Saturday 23 May 2020

NT24 News : भाजपा ने सील कॉलोनी में वितरित किये मास्क...........

भाजपा ने सील कॉलोनी में वितरित किये मास्क
एन टी 24 न्यूज़ 
विनय कुमार शर्मा 
चंडीगढ़
कोरोना महामारी से लोगों को बचाने हेतु भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ द्वारा चलाये जा रहे “फेस कवर” अभियान के अंतर्गत जिला नंबर 2 के अध्यक्ष रविंद्र पठानिया के नेतृत्व में कच्ची कालोनी धनास और ई डब्लू एस कॉलोनी धनास में एस डी एम ( सेंट्रल ) नाजुक कुमार के कर कमलों द्वारा जरूरतमंद परिवारों को निःशुल्क मास्क वितरित किये गए | इस मौके पर उनके साथ पार्टी के जिला सोशल मीडिया इंचार्ज वैभव पराशर, मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र टम्टा, सुखविंदर सिंह, सुरेश गुप्ता, रविंद्र ठाकुर, सोनू गुप्ता, महेंद्र सिंह राणा, प्रदीप यादव, नजमा ,शंकर और विजय ठाकुर आदि भी उपस्थित थे | जिला अध्यक्ष रविंद्र पठानिया ने बताया कि मंडल नंबर 5 और मंडल नंबर 5a में वायरस के पॉजिटिव केस पाए जाने पर उपरोक्त क्षेत्रों को प्रशासन द्वारा सील की गयी कॉलोनी में मास्क वितरित करवाए गए | इस अवसर पर एस डी एम सेंट्रल नाजुक कुमार ने इस मौके पर आकर मास्क वितरित किए l

No comments: