Friday 7 June 2019

NT24 News : संजय टंडन ने अपोलो संग लोगों में बांटी छबील

संजय टंडन ने अपोलो संग लोगों में बांटी छबील
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार
चंडीगढ़
सेक्टर 8 स्थित अपोलो अस्पताल प्रबंधन  द्वारा शुक्रवार को मार्किट में " छबील" को लगाया जिसमें भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन ने विशेष रूप से इसमें भाग लिया। छबील का आयोजन  अस्पताल के डॉ गुरसिमरन, डॉ ऋषि , डॉ नरूला द्वारा किया गया | इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन ने अपने कर कमलों द्वारा मीठे पानी और प्रसाद का वितरण किया। छबील के आयोजकों द्वारा इस प्रकार के सामाजिक कार्यों के आयोजन पर टंडन ने प्रशंसा करते हुए कहा कि गर्मियों के दिनों में शीतल मीठे पानी से राह चलने वाले लोगों को  पिलाना पुण्य का काम है | हमारे महापुरुषों ने कई युग पहले इस "छबील" के वितरण का शुरू किया जिसको आज भी लोग चलाते आ रहे हैं। उन्होंने अपोलो अस्पताल द्वारा चलाए जा रहे सामजिक कार्यों की भी भरपूर प्रशंसा की। इस अवसर पर उनके साथ जिला अध्यक्ष हुकुम चंद, प्रिंस बदुला और संजय पूरी भी साथ थे ।

No comments: