Friday 19 November 2021

NT24 News : 26 नवंबर को रिलीज होगी सतिंदर सरताज....

26 नवंबर को रिलीज होगी सतिंदर सरताज की फिल्म

'इक्को मिक्के'

एंटी 24 न्यूज़

विनय कुमार शर्मा

चंडीगढ़

प्रसिद्ध पंजाबी सूफी गायक सतिंदर सरताज और अदिति शर्मा अभिनीत पंजाबी फिल्म 'इक्को मिक्के' 26 नवंबर, 2021 को रिलीज होगी। यहां यह बताना जरूरी है कि 2020 में 'इक्को मिक्के' रिलीज हुई थी। हालांकि, कोविड-19 के प्रकोप के कारण; फिल्म को सिनेमाघरों से हटा लिया गया था। अब, चूंकि सिनेमाघर पूरी तरह से खुल गए हैं; फिल्म दोबारा रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार हैl

NT24 News : पंजाबी दर्शकों को हर तरह से मनोरंजित करने आ रहा है....

पंजाबी दर्शकों को हर तरह से मनोरंजित करने आ रहा है ओटीटी 

मंच : फ्लॉक

एन टी 24 न्यूज़

विनय कुमार शर्मा

चंडीगढ़

वर्ष 2020 मनोरंजन उद्योग के लिए एक नए युग के रूप में उभरा, जहां डिजिटल विषय में रुचि जगी। ओटीटी मंच समय की जरूरत के रूप में प्रबल हुए, फिर भी, यह कुछ विषयों तक सीमित रहे। इन् विषयों को व्यापक बनाने और सभी भाषाई सीमाओं को तोड़ने के अवसर को स्वीकार करते हुए, फ्लॉक एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड, फ्लॉक के नाम से एक नई वि.ओ.डी स्ट्रीमिंग दिग्गज के साथ आने के लिए पूरी तरह तैयार है। फ्लॉक पंजाबी भाषी दर्शकों पर विशेष ध्यान देने के साथ अपने पंजाबी विषय की पेशकश को हर रूप से बढ़ा रहा है। इस मंच पर पंजाबी वेब श्रृंखला, फिल्मों, रियलिटी शो और डॉक्युमेंट्रीज़ को पेश करेगा। फ्लॉक वर्तमान में अमेरिका, कनाडा, यूके, तुर्की, कोरिया, ईरान और बाकी अफ्रीकी देशों से विशेष रूप से चुनी गई विषय के 1000 घंटे के मनोरंजन का एक बढ़ा जीवंत पुस्तकालय प्रदान करेगा। फ्लॉक की यूएसपी इसके पारिवारिक और युवा-केंद्रित कार्यक्रम हैं, इसके अलावा एक ही पावर-पैक मोबाइल ऐप जैसे कि फ्लॉक गेमिंग, फ्लॉक ऍफ़ एम्, फ्लॉक डिजिटल फिल्म फेस्टिवल में विभिन्न पेशकशों का अनूठा बंडल होगा। फ्लॉक एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना भारत के पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ वी.के कृष्णमूर्ति (पद्म श्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण से सम्मानित) द्वारा की गई है। फ्लॉक के प्रबंध निदेशक भारत के बेहतरीन और लोकप्रिय टेलीविजन अभिनेताओं में से एक, विजयेंद्र कुमेरिया हैं, वे कई प्रमुख मनोरंजन मंचों से जुड़े रहे हैं। उन्हें हाल ही में किरण राय की 2020 में एशिया के 500 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में स्थान दिया गया था। प्रीति कुमेरिया को कंपनी के सी.ई.ओ के रूप में पेश किया गया है, जो व्यापार और विज्ञापन जगत में एक अनुभवी हैं और इरफान मराज़ी कंपनी के सी.ओ.ओ हैं, जिन्होंने भारत के प्रमुख मीडिया नेटवर्क के साथ काम किया है, अंतरराष्ट्रीय फिल्म वितरण कंपनियों, सामग्री निर्माताओं का भी एक नेटवर्क तैयार किया है। प्रबंध निदेशक, विजयेंद्र कुमेरिया ने कहा, "फ्लॉक में हम अपने दर्शकों को उनके पसंदीदा विषय देने में विश्वास करते हैं और इसके साथ ही हमारे राष्ट्र की योग्य प्रतिभा को बढ़ावा देते हैं। अपने युवाओं की अपनी कला दिखने के लिए हम एक मंच ‘फ्लॉक मोबाइल फिल्म फेस्टिवल’ लेकर आ रहे हैं, जो कि फ्लॉक के लॉन्च के तुरंत बाद शुरू हो जाएगा।"

 

NT24 News : नवीनतम रिलीज 'वर्निन्ग' पंजाबी फिल्म जगत ....

नवीनतम रिलीज 'वर्निन्ग' पंजाबी फिल्म जगत की आधुनिक विषय में विविधता लाती है

एन टी 24 न्यूज़

विनय कुमार शर्मा

चंडीगढ़

एक दिन बीत चूका है और सिनेमाघरों से बहार निकलते हुए दर्शक दंग नज़र आते हैं और वह शब्दों में अपनी ख़ुशी बयान नहीं कर पा रहे, और जब दर्शकों के पास शब्दों की कमी हो जाये तो इसका मतलब है की वह पिक्चर पैसा वसूल साबित हुई। हम्बल मोशन पिक्चर्स की प्रस्तुति 'वार्निंग' पहले से ही सभी रिकॉर्ड तोड़ रही है, चाहे वह अभिनय की बात हो या संगीत की। फिल्म में अभिनेता प्रिंस के.जे. सिंह, धीरज कुमार, सह-कलाकार अभिनेता-निर्माता गिप्पी ग्रेवाल ने निश्चित रूप से पंजाबी फिल्म जगत में क्रांति ला दी है। फिल्म हर गुज़रते सीन के साथ एक के बाद एक ट्विस्ट का धमाका करती है। इसकी पूरी तरह से एक अलग ही अवधारणा है, इसके अलावा, इस फिल्म में यह अंतर करना मुश्किल है कि असली नायक या असली खलनायक कौन है, जो एक और कारण है जो आपको फिल्म देखने के लिए प्रेरित करता है। यह कहना गलत नहीं होगा कि पंजाबी फिल्म जगत कई अन्य फिल्मों की तरह इस फिल्म को भी धमाकेदार फिल्मों की लिस्ट में शामिल कर चुकी है। फिल्म के निर्देशन में अमर हुंदल की कड़ी मेहनत फिल्म के हर हिस्से में झलकती है। फिल्म के संगीत और गानों की बात करें तो बैकग्राउंड म्यूजिक निस्संदेह इसके संवादों का पूरक है। फिल्म में अमृत मान और जॉर्डन संधू द्वारा गाए गए गीत हैं, जिनमें सबसे उपयुक्त आवाजें हैं जो फिल्म शैली की गति के अनुकूल हो सकती हैं। 'वार्निंग' निश्चित रूप से एक जरूरी फिल्म है, और यदि आप अभी भी फिल्म देखने के बारे में सोच रहे हैं तो सोचना बंद कीजिये और ज़रूर देखने जाइये।


NT24 News : ਸੀਨੀਅਰ ਐਡਵੋਕੇਟ ਡੀਐਸ ਪਟਵਾਲੀਆ ਨੂੰ ......

ਸੀਨੀਅਰ ਐਡਵੋਕੇਟ ਡੀਐਸ ਪਟਵਾਲੀਆ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਦਾ ਕੀਤਾ ਨਵਾਂ ਐਡਵੋਕੇਟ ਜਨਰਲ ਨਿਯੁਕਤ

ਐਨ ਟੀ24 ਨਿਊਜ਼

ਵਿਨੈ ਕੁਮਾਰ ਸ਼ਰਮਾ

ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ

ਪੰਜਾਬ 'ਚ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਚਰਨਜੀਤ ਚੰਨੀ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਵੱਡਾ ਝਟਕਾ ਲੱਗਾ ਹੈ। ਪੰਜਾਬ ਕਾਂਗਰਸ ਪ੍ਰਧਾਨ ਨਵਜੋਤ ਸਿੱਧੂ ਦੇ ਜ਼ੋਰ ਪਾਉਣ 'ਤੇ ਸੀਨੀਅਰ ਐਡਵੋਕੇਟ ਡੀਐਸ ਪਟਵਾਲੀਆ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਦਾ ਨਵਾਂ ਐਡਵੋਕੇਟ ਜਨਰਲ ਨਿਯੁਕਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਅੱਜ ਸ਼ੁੱਕਰਵਾਰ ਨੂੰ ਇਹ ਨਿਯੁਕਤੀ ਕੀਤੀ।ਐਡਵੋਕੇਟ ਪਟਵਾਲੀਆ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਏਜੀ ਲਈ ਸਿੱਧੂ ਦੀ ਪਹਿਲੀ ਪਸੰਦ ਸਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਨਿਯੁਕਤੀ ਕੈਪਟਨ ਅਮਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਵੱਲੋਂ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਦੇ ਅਹੁਦੇ ਤੋਂ ਅਸਤੀਫਾ ਦੇਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹੀ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਸੀ। ਇਸ ਦੇ ਲਈ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਵਧਾਈਆਂ ਵੀ ਮਿਲ ਗਈਆਂ ਸਨ। ਹਾਲਾਂਕਿ, ਅਚਾਨਕ ਚੰਨੀ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਐਡਵੋਕੇਟ ਏਪੀਐਸ ਦਿਓਲ ਨੂੰ ਏਜੀ ਬਣਾ ਦਿੱਤਾ।ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਨਵਜੋਤ ਸਿੱਧੂ ਨੇ ਅਸਤੀਫਾ ਦੇ ਦਿੱਤਾ ਸੀ।ਸਿੱਧੂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਸੀ ਕਿ ਐਡਵੋਕੇਟ ਦਿਓਲ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਗ੍ਰੰਥ ਸਾਹਿਬ ਦੀ ਬੇਅਦਬੀ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹੋਈ ਗੋਲੀਬਾਰੀ ਦੇ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਦਾ ਵਕੀਲ ਸੀ। ਸਿੱਧੂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਐਡਵੋਕੇਟ ਦਿਓਲ ਨੇ ਮੁੱਖ ਸਾਬਕਾ ਡੀਜੀਪੀ ਸੁਮੇਧ ਸੈਣੀ ਨੂੰ ਜ਼ਮਾਨਤ ਦਿਵਾਈ ਸੀ।