Tuesday 12 February 2019

NT24 News : मैं कांग्रेस का निष्ठावान सिपाही : बिंदु ठाकुर ...............

मैं कांग्रेस का निष्ठावान सिपाही : बिंदु ठाकुर 

एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार
चंडीगढ़
नगर युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष बरिंदर ठाकुर उर्फ़ बिंदु ने आज यहां जारी एक ब्यान में कहा है कि वे पार्टी के निष्ठावान सिपाही हैं व इसलिए उन्हें पद से हटाए जाने का कोई मलाल नहीं है। उन्होंने कहा कि उन्हें दी गयी जिम्मेदारी को उन्होंने पूरी निष्ठा व लगन से निभाने का हरसंभव प्रयास किया। उन्होंने कहा कि चाहे अब उनके पास कोई पद नहीं है परन्तु वह पहले की भांति पार्टी के प्रति समर्पित रहेंगे व कांग्रेस की नीतियों एवं उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार करते रहेंगे ।

NT24 News : भाजपा ने शुरू किया अभियान “मेरा परिवार भाजपा परिवार ” की शुरूआत...........................


भाजपा ने शुरू किया अभियान “मेरा परिवार भाजपा परिवार ” की शुरूआत
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार
चण्डीगढ़
भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में शुरू किये गए अभियान “मेरा परिवार भाजपा परिवार ” की शुरूआत आज चण्डीगढ़ में भी हो गई। इस अभियान की शुरूआत पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने अपने निवास स्थान से की। उन्होंने अपने मंडल के सभी कार्यकर्तार्यो के साथ अपने घर पर पार्टी का ध्वज लगाया और साथ में स्टीकर भी लगाया । उक्त जानकारी देते हुए भाजपा मीडिया के इंचार्ज रविन्द्र पठानिया ने बताया कि इसके उपरांत प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन जिला नं. 3 और 4 के मंडल अध्यक्षों के घर पर अपने कर कमलों  द्वारा पार्टी का ध्वज लगया और स्टीकर लगाया । आज आयोजित हुए कार्यक्रम में मंडल नं. 23 के मंडल अध्यक्ष गुड्डी बंसल, मंडल नं. 20 कालोनी नं. 4 के मंडल अध्यक्ष शीला नाथ, मंडल नं. 19 बापूधाम कालोनी के मंडल अध्यक्ष राज किशोर, मंडल नं. 18 सैक्टर 27 के मंडल अध्यक्ष जसप्रीत सिंह, मंडल नं. 22 सैक्टर 47 के मंडल अध्यक्ष बी बी भारद्वाज, मंडल नं. 21 सैक्टर 32 के मंडल अध्यक्ष प्रदीप बंसल, मंडल नं. 25 मनीमाजरा के मंडल अध्यक्ष गुलशन आचार्य, मंडल नं. 26 मनीमाजरा के मंडल अध्यक्ष श्रवण कुमार, मंडल नं. 24 मौली जागरां के मंडल अध्यक्ष जगदीश चौधरी, मंडल नं. 13 सैक्टर 59 के मंडल अध्यक्ष रमेश कौल, मंडल नं. 12 सैक्टर 52 के मंडल अध्यक्ष ललित चौहान, मंडल नं. 15 सैक्टर 44 के मंडल अध्यक्ष खुशविन्द्र सिंह आदि सभी मंडल अध्यक्षों के निवास स्थानों पर जाकर अपने हाथों से पार्टी का ध्वज लगाया और स्टीकर लगाया । इस अवसर पर संजय टंडन ने आज आयोजित हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए जिला अध्यक्ष देवी सिंह शक्ति प्रकाश देवाशाली और उनकी समूची जिला की टीम, मंडल अध्यक्षों उनकी समूचि टीम को बधाई प्रदान करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा इस प्रकार के संगठनात्मक अभियानों से हमारी पार्टी के प्रति आस्था और विश्वास के घनिष्टता को दर्शाता है। कोई भी संगठन तक तक अधूरा होता है जब तक कि उसके कार्यकर्ता उसके साथ खड़े हों । मैं यह गर्व के साथ कह सकता हूँ कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता दिल से पार्टी की सेवा कर रहा है और इन सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत अवश्य रंग लायेगी और 2019 के लोकसभा चुनाव में पूर्व भांति चण्डीगढ़ में भी भाजपा भारी बहुमत से विजय होगी । उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि चण्डीगढ़ की जनता देश के विकास में अपनी भागीदारी को दिखाते हुए भारतीय जनता पार्टी को अपना समर्थन प्रदान करेगी । आज शुरू हुए अभियान पर उन्होंने कहा कि अब 14 फरवरी को जिला नं. 1, 2 और 5 में भी इसी प्रकार से अभियान को चलाया जायेगा और सभी पार्टी के कार्यकर्ता अपने-अपने घरो में पार्टी का ध्यज लहरायेगे और साथ ही स्टीकर भी चिपकायेंगे । उन्होंने कहा कि इसके उपरांत सभी कार्यकर्ता अपनी-अपनी फोटो लेकर टव्टिर पर प्त टेग च्च्मेरा परिवार भाजपा परिवारज्ज् पर भेजेंगे जोकि सीधा केन्द्रीय कार्यालय पहुंचेगी ।