Sunday 12 April 2020

NT24 News : शाम के समय सैर पर ना निकले, सरकार द्वारा दी गई ...........

शाम के वक्त सैर पर ना निकले, सरकार द्वारा दी गई गाइडलाइन का करें पालन : नीलाम्बरी विजय जगदले
एन टी 24 न्यूज़
विनय / बलविंदर 
चंडीगढ़
चंडीगढ़ पुलिस द्वारा कोविड-19 की समस्या के चलते इसे कंट्रोल करने के लिए ज्यादा से ज्यादा फुलप्रूफ प्रयास किए जा रहे हैं। जितने भी लोगों ने कर्फ्यू की वायलेशन की हुई है। उनके खिलाफ 203 एफ आई आर दर्ज की जा चुकी है। 200 के करीब लोग ऍफ़ आई आर बुक किए जा चुके हैंl 3000 वाइकल चंडीगढ में इंपाउंड हो चुके हैं, जो कि 5 दिनों से पहले छूट नहीं पाएंगे। 8000 से ज्यादा लोगों को राउंडअप और वार्निंग देकर रिलीज़ किया जा चुका है। 5000 के करीब वाइकल भी डिटेन किए गए और वार्निंग देकर छोड़ दिए गएl आने वाले दिनों में यह कार्यवाही और भी सख्त की जा सकती हैl चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से जरी हुए नोटिफिकेशन में यह साफ़ लिखा गया है की मास्क पहनना अनिवार्य है वह भी 3 प्लान मास्क या क्लॉथ मास्क होना चाहिएl क्योंकि गंदा मास्क, गंदा कपड़ा लगाने से इंफेक्शन और भी बढ़ सकता हैl इसके लिए उपयुक्त मास्क उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। गरीब नागरिक जिनको भी प्रशासन एवं कॉरपोरेशन की ओर से मास्क बांटे गए हैं और पुलिस की ओर से भी जिन-जिन भी कॉलोनियों में जाकर मास्क और राशन व खाने के सामान को उपलब्ध कराया जा रहा है, उन्हें इसके साथ मास्क के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। अपनी और दूसरों की जिंदगी के लिए यह कितना जरूरी है यह उन्हें बताया जा रहा है। आगे जानकारी देते हुए एस एस पी निलंबरी विजय जगदले ने बताया कि हमने कुछ समय पहले से ही “ई बीट पुलिसिंग सिस्टम” शुरू किया था, इस बीट सिस्टम के माध्यम से जो बीट स्टाफ है उन्हें उनके एरिया की पूरी जानकारी होती है कि उन्हें एरिया में कितने गरीब परिवार रह रहे हैं और ऐसे कितने परिवार हैं जो अपना रोजगार खो चुके हैं। जिससे वह अपने खाने पीने का सामान खरीद नहीं पा रहे हैं। उन लोगों की लिस्ट हमारे पास आ जाती है, और हमारे साथ कई समाजसेवी लोग और कुछ धार्मिक संस्थान एनजीओ भी जुडी हुई हैं जिनकी सहायता से इन लोगों तक खाना पहुंचा जाता है।

No comments: