Monday, 14 January 2019

NT24 News : ज़ी स्टूडियो की पंजाबी फिल्म “ काला शाह काला ” जल्द ही सभी सिनेमाघरों में..........

ज़ी स्टूडियो की पंजाबी फिल्म “ काला शाह काला ”  जल्द ही सभी सिनेमाघरों में
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार
चंडीगढ़
जी स्टूडियो ने नॉटी मेंन प्रोडक्शन, इन्फेंट्री पिक्चर्स और ड्रीमइटयता एंटरटेनमेंट, के साथ आज अपनी आने वाली पंजाबी फिल्म “काला शाह काला” की संसार भर में 14 फरवरी को रिलीज़ की घोषणा की । अमरजीत सिंह की लिखी और डायरेक्ट की इस फिल्म में सरगुन मेहता, बिन्नू ढिल्लों और जॉर्डन संधू मुख्य किरदारों में नज़र आएंगे। काला शाह काला एक रोमांटिक कॉमेडी है जिसमें एक सामाजिक सन्देश भी है। यह फिल्म पहली बार सरगुन मेहता और बिन्नू ढिल्लों को बड़े पर्दे पर एक साथ लेकर आएगी । फिल्म के बारे में बात करते हुए, ज़ी स्टूडियो के सी ई ओ शरीक पटेल ने कहा, "पंजाबी इंडस्ट्री लगातार उन्नति कर रही है और हम दर्शकों के लिए काला शाह काला पेश करके और क्षेत्रीय पधर पर अपना दायरा बड़ा कर बहुत ही खुश हैं । यह एक दिल छूने वाली कहानी है जिसमें एक बहुत ही ख़ास सन्देश है, मुझे उम्मीद है की दर्शक इस फिल्म को बहुत पसंद करेंगे ।" दाकारा सरगुन मेहता ने कहा, "हमारी कोशिश थी कि इस फिल्म को इस तरिके से बनाया जाये कि हर किसी को अपने करीब लगे, यह एक फिल्म है जो प्यार के सही अर्थ दिखाएगी और दर्शकों के चेहरे पर एक मुस्कान लेकर आएगी । यह फिल्म इस बात को दुबारा ज़ाहिर करेगी कि प्यार सिर्फ सूरत के साथ नहीं होता बल्कि दिल से होता है । भले ही यह ज़ी स्टूडियो के साथ मेरी पहली फिल्म है पर ज़ी के साथ मेरा ताल्लुक पिछले 10 साल से है क्योंकि इस मनोरंजन की दुनिआ में मैंने अपना पहला कदम ज़ी टीवी के शो (12/24 करोल बाग ) के साथ रखा। पिछले कुछ सालों से ज़ी परिवार की तरह बन चुका है और इस फिल्म के साथ ऐसा लग रहा है जैसे मैं घर वापिस आई हूँ।" अदाकार-निर्देशक बिन्नू ढिल्लों ने कहा, "हमारे समाज में चाहे वो लड़का हो या लड़की अपनी दिख पर इतना धेयान देते हैं कि ज़िन्दगी के असली माईने नज़र अंदाज़ हो जाते है। यह कहानी है जिसके साथ काफी लोग जुड़ा महसूस करेंगे, यह एक अंडर डॉग की कहानी है। यह मेरी ज़ी स्टूडियो के साथ पहली फिल्म है। पर यह बहुत ही मान वाली बात है कि वपरक स्टूडियो भी पंजाबी फिल्मों की महत्ता समझ रहे हैं। यह हमारी फिल्म इंडस्ट्री की तरक्की के लिए बहुत ही अच्छा है ।"

NT24 News : Lohri Celebration by NSS Unit Dev Samaj College for Women 45...........

Lohri Celebration by NSS Unit Dev Samaj College for Women 45
National Tele24 News
Vinay Kumar
Chandigarh
NSS Volunteers of Dev Samaj College for Women, Sec-45/B Chandigarh celebrated the festival of Lohri on 14th January 2019. They wished the staff members on Lohri, sang songs and danced around the bonfire. Sweets, Peanuts and popcorns were distributed to all. On this ocassion Dr. Agnese Dhillon  Secretary, Dev  Samaj College for Women, was the  Chief Guest and she extended her warm wishes and Greetings to all who were present there. Principal Dr. Jaspal Kaur expressed her good wishes for everyone and hoped that the festival would bring joy and happiness in every one’s family.

Sunday, 13 January 2019

NT24 News : भक्ति का अर्थ है स्वयं को समर्पित करना : गोबिन्द सिंह................

