Thursday 9 July 2020

NT24 News : सभी जिलाध्यक्ष, पार्षद ,मनोनीत पार्षद ,मंडल अध्यक्ष सभी.......

सभी जिलाध्यक्ष, पार्षद ,मनोनीत पार्षद ,मंडल अध्यक्ष सभी नवगठित टीम के साथ प्रभात झा ने की भेंट
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार शर्मा
चड़ीगढ़
कोरोना महामारी के दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने जिस प्रकार से जनसेवा की और पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं को उसके लिए प्रेरित किया और इसके अलावा चीन की विस्तारवादी नीति के खिलाफ खड़ी देश की सेना का मनोबल बढ़ाने के लिए जिस प्रकार से प्रधानमंत्री मोदी ने गलबान घाटी में जाकर उनके साथ भेंटवार्ता की उसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को चंडीगढ़ भाजपा के कार्यकर्ताओं की और से धन्यवाद पत्र सौंपना चाहिए | ‘ यह बात भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और चंडीगढ़ मामलों के प्रभारी प्रभात झा ने आज पार्टी कार्यालय कमलम में आयोजित दो अलग अलग बैठकों के दौरान कही | इस अवसर पर उनके साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद, संगठन महामंत्री दिनेश कुमार, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संजय टंडन, महापौर राजबाला मलिक, रघुबीर लाल अरोड़ा, प्रदेश महामंत्री रामबीर भट्टी उपस्थित थेl आज आयोजित हुई बैठकों में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, पार्षद,मोर्चा अध्यक्ष, प्रकोष्ठ इंचार्ज आदि ने भाग लिया | कार्यक्रम की शुरुआत में दीप प्रज्वलित के उपरान्त प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने मुख्यअतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि कोरोना महामारी के दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाने के लिए आना वाकई एक मील का पत्थर साबित होगा | गौरतलब है कि पार्टी के प्रदेश की नवगठित टीम के बाद पहली बार प्रभात झा ने भेंट की | उपस्थित पार्टी के कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि हम ऐसी पार्टी के साथ जुड़े हैं जो किसी व्यक्ति विशेष या परिवार वादी विचारधारा की पार्टी न होकर एक कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ता की पार्टी है | कोरोना महामारी के दौरान पार्टी के सभी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के आह्वान पर अपनी जान की परवाह किये बगैर समाज की सेवा में दिनरात जुटे | इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद के नेतृत्व में चंडीगढ़ में भी जिस प्रकार से कार्यकर्ताओं ने समाज की सेवा की उसके लिए सभी लोग बधाई के पात्र हैं | उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है हमें अपनी कार्य पद्द्ति में बदलाव लाना होगा | जब तक कोरोना का खात्मा नहीं हो जाता तब तक हमें हर हाल में जरूरी सावधानियों की पालना कर इसको हराना है | यह हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उच्च कोटि का व्यवहार है कि आज देश में ही नहीं सारी दुनिया के दिलों में घर कर लिया है | उनके एक आह्वान पर कोई समाज सेवा के लिए निकलता है कोई ताली बजाता है तो कोई थाली बजाता है | ठीक हमें भी उसी प्रकार से हम सभी लोगों को भी मन को जीतना है और उनकी तरह देश की सेवा, मातृसेवा, समाज सेवा, नर सेवा, परोपकार, तप, त्याग आदि आदि गुणों को विकसित करना है और साथ ही पार्टी के साथ ऐसे नए लोगों को जोड़ना है जो देश और समाज के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा रखते हैं | इस अवसर पर उन्होंने चंडीगढ़ के उन तमाम व्यापारियों का आभार और स्वागत करते हुए कहा कि आज उन्हें गर्व है कि चंडीगढ़ के व्यापारी चीन में निर्मित सामान का खुलकर विरोध कर रहे हैं और वहां पर निर्मित सामान का बहिष्कार कर के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत की अलख को अपना समर्थन दे रहे हैं |इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय परिषद सदस्य संजय टंडन ने आये हुए सभी लोगों का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि हम सभी को आज जिस प्रकार से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने जिस प्रकार से पार्टी की निष्ठाओं, देश के प्रति सम्मान और अन्य सभी लोगों के साथ मेल मिलाप का जो मार्गदर्शन दिया उसके लिए समूची चंडीगढ़ भाजपा उनका हृदय से आभार व्यक्त करती है |

No comments: