Sunday 8 March 2020

NT24 news : महिलाएं अपने आप में सबसे बड़ा संगठन : पूजा बराड़

महिलाएं अपने आप में सबसे बड़ा संगठन :  पूजा बराड़
एन टी24 न्यूज़
विनय कुमार
चण्डीगढ़ 
न्यू सक्षम वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन चण्डीगढ़ की अध्यक्षा पूजा बराड़ द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  पूर्व सांसद सतपाल जैन , चंडीगढ़ की मेयर राजबाला,  विशेष अतिथि बतौर पूर्व डिप्टी मेयर व  पार्षद गुरप्रीत सिंह ढिल्लो ,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  अरुण सूद  , भाजपा पूर्व प्रधान बीजेपी मोहाली सुखविंदर सिंह गोल्डी व रविंदर धीमान हरियाणा के नेतृत्व में  कम्युनिटी सेंटर सेक्टर 46 में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सतपाल जैन ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिला राष्ट्र की शक्ति है एवं महिला के बिना संसार का कालचक्र रुक जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में महिलाओं का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा है। मेयर ने  अपने संबोधन में कहा कि नारी शक्ति के आगे विश्व की कोई भी शक्ति सर झुक आती है। नारी का सम्मान ही राष्ट्र का सम्मान है। पूजा बराड़  ने अपने वक्तव्य में कहा कि आज यदि नई पीढ़ी को सदाचारी राष्ट्रभक्त एवं एक योग्य नागरिक बनाना है तो नारी शक्ति को प्रोत्साहन देना होगा। कार्यक्रम की आयोजक पूजा बराड़  ने कहा कि चंडीगढ़ में  महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे एवं राष्ट्र के प्रति उनके कर्तव्यों के प्रति जागृत किया जाता है व किया जाएगा। इस अवसर महिलाओं को करोना वायरस के प्रति सचेत भी किया गया एवं सावधान रहने के उपाय भी बताए गए। महिलाओं को निशुल्क तौर पर सैनिटाइजर आदि वितरित किए गए। इस अवसर पर अलग-अलग क्षेत में कार्यरत महिलाओं में रीना गुप्ता चंडीगढ़, भावना गोयल मोहाली, मोनिका शर्मा चंडीगढ़, कांता सिंगला मोहली, कुसुम चंडीगढ़ ,अमिता मारवाह पंचकूला, स्वाति चंडीगढ़ आदि को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।  आयोजक पूजा बराड़ ने बताया कि  संगठन में  तथा हर सामाजिक कार्य में पति मनप्रीत बराड़ का पूरा पूरा सहयोग है ।कार्यक्रम मे सोनम, आरती ,अनु ,एकता ,अमन, तरुण , आमिनेंदर सिंह, रिंकू आदि ने विशेष रुप से उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

No comments: