Monday 8 February 2021

NT24 News : जीरकपुर वार्ड 27 निवासियों ने कांग्रेस प्रत्याशी रेनू नेहरू...........

 जीरकपुर वार्ड 27 निवासियों ने कांग्रेस प्रत्याशी रेनू नेहरू की जीत पर लगायी मुहर

पवन नेहरू के किये कार्य पर मिलेंगे वोट

रेनू नेहरू ने कहा पार्षद बनते ही जनता को दिलाएंगे मुलभुत सुविधाएं

वार्ड 27 निवासियों को सीवेरज की  समस्या से लोगों को निजात दिलाएंगे

रेनू नेहरू ने लोगों से वोट की अपील की

एन टी 24 न्यूज़

विनय कुमार शर्मा

जीरकपुर

नगर निगम चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं , वहीं कांग्रेस प्रत्याशी लगातार लोगों से वोट की अपील कर रहे हैं। आज खबर 1 इंडिया ने वार्ड 27 का दौरा किया तो वहीं लोगों ने कहा कि कांग्रेस की ही जीत होगी और उन्होंने प्रत्याशी रेनू नेहरू पर अपना विश्वास दिलाते हुए कहा कि इन्होंने राजनीति में आने से पहले भी बहुत सारे काम करवाए हैं कोरोना महामारी के समय  भी हमारी काफी समस्याएं हल की है यह पहले से ही समाज सेवी रहे हैं इनका जितना सुनिश्चित है। रेनू नेहरू ने कहा कि हमने पहले भी बहुत सारे काम करवाए हैं हमारा नाम नहीं काम बोलता है ,हमारे वार्ड 27 में सीवरेज की समस्या है और हम एक साल में ही वह कर देंगे जो किसी पार्टी में नहीं किया । उन्होंने उन्होंने कहा कि लोगों से हमें भरपूर समर्थन मिल रहा है और हम पार्षद बनते ही लोगों के काम करवाएंगे l

No comments: