Thursday 24 June 2021

NT24 News : आप की लोक हितैषी नीतियों और दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार के....

 मालवा के बड़े परिवार के नौजवान इंद्रजीत मान व माझा के नेता कंवरजीत सिंह मझैल हुए आपमें शामिल

आप की लोक हितैषी नीतियों और दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार के कार्यों से प्रभावित हो कर लोग पार्टी में हो रहे हैं शामिल- कुलतार सिंह संधवां

पंजाब के नौजवान कैप्टन अमरिंदर सिंह से झूठे वायदों का हिसाब 2022 की विधान सभा चुनाव में जरूर लेंगे- मीत हेयर

एन टी 24 न्यूज़

विनय कुमार शर्मा

चंडीगढ़

आम आदमी पार्टी का काफिला पंजाब में दिन प्रति दिन बढ़ता ही जा रहा है। हर दिन प्रमुख सख्शियतें आपमें शामिल हो रहे हैं। आज पार्टी को उस समय बड़ी मजबूती मिली जब पंजाब के बड़े और संयुक्त परिवार भक्त भाईका (बठिंडा) के नौजवान इन्द्रजीत सिंह मान और तरनतारन से कंवलजीत सिंह चीमा अपने सैंकड़ो साथियों के साथ आपमें शामिल हुए। पार्टी के चंडीगड़ स्थित मुख्य दफ्तर में पार्टी के विधायक और किसान विंग के प्रदेश प्रधान कुलतार सिंह संधवां और विधायक और नौजवान विंग के प्रदेश प्रधान गुरमीत सिंह मीत हेयर, विधायक जै कृष्ण सिंह रोड़ी और पार्टी के प्रदेश महा सचिव हरचन्द सिंह बरसट ने विभिन्न क्षेत्रों से आए नेताओं का पार्टी में रस्मी तौर पर स्वागत किया। पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं का स्वागत करते कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि आम आदमी पार्टी की लोक हितैषी नीतियों और दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार के कार्यों से प्रभावित होकर बहुत बड़ी संख्या में लोग आपमें शामिल हो रहे हैं। संधवां ने बताया कि इन्द्रजीत सिंह मान अपने सैंकड़ों साथियों के साथ आपमें शामिल हुए हैं, जो पंजाब के बड़े और संयुक्त 52 सदस्यों वाले परिवार के साथ सम्बन्धित हैं। उन्होंने बताया कि इस परिवार के आपके साथ जुडऩे से बठिंडा, मोगा, फरीदकोट जिले में पार्टी को बड़ी मजबूती मिलेगी। इस समय अजैब सिंह पूर्व एम.सी भक्त भाईका, रणधीर सिंह प्रधान यूथ कांग्रेस ब्लाक भक्त, गुरिन्दरवीर सिंह, जसमीत सिंह बराड़ और जसप्रीत सिंह जस्सा भी पार्टी में शामिल हुए। इनके इलावा कंवलजीत सिंह चीमा सीनियर उप प्रधान शिरोमणि अकाली दल अमृतसर (जिला तरनतारन) भी अपने सैंकड़ों साथियों के साथ आपमें शामिल हुए। विधायक मीत हेयर ने कहा कि कैप्टन सरकार की लोक विरोधी नीतियों के कारण लोग कांग्रेस पार्टी छोड़ रहे हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पिछले चुनाव में जो वायदे किये थे, उनमें से एक भी वायदा पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा पंजाब के नौजवान कैप्टन अमरिंदर सिंह से उसके झूठे वायदों का हिसाब 2022 की विधान सभा चुनाव में जरूर लेंगे।

 

No comments: