Monday 31 May 2021

NT24 News : गा.ए.वे.सो. ने सफाई कर्मचारियों में बांटे.....

गा.ए.वे.सो. ने सफाई कर्मचारियों में बांटे 

सैनिटाइजर, साबुन और मास्क 

NT24 News : केंद्र की मोदी सरकार के सात वर्ष पूरे होने पर.......

 केंद्र की मोदी सरकार के सात वर्ष पूरे होने पर  भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए सेवा कार्य

NT24 News : इन्वायरॉन्मेंट सॉसायटी ऑफ चंडीगढ़ और इंडिया .........

 इन्वायरॉन्मेंट सॉसायटी ऑफ चंडीगढ़ और इंडिया ने मरे पक्षियों के लिए दिया दो मिनट का शोक और मनाया “विश्व तोता दिवस”

NT24 News : चंडीगढ़ भाजपा महिला मोर्चा ने मास्क सैनिटाइजर ........

चंडीगढ़ भाजपा महिला मोर्चा ने मास्क सैनिटाइजर 

लस्सी का लगाया लंगर

Friday 21 May 2021

NT24 News : भारतीय जनता पार्टी 3000 से ज्यादा इम्यूनिटी .............

भारतीय जनता पार्टी 3000 से ज्यादा इम्यूनिटी बूस्टर 

बांट चुकी है

NT24 NEWS : पानी के दाम कम करने का भाजपा का वादा भी.......

पानी के दाम कम करने का भाजपा का वादा भी महज़ एक जुमला साबित हुआ - ब्लॉक कांग्रेस

NT24 News : चंडीगढ़ में मनाई राजीव गांधी की पुण्यतिथि..........

 चंडीगढ़ में मनाई राजीव गांधी की पुण्यतिथि

एन टी 24 न्यूज़

विनय कुमार शर्मा

चंडीगढ़

आधुनिक भारत के निर्माता और हमारे पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर  चंडीगढ़ सेक्टर 40 के निवासियों के साथ भाव भीनी श्रधांजलि अर्पित की और ब्लॉक कांग्रेस की टीम के साथ घर घर जा कर मॉस्क बाटने के अभियान की शुरुआत की। पानी के बढ़े दामों के विरोध में सेक्टर 40 में आज चौथे दिन भी ब्लॉक कांग्रेस की ओर से धरना जारी रहा।

NT24 News : नही रहे 70वर्षीय गुरचरण सिंह उर्फ़ चन्नी.........

 हमारे बिच नही रहे 70वर्षीय गुरचरण सिंह उर्फ़ चन्नी

वरिष्ठ रंगकर्मी गुरचरण सिंह चन्नी की जिंदगी का 

रोल हुआ ख़त्म, कलाकारों ने नम आखों से दी विदाई

एन टी24 न्यूज़

विनय कुमार शर्मा

चंडीगढ़

परदे पर कलाकार सो बार मरता है और सो जीता हैl एक कलाकार अपने अभिनय से लोगों को हसता भी है और रुलाता भी हैl ऐसे ही थे वरिष्ठ रंगकर्मी गुरचरण सिंह चन्नी जो वीरवार मोहाली फोर्टीज अस्पताल में उपचाराधीन थेl कोरोना ने उन्हें भी अपनी चपेट में ले लिया था। इस बीच सभी लोगों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की थी। लेकिन शहर में फेल रहे कोरोना ने उन्हें भी हमसे छीन लिया। वे 70 वर्ष के थे। चन्नी एक TV फिल्म निर्माता, अभिनेता, मंझे हुए रंगमंच व्यक्तित्व, नाटककार के रूप में जाने जाते थे। उन्होंने दफा 144, जिंदगी रिटायर नहीं होती, रॉकेट हो या बॉम्ब, पहनो कंडोम जैसे नाटकों को बेहद सराहना मिली है। उन्होंने कई टेलीफिल्म्स और दो दर्जन से भी अधिक डॉक्युमेंट्रीज बनाई हैं। साथी कलाकार यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि अस्पताल में क्लाउन बनकर मरीजों को हंसा कर स्वस्थ करने वाला वो क्यूट इंसान आज अपने जीवन की जंग हार गया। बहरहाल चन्नी की मृत्यु से न सिर्फ रंगकर्मी बल्कि पूरा शहर शोक में है। सभी गुरचरण सिंह चन्नी सेक्टर 35 में अपने परिवार सहित रहते थे। वे चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। ड्रामा रिपर्टरी कंपनी सेवा के निदेशक चन्नी का 40 साल का रंगमंच का अनुभव था। वे PU चंडीगढ़ के डिपार्टमेंट ऑफ थिएटर, NSD दिल्ली और टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया पुणे के स्टूडेंट रह चुके हैं। गुरचरण सिंह चन्नी  कहते थे के अगर बोझ समझकर या लालच में किसी काम को किया जाए तो वह कभी फायदा नहीं देता। उनके मुताबिक रंगमंच सोसायटी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है जिसके जरिए इंसान का चेहरा दिखाया जाता है। अगर उसे गंभीरता से दिखाया जाएगा तो कोई भी उस सत्य को नहीं कुबूलेगा। इसलिए वह हमेशा चेहरे पर कलाकारी करके अपनी कला के माध्यम से सभी को हंसाने में विश्वास रखते थे।

 

Thursday 20 May 2021

NT24 News : पंजाब में फाइटर जेट मिग 21 हुआ क्रैश ...........

नही रहे पायलट अभिनव चौधरी 

पंजाब में फाइटर जेट मिग 21 हुआ क्रैश  

NT24 News : हिमाचल के बाज़ार और पर्यटन बजट में....

कोविड 19 के चलते हिमाचल के बाज़ार और पर्यटन

 बजट में आई गिरावट

एन टी 24 न्यूज़

विनय कुमार शर्मा

हिमाचल प्रदेश  

हिमाचल प्रदेश में दूसरी बार फेली कोरोना महामारी से पर्यटन कारोबार मैं भारी गिरावट आई है। प्रदेश में 5 फीसदी होटल और रेस्टोरेंट ही बचे हैं जो की लोगों के आए का साधन बने हुए है। हिमाचल में पर्यटकों को वादियाँ घुमाने के लिए एक मात्र साधन टैक्सियां ही होती है जो की खड़ी हैं, पहाड़ी खाने का स्वाद चखने वाले पर्यटकों को पहाड़ी ढाबे सुनसान मिल रहे हैं। पर्यटन व्यपार कम होने के कारण  7.50 लाख लोगों के रोजगार और अपने परिवार के पालनपोषण पर प्रभावित हुआ है। शिमला, मनाली, धर्मशाला और डलहौजी में कोरोना कर्फ्यू के कारण  90 प्रतिशत लीज होटल धारकों को अपना काम छोड़ना पड़ा अधिकतर होटल तो बंद ही हैं। होटल न चलने के चलते संचालकों ने स्टाफ को छुट्टी भेज दिया है। यही हालत चायल के 90 फीसदी होटल, मनाली में इसके अलावा होम स्टे और बेड एंड ब्रेकफास्ट इकाइयां बंद हो गई हैं। डलहौजी में भी पर्यटकों की आवाजाई बंद होने के कारण पर्यटन कारोबार ठप हो गया है। मनाली होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप ठाकुर ने कहा की कोरोना कर्फ्यू लगने के कारण पर्यटन कारोबारी बेरोजगार हो गए हैं।

Saturday 15 May 2021

NT24 News : आयुष मंत्रालय से मान्यताप्राप्त करिश्माई ओजोन थेरेपी अब...

 आयुष मंत्रालय से मान्यताप्राप्त करिश्माई ओजोन थेरेपी अब चंण्डीगढ़ में भी उपलब्ध

'कोरोना काल' में इम्यूनिटी बढ़ाने में कारगर व उपयोगी साबित हो रही है ओजोन थेरेपी

सेवा भारती, चंडीगढ़ के अध्यक्ष गिरधारी लाल जिंदल ने ओजोन इम्युनिटी बूस्टर डोज़ लगवाकर किया नि:शुल्क हेल्थ कैम्प का शुभारम्भ