भक्ति का अर्थ है स्वयं को समर्पित करना : गोबिन्द सिंह
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार
चण्डीगढ़
परमात्मा की पूजा आराधना ही नही बल्कि स्वयं को समर्पित करना, वर्तमान सत्गुरू के आदेशों को बिना किसी ‘किन्तु-परन्तु’ के निस्वार्थ भाव से अपने जीवन में अपनाना तथा हर प्रकार के भ्रम-भुलेखों को त्याग कर संसार में रहते हुए अपने कर्तव्यों को निभाना ही भक्ति है, ये उद्गार आज यहां सैक्टर 30 में स्थित सन्त निरंकारी सत्संग भवन में हुए साप्ताहिक सन्त समागम में हज़ारों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं को सम्बोधित करते हुए देहली से आए सन्त निरंकारी मण्डल के प्रधान श्री गोबिन्द्र सिंह जी ने व्यक्त किए । सत्गुरू की महिमा की चर्चा करते हुए गोबिन्द सिंह ने फरमाया कि पिछले गुरू-पीर-पैगम्बरों ने अपने सत्गुरू को परमात्मा से उपर का दर्जा दिया है क्योंकि परमात्मा की जानकारी इन्सान को अपनी बुद्धि या किसी अन्य गुणों से नहीं केवल वर्तमान सत्गुरू की शरण में जा कर समर्पित होने से ही प्राप्त होती है, तभी तो भक्त कबीर जी ने कहा है कि गुरू गोबिन्द दोनों खड़े काको लागू पाए बलिहारी गुर आपणे जिस गोबिन्द दिओ मिलाए । लोगों को भी परमात्मा की भक्ति बारे प्रेरित करते हुए सिंह ने कहा कि इस धरती के किसी भी कोने में रहने वाला इन्सान चाहे वह किसी भी मज़हब जाति भाषा से सम्पर्क रखने वाला हो सत्गुरू माता सुदीक्षा सविन्द्र हरदेव जी महाराज की शरण में आकर परमपिता परमात्मा की जानकारी हासिल करके वास्तविक भक्ति का आनन्द लेकर अपने मानुष जीवन को सफल बना सकता है । इस अवसर पर यहां के संयोजक श्री नवनीत पाठक ने सिंह जी का सर्वत्र साधसंगत की ओर से स्वागत किया और उनको समय-समय पर यहां आ कर आशीर्वाद देते रहने का भी अनुरोध किया ।

NT24 News : ट्रू वे फाउंडेशन ने शिविर लगा जरूरतमंद लोगों कि की मदद............


ट्रू वे फाउंडेशन ने शिविर लगा जरूरतमंद लोगों कि की मदद
नेशनल टेली 24 न्यूज़
विनय कुमार
चंडीगढ़
लोहड़ी के शुभ अवसर पर जगतपुरा में ट्रू वे फाउंडेशन ने शिविर लगाया जिसमें जरूरतमंद लोगों को मुफ्त कम्बल, जुते, जुराबे और गर्म कपड़े बाँटे गए । फाउंडेशन के इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि देविन्द्र सिंह राष्ट्रीय सचिव सहकार भारती ने कार्यक्रम की शुरूआत की । इस मौके पर भाजपा के उपाध्यक्ष रामलाल, अल्पसंख्यंक मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष व पार्षद मो. खुर्शीद, इंडष्ट्री प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अवि भसीन, टेनेमेंट प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दीपक शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य लीलाधर स्वामी, जिला अध्यक्ष इश्त्खार खान, सुखविन्द्र सिंह, अश्वनी पराशर, विशाल शर्मा, रंजना, सोनम, मीना चढ्ढा, ट्रू वे फाउंडेशन के सदस्य पंकज राणा, दीपक भंडारी, बॉबी शर्मा, सजना दोबाल, वनीत झा, इंदिरा सिंह, अनिल गुप्ता, कुंदन, निर्मला, नरिन्द्र पाल, दिनेश, विजय व अन्य सदस्य उपस्थित थे । वहीं फाउंडेशन के प्रधान राज यदुवंशी ने बताया कि शिविर में लगभग 100 को लोगों गर्म कपड़े, कम्बल इत्यादि बाँटे गए। उन्होंने बताया कि फाउंडेशन की ओर से भविष्य में भी इसी तरह के सामाजिक कार्य होते रहेंगे ।

NT24 News : गुरूपूर्व के अवसर बुडैल में लगाया लंगर............

गुरूपूर्व के अवसर बुडैल में लगाया लंगर
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार
चंडीगढ़
चण्डीगढ़ के सैक्टर 45 बुडैल की केशो राम मार्केट में केशोराम काम्पलैक्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा गुरूपूर्व, लोहड़ी व मकर सक्रांती के उपलक्ष में कुलचे-छोले और चाय का अटूट लगंर लगाया गया । यह लंगर केशोराम काम्पलैक्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान बलजिन्द्र गुजराल की देख-रेख में लगाया गया । उक्त जानकारी देते हुए एसोसिएशन के प्रधान बलजिन्द्र सिंह गुजराल ने बताया कि सिक्खों के दशमेश पिता गुरू गोबिन्द सिंह जी के प्रकाश उत्सव, लोहडी व मकर सक्रांति के पर्व पर अटूट लंगर लगाया गया । भारी संख्या में लोगों ने कुलचे-छोले और चाय का लंगर खाया । उन्होंने बताया कि सैक्टर 45 की मार्केट के सभी व्यापारियों व स्थानीय लोगों और एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने लगर में सेवा कर अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया । इस अवसर पर मंडल नं.14 के पार्षद कंवरजीत सिंह, मंडल अध्यक्ष बॉबी गुजराल व मंडल पदाधिकारी, चण्डीगढ़ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिल वोहरा, चेयरमैन चरणजीत सिंह व एसोसिएशन के सभी सदस्य विशेष रूप से उपस्थित थे ।