Thursday 2 August 2018

कोआर्डिनेशन कमेटी करेगी 1 दिन की हड़ताल


कोआर्डिनेशन कमेटी करेगी 1 दिन की हड़ताल
एन टी 24 न्यूज़

चंडीगढ़
एकता कॉन्ट्रैक्ट वर्कर यूनियन जनरल हॉस्पिटल सेक्टर 16 की मीटिंग विजय कुमार की अध्यक्षता में हुई और फैसला किया गया के कांट्रेक्टर पर काम कर रहे सभी वर्कर  26/9/2018 को होने वाली हड़ताल में शामिल होंगे | हड़ताल का सद्दा कोआर्डिनेशन कमेटी ऑफ गवर्नमेंट एंड एम सी एंप्लाइज एंड वर्कर यूटी चंडीगढ़ ने दिया है | जनरल बॉडी को संबोधन करते हुए विजय कुमार प्रधान एकता कॉन्ट्रैक्ट वर्कर यूनियन और अश्वनी कुमार कन्वीनर कोआर्डिनेशन कमेटी ने कहा कि चंडीगढ़ प्रशासन मुलाजिम की मांगों को पूरा करने के लिए नाकाम रहा है कोआर्डिनेशन कमेटी ने चंडीगढ़ प्रशासन के आश्वासन के बाद कई धरने रैलियां सतागत की है पर फिर भी चंडीगढ़ प्रशासन मुलाजिम की मांगों की ओर ध्यान नहीं दे रहा जिसमें मुख्य तौर पर कॉन्ट्रैक्ट वर्कर के लिए सुरक्षित पॉलिसी बनाने डीसी रेट लागू करने लेबर लॉ लागू करने मे भी नाकाम रहा है l कोआर्डिनेशन कमेटी अपनी मांगों को मनवाने के लिए 26 सितंबर को 1 दिन की हड़ताल करेगा इस हड़ताल में कोआर्डिनेशन कमेटी के साथ संबंधित 37 यूनियन हड़ताल करेगी |



No comments: