Sunday 8 August 2021

NT24 News : भाजपा ने तीज पर समारोह का किया आयोजन...

भाजपा ने तीज पर समारोह का किया आयोजन

NT24 News : देसराज बंसल बने श्री खेड़ा शिव मंदिर सेक्टर 28 डी ...

देसराज बंसल बने श्री खेड़ा शिव मंदिर सेक्टर 28 डी की कमेटी के नये अध्यक्ष

NT24 News : राजनैतिक संरक्षण के बना संभव नहीं इतना बड़ा घोटाला: मीत हेयर.

बहू-करोड़पति अनाज घोटाले की हाईकोर्ट की निगरानी में हो सी.बी.आई जांच: अमन अरोड़ा

राजनैतिक संरक्षण के बना संभव नहीं इतना बड़ा घोटाला: मीत हेयर

एन टी 24 न्यूज़

विनय कुमार शर्मा

चंडीगढ़

आम आदमी पार्टी ने बहु-चर्चित अनाज घोटाले की माननीय पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट की निगरानी में सी.बी.आई की समयबद्ध जांच की मांग की है। रविवार को पार्टी मुख्यालय से जारी संयुक्त बयान में पार्टी के सीनियर नेता और विधायक अमन अरोड़ा और यूथ विंग के राज्य प्रधान विधायक गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कहा कि सिफऱ् एक जि़ले अमृतसर में पनग्रेन के गोदामों में 16 से 20 करोड़ रुपए के अनाज घोटाले को कोई एक इंस्पेक्टर या अधिकारी-कर्मचारी अंजाम नहीं दे सकता। इस गोदाम के लूट गैंग में आधिकारियों के साथ-साथ सत्ताधारी राजनीतिज्ञ भी शामिल हैं। इस लिए इस घोटाले की माननीय हाईकोर्ट की निगरानी में सी.बी.आई की समयबद्ध जांच होनी चाहिए। अमन अरोड़ा ने कहा कि राज्य में यह कोई पहला अनाज घोटाला नहीं है। बादल-भाजपा और कांग्रेस की सरकारों के दौरान अब तक अरबों रुपए के अनाज घोटाले हुए हैं, परंतु आधिकारियों और भ्रष्ट राजनीतिज्ञों की मिलीभगत से बड़े मगरमच्छ बच निकलते हैं। अमन अरोड़ा ने कहा कि राज्य सरकार अपनी खऱीद एजेंसियों के द्वारा केंद्रीय अनाज भंडार के लिए एफ.सी.आई की मार्फत अनाज भंडारण करती हैं। इस तरह राज्य की राष्ट्रीय स्तर पर भारी बदनामी करते हैं। अमन अरोड़ा ने कहा कि यदि इस घोटाले की निष्पक्ष जांच होती है तो बड़ा माफिया जनतक हो सकता है। विधायक मीत हेयर ने कहा कि एक इंस्पेक्टर स्तर का कर्मचारी इतने बड़े घोटाले को अंजाम नहीं दे सकता, इस लिए सरकारी गोदाम से संबंधित इंस्पेक्टर और अन्य कर्मचारियों के साथ साथ बड़े अफसरों और इनके राजनैतिक आकेओं को भी जांच के घेरे में लाया जाना ज़रूरी है।

 

NT24 News : रोटरी चण्डीगढ़ सिटी ब्यूटीफुल द्वारा आयोजित टीकाकरण...

रोटरी चण्डीगढ़ सिटी ब्यूटीफुल द्वारा आयोजित टीकाकरण शिविर में 180 ने लगवाया कोविड-19 से बचाव का टीका