Wednesday 10 March 2021

NT24 News : नगर निगम में क्लर्क बनवाने का एजेंडा हुआ पास.......

 नगर निगम विभाग के सफाई कर्मचारियों को पदोन्नत करके क्लर्क बनवाने का एजेंडा हाउस मीटिंग में हुआ पास

एन टी 24 न्यूज़

विनय कुमार शर्मा

चंडीगढ़

भारतीय जनता पार्टी के सेक्टर 33  स्थित  प्रदेश कार्यालय "कमलम" में सफाई कर्मचारी यूनियन रजिस्ट्रेशन नंबर 63 के प्रधान कृष्ण कुमार चड्डा के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों का प्रतिनिधि मंडल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  अरुण सूद  से  मिलकर उनका आभार व्यक्त किया एवं नगर निगम के महापौर रवि कांत शर्मा एवं सभी भाजपा पार्षदो का भी धन्यवाद किया, क्योंकि नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के सफाई कर्मचारियों को पदोन्नत करके क्लर्क बनवाने का एजेंडा हाउस मीटिंग में पास किया गया। इसी के साथ ठेकेदारी पर लगे कर्मचारियों को तेल, साबुन, गुड़ आदि पक्के कर्मचारियों के बराबर किया गया है, और प्रत्येक हाजिरी पर कर्मचारियों को बैठने के लिए एवं सामान रखने के लिए बूथ बनाने का भी प्रपोजल पास किया गया है। इस अवसर पर अनुसूचित जाति मोर्चा के  प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार ने भी सफाई कर्मचारियों का प्रतिनिधि मंडल के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का धन्यवाद किया। उन्होंने  कहा कि जो चंडीगढ़ के सफाई कर्मचारियों की मांगे बहुत लंबे अरसे से विलम्बित थी उन सभी समस्याओं को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने हल कराया हैं। इन सभी अजेंडो को पारित कराने पर चंडीगढ़ का संपूर्ण दलित समाज एवं सफाई कर्मचारी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का तहे दिल से धन्यवाद करते हैं।

प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद से मिलने वाले सफाई कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों में ब्रह्मपाल तिसावर, अशोक कुमार, बाबाजी, राजू धावरी, मेध पाल, बाबू राममहासिंह अरवाल, राजपाल सोडी, कर्मवीर ईश्वर, रविंद्र कुमार, पहल सिंह बिडला, रामपाल एवं अन्य साथी गण उपस्थित रहे।

No comments: