Monday 20 February 2023

NT24 News Link : सांसद मनीष तिवारी ने मनीमाजरा में सीसीटीवी कैमरे लगवाए ..

सांसद मनीष तिवारी ने मनीमाजरा में सीसीटीवी कैमरे लगवाए 

NT24 News Link : बेरी वाले बाबा आश्रम में पंचमुखी महादेव का महारुद्राभिषेक...

 पूर्णाहूति के साथ 108 घंटे के महामृत्युंजय यज्ञ का समापन, 108 की महत्ता को यज्ञ से दर्शाया गया

बेरी वाले बाबा आश्रम में पंचमुखी महादेव का महारुद्राभिषेक अखंड दुग्ध धारा से किया गया

संतों, ब्राह्मणों को भोजन कराकर भंडारे का आयोजन हुआ

एन टी 24 न्यूज़

विनय कुमार शर्मा

चण्डीगढ़

गुजरात से जूना अखाडा के प्रमुख वासुदेव नंद गिरि जी महाराज के सनिध्य में हो रहे सेक्टर-35 बेरी वाले बाबा आश्रम में 66वें महामृत्युंजय ज्ञान महायज्ञ का आयोजन हुआ। वैदिक मंत्रों द्वारा शिव महापुरुाण का 108 घंटे का लगातार पाठ किया गया। पंचमुखी महादेव का महारुद्राभिषेक अखंड दुग्ध धारा से किया गया, जो 108 घंटे तक चला। सोमवार दोपहर को इस महायज्ञ का समापन पूर्णाहूति के साथ हुआ। यह यज्ञ को इक्कीस ब्राहम्णों और यज्ञाचार्य-पंडित ऋषिकेश पाठक द्वारा सम्पन्न कराया गया। इसमें विभिन्न शहरों से सद्गुरू सेवा आश्रम, वैडाल धाम, तालुका पालीतान - जिला भावनगर से संत-महात्मा और यजमान शामिल हुए। 108 घंटे तक चले इस यज्ञ से पुराणों में वर्णित 108 की संख्या के महत्व को दर्शाया गया। इस यज्ञ समापन जूना अखाडा गुजरात के प्रमुख वासुदेव नंद गिरि जी महाराज और जूना अखाडा के चंडीगढ़ प्रमुख महंत रघुबीर गिरी की आरती के साथ हुई। उसके बाद साधु महात्माओं और ब्राह्मणों ने आरती कर यज्ञशाला में हवन कुंड को प्रणाम कर आर्शीवाद लिया। यज्ञ समाप्ति के मौके पर भंडारे का आयोजन किया। इसके बाद संत-महात्माओं सहित संगत में पांच दिन तक हिस्सा बने सभी लोगों ने लंगर प्रसाद ग्रहण किया।

 

NT24 Blog News Link : कॉरपोरेट सेक्टर और बिजनेस मैनेजमेंट में बदलते प्रतिमान...

कॉरपोरेट सेक्टर और बिजनेस मैनेजमेंट में बदलते प्रतिमान विषय पर सम्मलेन आयोजित

N24 News Link : काम से घर लौट रहे शख्स की चाकू से गोद कर किया कत्ल...

 काम से घर लौट रहे शख्स की चाकू से गोद कर किया कत्ल, खून से लथपथ तड़पता रहा शख्स