Saturday 12 June 2021

NT25 News : रिंकू सिन्हा बनी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष और....

 रिंकू सिन्हा बनी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष और आरती शोभा महामंत्री

एन टी 24 न्यूज़

विनय कुमार

चंडीगढ़

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा चंडीगढ़ की प्रदेश अध्यक्षा सुनीता धवन ने अटल जिला के जिलाध्यक्ष राजिन्द्र शर्मा की सहमति से रिंकू सिन्हा को महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नियुक्त किया जबकि आरती शोभा को महामंत्री नियुक्त किया | यह जानकारी मोर्चा की प्रदेश महामंत्री नेहा अरोड़ा ने प्रदान की | उन्होंने बताया कि उपरोक्त नवनियुक्त पदाधिकारी इस से पूर्व भी पार्टी में सक्रिय जिम्मेदारी निभा चुकी हैं और उनकी नियुक्ति से महिला मोर्चा और सुदृढ़ होगा | नियुक्ति के उपरान्त महिला मोर्चा की एक बैठक हुई | इस बैठक में प्रदेश अध्यक्षा सुनीता धवन, जिला अध्यक्ष राजिन्द्र शर्मा, मंडल अध्यक्ष रमेश कौल, मोर्चा प्रदेश महामंत्री नेहा अरोड़ा भी उपस्थित हुए और उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को आगामी रणनीति के बारे में जानकारी दी और नव नियुक्त जिला अध्यक्ष रिंकू सिन्हा को अन्य पदों पर भी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने की बात कही | इस अवसर पर प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्षा सुनीता धवन ने कहा कि महिला मोर्चा का अन्य जिलों में भी गठन हो चूका है | मोर्चा की कार्यकर्ता मंडल स्तर तक सक्रिय कार्य करती हैं और संगठन विस्तार से लेकर हर कार्यक्रमों को सफल बनाने में एहम भूमिका अदा करती हैं | महिला मोर्चा इसके अलावा लोकडाउन में भी लोगों की सहायता हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर चूका है |

No comments: