Sunday 14 June 2020

NT24 News : वॉइस ऑफ वुमन रूबी गुप्ता....

ऑन फेथ फाउंडेशन ने वॉइस ऑफ वुमन रूबी गुप्ता को किया सम्मानित
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार शर्मा  
चण्डीगढ़
वॉइस ऑफ वुमन, चण्डीगढ़ की प्रधान सुश्री रूबी गुप्ता को ऑन फेथ फाउंडेशन, कनाडा की लीगल सेल की अध्यक्ष कुलदीप कौर ने कोरोना योद्धा के तौर पर सम्मानित किया। इस मौके पर  ऑन फेथ फाउंडेशन, कनाडा के ग्लोबल प्रेजिडेंट एवं सुखमयी सेवा समिति, चण्डीगढ़ के संचालक वीरेंद्र भटारा व संस्थाओं के अन्य पदाधिकारी जेपी गुप्ता, चण्डीगढ़ प्रशासन के फूड एंड सप्लाई डिपार्टमेंट के फूड डिस्ट्रीब्यूशन कोऑर्डिनेटर व स्थानीय खेल विभाग के जुडो कोच कृष्ण कुमार, समाजसेवी मंजू बाला, स. शमशेर सिंह व नरेश कुमार आदि की उपस्थिति में रूबी गुप्ता को सम्मान पूर्वक स्मृति चिन्ह एवं प्रशंसा पत्र भेंट कर उनके लॉकडाउन  कर्फ्यू के दौरान किए गए कार्यों की भरपूर प्रशंसा की गई। उल्लेखनीय है कि रूबी गुप्ता की संस्था ने इस विकट स्थिति में जरूरतमंद महिलाओं को राशन, मास्क, सैनेटाइजर आदि की साथ साथ सैनेटरी नैपकिन आदि भी वितरित किये। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक भटारा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आज समाज में महिलाएं पुरुषों से भी अधिक संकट की घड़ी में समाज व सरकार-प्रशासन का साथ देने में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण रूबी गुप्ता हैं जिन्होंने दिन-रात समाज की सेवा में लग कर एक उदाहरण पेश किया है। उन्होंने ये भी कहा कि उनकी फाऊंडेशन रूबी गुप्ता भविष्य में हम रुबी गुप्ता के सहयोग से समाज के पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए विशेष प्रोजेक्ट प्रारंभ करेंगे।


No comments: