Sunday 24 May 2020

NT24 News : चंडीगढ़ से बाहर जाने वाले प्रवासियों को खाद्य पदार्थ......

चंडीगढ़ से बाहर जाने वाले प्रवासियों को खाद्य पदार्थजल करवाया उपलब्ध
एन टी 24 न्यूज़ 
विनय कुमार शर्मा 
चंडीगढ़ 
एन कोरोना महामारी के चलते चंडीगढ़ से बाहर जाने वाले प्रवासियों को खाद्य पदार्थ, जल आदि उपलब्ध करवाने हेतु भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ द्वारा सेक्टर 26 स्थित चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में पानी, चने, बिस्कुट, जूस, जूते और चप्पल और मास्क वितरित किये गए | इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय परिषद् सदस्य संजय टंडन, महामंत्री चंद्र शेखर और रामबीर भट्टी, वरिष्ठ उप महापौर रविकांत शर्मा, पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली, जिला अध्यक्ष जितेंद्र मल्होत्रा, रविंदर पठानिया, राजिंदर शर्मा और मनीष भसीन,गुरप्रीत सिंह हैप्पी, नरेंद्र लुबाणा, अश्वनी पराशर, पूर्व मंडल अध्यक्ष शीलानाथ और स्वराज उपाध्याय, सुरेश गुप्ता, रविंद्र ठाकुर, सोनू गुप्ता, सागर आदि उपस्थित थे | आज हुए कार्यक्रम की जानकारी पार्टी के प्रदेश महामंत्री चंद्रशेखर ने प्रदान की | इन प्रवासियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने व्यापक स्तर पर अपनी रणनीति बनायीं हुई है और उसी के अंतर्गत आज पार्टी जब से यहाँ से प्रवासी घर वापसी के लिए जा रहे हैं तब से कुछ न कुछ उनकी सुविधा हेतु उपलब्ध करवा रही है | कार्यक्रम के आयोजन को देखने के उपरान्त डी एस पी ईस्ट दिलशेर सिंह चंदेल ने भी भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं की जमकर तारीफ़ की और कहा कि एक दूसरे को एक ही लक्ष्य प्राप्ति हेतु काम करते हुए देख कर सभी लोगों का मनोबल बना रहता है | यह वाकई सराहनीय कार्य है |

No comments: