Friday 3 July 2020

NT24 News : पी यू में कंस्ट्रक्शन ऑफिस में काम कर रहे.........

पी यू में कंस्ट्रक्शन ऑफिस में काम कर रहे 
कर्मचारियों ने दिया धरना  
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार शर्मा
चंडीगढ़
पीयू कैंपस में धरना प्रदर्शन लॉकडाउन लगने के साथ ही लोगों की आर्थिक स्थिति बहुत ज्यादा बत्तर बन गई है। कहीं कर्मचारियों को सैलरी में कटौती करके राशि मिल रही है तो कईयों को कई महीनों से तनखा ही नहीं मिली। ऐसा ही कुछ मंजर पंजाब यूनिवर्सिटी में भी देखने को मिला। पंजाब यूनिवर्सिटी में धरना प्रदर्शन हुआ। वीसी ऑफिस के बाहर कंस्ट्रक्शन ऑफिस में काम कर रहे कर्मचारियों ने दिया। उसके अलावा दूसरा धरना प्रशासनिक ब्लॉक के बाहर ढाई सौ कर्मचारियों को नौकरी से निकालने के बाद दिया गया। कंस्ट्रक्शन ऑफिस के अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप कैंपस में कंस्ट्रक्शन ऑफिस में काम कर रहे कर्मचारियों को फरवरी माह से तनख्वाह नहीं मिली है। इसके अलावा कंस्ट्रक्शन ऑफिस में काम कर रहे अस्थाई कर्मचारियों ने अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मंगलवार को तनख्वाह ना मिलने के कारण करीब 50 से 60 अस्थाई कर्मचारियों ने वीसी ऑफिस के बाहर धरना दिया। इस दौरान कर्मचारियों ने बताया कि वह जब भी अधिकारियों से पैसे मांगते हैं तो अधिकारियों की तरफ से उन्हें धमकियां दी जाती है। भूखे मरने की आई नौबत कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें 5 महीने से तनख्वाह नहीं मिली है। इन 5 महीनों में उनके घर की आर्थिक स्थिति बदतर बनी हुई है। इस समय ऐसा वक्त आ गया है कि उन्हें भूखे मरने की नौबत आ गई है। जेई देता है धमकियां कर्मचारियों ने कंस्ट्रक्शन ऑफिस के जेई गुरिंदर पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जब भी हम जेई से सैलरी की मांग करते हैं तो वह उन्हें धमकियां देता है कि चुपचाप काम करो और सैलरी की बात मत करो। कई बार ऐसा हुआ है कि सैलरी की बात करने पर जेई गुरिंदर ने उनकी अब्सेंट लगाई है।