Wednesday 16 September 2020

NT24 News : प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्म दिवस पर आयोजित

 प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्म दिवस पर आयोजित सेवा सप्ताह के तीसरे दिन वृधाश्रम में बांटें फल

एन टी 24 न्यूज़

विनय कुमार शर्मा

चंडीगढ़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित किए जा रहे हैं सेवा सप्ताह के तीसरे दिन के अंतर्गत आज चंडीगढ़ में विभिन्न स्थानों पर भाजपा चंडीगढ़  कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा कार्य किए गए l  यह जानकारी प्रदेश महामंत्री व सेवा सप्ताह के प्रभारी रामवीर भट्टी जी ने दी I भट्टी ने बताया कि इस सेवा सप्ताह के चलते हुए भाजपा चंडीगढ़ प्रदेश ने कई जन कल्याण के कार्यों का प्रतिपादन किया जिसमें मुख्य रूप से जिला नंबर 5 में  रक्तदान शिविर का  आयोजन किया  जिसमें आज 72 यूनिट रक्त दान किया गए। इसके साथ ही कार्यकर्ता पूरे उत्साह से प्रधानमंत्री मोदी जी के मार्गदर्शन अनुसार स्वच्छ भारत की परिकल्पना को सार्थक करने के लिए सफाई अभियान में भी जुटे जिसमें उन्होंने चंडीगढ़ के भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में सफाई का कार्यभार संभाला इसमें चंडीगढ़ वासियों के भी भरपूर सहयोग मिला। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं ने चंडीगढ़ में विभिन्न जगहों पर पौधारोपण के कार्यक्रमों को भी आयोजन किया जिसमें पौधारोपण करके लोगों  भी प्रेरणा दी गई कि वे पर्यावरण मित्र बनें। भट्टी ने बताया के भाजपा चंडीगढ़ ने इसमें फल वितरण का भी प्रबंध किया जिसमें धनवंतरी अस्पताल 46 सेक्टर के करोना मरीजों तक फल पहुंचा दिए गए और उनके स्वास्थ्य की मंगल कामना की गयी और इस पर उन मरीजों ने भी आभार व्यक्त किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दी। इसके अलावा सेक्टर 15 में वृद्धाश्रम सेक्टर 12 में पीजीआई में और सेक्टर 25 में फल वितरण का कार्यक्रम रखा गया। इन कार्यक्रमों में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद , रामवीर भट्टी अनु मक्कड़, दीपक मल्होत्रा, जिलाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा जितेंद्र मल्होत्रा, दीपक शर्मा, रुबी गुप्ता आदि कार्यकर्ताओं ने  भाग लिया रामवीर भट्टी ने कहा कि आज भाजपा चंडीगढ़ के कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न स्थानों पर  पौधारोपण कार्यक्रम किए गए जिसमें मुख्य रुप से मलोया, गांव कृष्णगढ़, रायपुर खुर्द, ईडब्ल्यूएस कॉलोनी सेक्टर 26 , टैनामेंट कॉलोनी बापूधाम आदि स्थानों में पौधारोपण कार्यक्रम रखा गया जिसमें  मुख्य रूप से प्रदेश सचिव हुकमचंद , डॉ नरेश, गुरप्रीत ढिल्लो, सचिन लोटिया, दीपक शर्मा, राज यदुवंशी, डॉ नरेश आदि ने भाग लिया। प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने बताया कि कल इस जन्म दिवस के उपलक्ष में एक वर्चुअल रैली का आयोजन भी किया जा रहा है जिसमें सभी जगह से कार्यकर्ता और सामान्य जनता भाग लेगी और इसमें दो वक्ता श्री कृष्ण सिंह आर्य , रिटायर्ड प्रिंसिपल डीएवी कॉलेज एवं श्री राजेंद्र के साबु  पूर्व अध्यक्ष रोटरी इंटरनेशनल  मोदी जी के जीवन से प्रतिभागियों को परिचित कराएंगे कि किस प्रकार मोदी जी का संपूर्ण जीवन ही अपने आपमे एक ग्रन्थ है,  जिसमें असंख्य प्रकार के कई प्रेरक अध्याय हैं।  भाजपा चंडीगढ़ अध्यक्ष श्री अरुण सूद जी ने भी इस विषय पर जानकारी देते हुए जनता से अपील की कि वे इस वर्चुअल रैली में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और प्रधानमंत्री जी के संघर्ष में जीवन से प्रेरणा ले और उन्हें उनके जन्मदिवस पर शुभकामना संदेश भेजें। सूद में जानकारी दी गई भाजपा चंडीगढ़ के फेसबुक पेज  /BJP4CHANDIGARH शाम 5.30 बजे  रैली का प्रसारण देख सकते हैं।

No comments: