Monday 27 December 2021

NT24 News : शहर वासियों का जनादेश भाजपा को स्वीकार: सूद.

शहर वासियों का जनादेश भाजपा को स्वीकार: सूद

एन टी24 न्यूज़

विनय कुमार शर्मा 

चंडीगढ़

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अरूण सूद ने निगम चुनाव परिणाम का स्वागत करते हुए कहा है कि शहर वासियों द्वारा दिए गए जनादेश को भाजपा पूर्ण रूप से स्वीकार करती है। भाजपा शहर के विकास तथा बेहतरी के लिए पूर्ण रूप से वचनबद्ध है।

चुनाव परिणाम के बाद जारी बयान में अरूण सूद ने कहा कि भाजपा का वोट प्रतिशत सबसे अधिक है जबकि आम आदमी पार्टी का वोट शेयर तीसरे नम्बर पर है।
सूद ने कहा कि शहर में स्थाई सरकार बनाने में भाजपा अपनी अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि विकास को गति देने के लिए नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि भाजपा के साथ आएंगे और शहर के विकास में सहभागी बनेंगे। जो शहर का बेहतर विकास चाहते हैं। अरूण सूद ने कहा कि वह जनप्रतिनिधियों को अपील करते हैं कि वह विकास के नाम पर मेयर पद के लिए भाजपा के साथ आएं।
उन्होंने कहा कि चंड़ीगढ़ का चुनाव आम आदमी पार्टी ने नही दिल्ली सरकार ने लड़ा है । उन्होंने सरकारी पैसे का दुरुपयोग किया है और लोगो से झूठे वायदे करके भरम फैलाने का काम किया है। कांग्रेस का बिखराव आम आदमी की ताकत बना है । आज के चुनावी नतीजे भाजपा के लिए हताशा की वजह नही हो सकते हम चार सीटे तो मामूली अंतर 9,12,76 व 315 वोटों से हारे है। शहर में स्थाई सरकार और विकास को गति केवल भाजपा ही दे सकती है इसलिए शहर का विकास चाहने वाले जनप्रतिनिधियों को भाजपा का समर्थन करना चाहिए। 

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने सभी नवनिर्वाचित पार्षदों को एकता का पाठ पढ़ाया : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व क्षेत्रीय प्रभारी सौदान सिंह ने भाजपा कार्यालय कमलम में सभी नवनिर्वाचित पार्षदों की बैठक ली उनको बधाई तथा शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष संजय टण्डन, महामंत्री रामवीर भट्टी , चंद्रशेखर उपस्थित रहे।उन्होंने सभी नवनिर्वाचित पार्षदों को बधाई देते हुए कहा कि जनता ने उनमे विश्वास दिखाया है। उन्हें जनता की सेवा करने का मौका मिला है जिस पर खरा उतरना है तथा पूरी निष्ठा से जनता की सेवा करनी है। उन्होंने स्वयं पूरे शहर वासियों का धन्यवाद किया तथा पार्षदों को निर्देश दिए कि वे सभी अपने-अपने इलाकों में जाकर जनता का धन्यवाद करे।

NT24 News : निगम चुनावों में "आप" एक बड़ी पार्टी के रुप में उभरी....

 निगम चुनावों में "आप" एक बड़ी पार्टी के रुप में उभरी, मेयर के लिए किसी के पास भी बहुमत नहीं

एन टी24 न्यूज़

विनय कुमार शर्मा

चंडीगढ़

चंडीगढ़ नगर निगम की सोमवार को हुई गिनती ने चौकाने वाले परिणाम दिए है। इस बार चुनाव में शहर की जनता ने भाजपा को दुसरी पार्टी के रूप में जगत देते हुए आप पार्टी पर ज्यादा भरोसा दिखाया है। हांलकि चुनाव में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुत नहीं है जो अकेले अपने दम पर मेयर बना सकें। कुल 35 वार्डों में से 14 वार्डों में आप पार्टी के उम्मीदवार विजयी हुए जबकि भाजपा के 12 प्रत्याशी, कांग्रेस 8 वार्डों में तथा शिरोमणि अकाली दल के एक उम्मीदवार ने जीता दर्ज की है।
जानकारी अनुसार वार्ड 1 से आम आदमी पार्टी की जसविंदर कौर, वार्ड 2 से भाजपा के महेशइंदर सिंह सिद्धू, वार्ड 3 से भाजपा के दिलीप शर्मा, वार्ड 4 से आम आदमी पार्टी की सुमन देवी, वार्ड 5 से कांग्रेस की दर्शना, वार्ड 6 से भाजपा की सर्बजीत कौर, वार्ड 7 से भाजपा के मनोज कुमार, वार्ड 8 से भाजपा के हरजीत सिंह, वार्ड 9 से भाजपा की बिमला दुबे, वार्ड 10 से कांग्रेस के हरप्रीत कौर बबला, वार्ड 11 से भाजपा के अनूप गुप्ता, वार्ड 12 से भाजपा के सौरभ जोशी, वार्ड 13 से कांग्रेस के सचिन गालव, वार्ड 14 से भाजपा के कुलजीत सिंह संधू, वार्ड 15 से आम आदमी पार्टी के रामचंद्र यादव, वार्ड 16 से आम आदमी पार्टी की पूनम, वार्ड 17 से आम आदमी पार्टी के दमनप्रीत सिंह, वार्ड 18 से आम आदमी पार्टी की तरूणा मेहता, वार्ड 19 से आम आदमी पार्टी की नेहा, वार्ड 20 से कांग्रेस के गुरचरनजीत सिंह, वार्ड 21 से आम आदमी पार्टी के जसबीर सिंह, वार्ड 22 से आम आदमी पार्टी की अंजू कत्याल, वार्ड नंबर 23 से आम आदमी पार्टी की प्रेम लता, वार्ड 24 से कांग्रेस के जसबीर सिंह, वार्ड 25 से आम आदमी पार्टी के योगेश ढींगरा, वार्ड 26 से आम आदमी पार्टी के कुलदीप कुमार, वार्ड 27 से कांग्रेस के गुरबख्श रावत, वार्ड 28 से कांग्रेस की निर्मला देवी, वार्ड 29 से आम आदमी पार्टी की मनुहार, वार्ड 30 से शिरोमणि अकाली दल के हरदीप सिंह, वार्ड 31 से आप के लखबीर सिंह, वार्ड 32 से भाजपा के जश्नप्रीत सिंह, वार्ड 33 से भाजपा के कंवरजीत सिंह, वार्ड 34 से कांग्रेस के गुरप्रीत सिंह, वार्ड 35 से भाजपा के राजिंदर कुमार शर्मा ने जीत दर्ज की है।
जहा तक वोट प्रतिशत का विषय है, तो कांग्रेस को सर्वाधिक 29.79 % वोट पड़े है जबकि भाजपा को 29.30 % तथा आप पार्टी 27.08 % के साथ तीसरा स्थान पर है।