Sunday, 10 June 2018

‘कैरी आन जट्टा 2’ की बॉक्स ऑफिस ने की सब से बड़ी ओपनिंग हासिल


कैरी आन जट्टा 2’ की बॉक्स ऑफिस ने की सब से बड़ी ओपनिंग हासिल
एन टी 24 न्यूज़

चंडीगढ़
7 जून 2018
टिकट खिड़की की कमाई फिल्म की सफलता का एक मापदंड बन चुका है।एक फिल्म जो दर्शकों को सिनेमा घरों तक आकर्षित करने में सफल रहती हैं वो ही हिट मानी जाती हैं।इस तरह की फिल्म सिर्फ एक्टरों का रुतबा वढाने में ही नहीं पर प्रोडक्शन हाउस के इतबार को भी बरकरार रखने में मदद करती है । वाइट हिल स्टूडियोज एक ऐसा प्रोडक्शन हाउस है जो हमेशा क्वालिटी में निवेश करते हैं और साथ ही साथ उन प्रोजेक्टों को सफलता तक लेकर जाते हैं।अब जिस नए प्रोजेक्ट को सुपरहिट केटेगरी में लेकर आए हैं वो है कैरी आन जट्टा 2’। समीप कंग की डायरेक्शन, गिप्पी गरेवाल और सोनम बाजवा की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के टैस्ट को सफलतापूर्वक पार किया है।इस फिल्म ने 20.71 करोड़ रूपए कमाए हैं।
     " कैरी आन जट्टा " वाइट हिल स्टूडियोज का सब से महत्वकांशी प्रोजेक्ट है । 2012 की कॉमेडी फिल्म के सेक़ुअल को बनने में पूरे 6 साल लगे जो एक क्लासिक और सदाबहार अनुभव रहा ।पहले हिस्से की तरह ही कैरी आन जट्टा 2 ने भी बड़े पर्दे पर कमी का इतिहास रचा । इस फिल्म ने पहले ही दिन भारत में 3.61 करोड़ की कमाई की । अब तक पॉलीवुड फिल्मों को भाषा की बंदिश की वजह से बहुत ही सीमित स्क्रीनिंग मिलती रही । पर फिर भी वाइट हिल स्टूडियोज के गुणबीर सिंह सिद्धु और मनमोरङ सिद्धु अपनी दूरअंदेशी स्टाइल में इस फिल्म को दिल्ली, कनाडा, यू एस , यू के, जर्मनी, ऑस्ट्रिया,इटली, ऑस्ट्रिया, न्यूजीलैंड, बेल्जियम और पाकिस्तान में रिलीज़ किया।कैरी आन जट्टा 2 इकलौती भारती फिल्म है जो रमजान के दिनों में पड़ोसी मुल्क में रिलीज़ हुई जबकि ईद के कारण सारी भारती फिल्में वहां बैन थी ।
     कैरी आन जट्टा 2 की सफलता के बारे में बात करते हुए गुणबीर सिंह सिद्धु ने कहा, "फिल्म की रिलीज़ से पहले हम सारी टीम ने बैठ कर फिल्म के वितरण के बारे में चर्चा की कि किस तरह से हम यह फिल्म को ज्यादा से ज्यादा लोगों दर्शकों तक पहुंचा सके । मैंने भारतीय मार्किट पर ज्यादा फोकस किया और दिल्ली और पंजाब के आंकड़े इस बात का सबूत है । मनमोरङ ने अंतर्राष्ट्रीय मार्किट पर धयान दिया और इस बार हम कई अलग अलग देशों में अपनी स्क्रीनों की गिनती भी बड़ा रहे हैं । हम यहां भी पंजाबी फिल्मों को पसंद करने वाले लोग हैं उनका मनोरंजन करना चाहते हैं । जब हमने लोगों की अनुक्रिया देखी तो लग रहा है हमारी सारी मेहनत और पूँजी का सही फल मिला है ।
     वाइट हिल स्टूडियोज की हमें अंतर्राष्ट्रीय मार्किट सँभालने वाले मनमोरङ सिद्धु ने कहा, "हम अपने दर्शकों को उस सिनेमा का अनुभव देने में विश्वास रखते हैं जो दर्शक कभी ना भूले । शायद यही कारण था कि हमने पूरे 6 साल इंतज़ार किया अपनी सब से पसंदीदा फिल्म का सेक़ुअल पेश करने में ।अब हमें  अलग अलग रिस्पांस मिल रहे हैं जैसे 'हसीं का पिटारा','पारिवारिक मनोरंजन' औरपैसा वसूल' इस सब से हमें यह लग रहा है कि हमारा सही कहानी और टाइम का इंतज़ार बिलकुल सही फैसला रहा । बॉक्स ऑफिस की कमाई ने हमें बहुत ही खुश किया है । आखिरकार यह प्यार और प्रसंशा ही है जिस के लिए हम फिल्म बनाते हैं ।" फिल्म की संसारभर में कमाई इसके पहले हिस्से की कमाई से लगभग दुगनी है ।

Saturday, 9 June 2018

सांसद किरण खेर लेंगी रोजा इफ्तार में भाग

सांसद किरण खेर व कई अन्य वरिष्ठ नेता रोजा इफ्तार में भाग लेंगे


एन टी 24 न्यूज़
चण्डीगढ़।
  आजकल रमजान का पवित्र माह चल रहा है । इस मौके पर कल 10 जून को सेक्टर 20 स्थित जामा मस्जिद में रोजा इफ्तार का कार्यक्रम रखा गया है जिसमें स्थानीय सांसद किरण खेर भी शिरकत करेंगीं । वह पिछले वर्ष भी यहां पधारीं थीं । चंडीगढ़ वक्फ बोर्ड के सदस्य नौशाद अली ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि कई अन्य वरिष्ठ नेतागण भी इस मौके पर पधारेंगे ।

ताऊ तेजपाल 10 जून को करेंगे बाबा बालकनाथ का गुणगान



ताऊ तेजपाल 10 जून को करेंगे बाबा बालकनाथ का गुणगान

एन टी 24 न्यूज़
चण्डीगढ़
श्री  दुर्गा मंदिर धर्मप्रचार एवं मंदिर निर्माण सभा, से. 41-ए चण्डीगढ़ में श्री सिद्ध बाबा बालकनाथ जी के जन्मोत्सव पर कराये जा रहे नौ दिवसीय 12वें विशाल धार्मिक समारोह का 10 जून को अंतिम दिन है। सभा के प्रधान एचएल छाबड़ा व महासचिव मनोहर लाल ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि 10 जून को सायं साढ़े छह बजे कार्यक्रम के तहत  ज्योति व धूना प्रचंड किया जाएगा। बाद में मशहूर कलाकार ताऊ तेजपाल एवं पार्टी करनाल वाले प्रभुइच्छा तक बाबा का गुणगान करेंगे। तत्पश्चात रात्रि साढ़े आठ बजे के बाद भंडारा बरताया जाएगा । नौ दिन तक रोजाना विभिन्न मंडलियों व कलाकारों ने बाबा का गुणगान किया व कई हस्तियां बाबा की आरती में शामिल हुई जिसके तहत आज सेक्टर 32 स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कालेज एंड हॉस्पिटल के कार्डियक विभाग में प्रोफेसर डॉ. जेआर कश्यप मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे व बाबा की आरती में भाग लिया ।



Anti polythene raid in different sector's


Anti polythene raid in different sector's   
National Tele24 News

Chandigarh, 
9th June 2018:
Anti polythene raid was conducted in sec 31 & 47 today and approx 60 kg polythene carry bags and plastic allied products were seized and 7 no’s of challans amounted to 5000/ & 6 challans amounted to 500 each were issued.
The following team members were present during the raid Sandeep dhankher,

भाजयुमो की बाईक रैली कल : हेलमेट पहनना अनिवार्य

भाजयुमो की बाईक रैली कल : हेलमेट पहनना अनिवार्य

एन टी 24 न्यूज़

चण्डीगढ़।
    केंद्र में मोदी सरकार के 4 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा कल 10 जून दिन रविवार को एक विशाल बाइक रैली निकाली जाएगी। भाजयुमो के मीडिया सचिव एडवोकेट अरुणदीप सिंह व मीडिया सह-प्रभारी सौरव आचार्य ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि यह रैली शाम 5:00 बजे सेक्टर 33 स्थित पार्टी कार्यालय कमलम से प्रारंभ होगी व सेक्टर 34-35 की मार्किट से किसान भवन चौक से होते हुए से. 22 मार्किट को व वहां से अरोमा लाइट प्वाईंट सेक्टर-22 से होती हुई सेक्टर 17-18 लाइट प्वाईट से होकर सेक्टर 17 में समाप्त होगी। विशेष बात यह है कि इस रैली में हेलमेट पहनना अनिवार्य रखा गया है। रैली की अगुआई भाजयुमो के स्थानीय प्रधान गौरव गोयल  करेंगे।