डाले वोट- राघव चढ्ढा

NT24 News : एक साल पहले के रिटायर्ड हुऐ मुलाजिमों को नहीं दे रहे पेंशनरी लाभ.......

एम सी से रिटायर्ड र्कमचारीयों की मांगों को लेकर प्रतिनिधि मंडल नगर निगम के  कमिश्नर केके यादव मिला

एक साल पहले के रिटायर्ड हुऐ मुलाजिमों को नहीं दे रहे पेंशनरी लाभ.

सरकारी मकान भी खाली करवा लिए, सड़को पर रूल रहे हैं सीनियर सिटिज़न

NT24 News : 45 जूनियर टेक्नीशियंस की हायर ग्रेड में हुई प्लेसमेंट....

45 जूनियर टेक्नीशियंस की हायर ग्रेड में हुई  प्लेसमेंट

NT24 News : बीएस एंटरटेनमैंटस के बैनर तले हिन्दी फीचर फिल्म ‘आन्या’ जल्द ही देश के......

फिल्म आन्याका पोस्टर हुआ लांच, अगस्त के पहले सप्ताह में होगी हिमाचल व दिल्ली में शूटिंग

बीएस एंटरटेनमैंटस के बैनर तले हिन्दी फीचर फिल्म आन्याजल्द ही देश के विभिन्न सिनेमाघरों में