Wednesday 8 July 2020

NT24 News : भाजपा ने की जिला पदाधिकारियों की घोषणा.........

भाजपा ने की जिला पदाधिकारियों की घोषणा
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार शर्मा
चंडीगढ़
भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के जिला नंबर 2 और 4 के जिला अध्यक्षों रविन्द्र पठानिया और मनीष भसीन (मनु) ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद की सहमति से अपने अपने जिलों का विस्तार करते हुए जिला पदाधिकारियों की घोषणा की है | जिला नंबर 2 के जिला अध्यक्ष रविन्द्र पठानिया ने उपाध्यक्ष पद पर मिनाक्षी ठाकुर , श्रवण मिश्रा, स्वराज उपाध्याय, , नीमा जोशी, महासचिव पद पर शीलानाथ  गुप्ता और रविंद्र सिंह रावत, सचिव पद पर ललित कांसल , सिमरनजीत कौर, सुरेश गुप्ता, वैभव पराशरऔर आशा जिंदल, कोषाध्यक्ष पद पर विनोद राणा को नियुक्त किया | जिला नंबर 4 के जिला अध्यक्ष मनीष भसीन (मनु) ने राजिंदर शर्मा, मुकेश शर्मा, राजेश चहल, राज किशोर को उपाध्यक्ष, भूपिंदर सिंह सैनी और संजीव कुमार वर्मा को महासचिव, सुभाष कुमार मौर्या, सुप्रिया गोयल, अरुणा शर्मा, अलका सूद, पिंकी रोहिला को सचिव और सुभाष गोयल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया | उपरोक्त सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं प्रदान करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने कहा कि उपरोक्त सभी लोग इस से पूर्व भी पार्टी द्वारा दी गयी जिम्मेदारी को निभा चुके हैं और अपने अनुभवों के माध्यम से जिले और पार्टी को और अधिक सुदृढ़ करेंगे ऐसी उनको पूरी उम्मीद है |

No comments: