Sunday 8 August 2021

NT24 News : देसराज बंसल बने श्री खेड़ा शिव मंदिर सेक्टर 28 डी ...

देसराज बंसल बने श्री खेड़ा शिव मंदिर सेक्टर 28 डी की कमेटी के नये अध्यक्ष

एन टी 24 न्यूज़

विनय कुमार शर्मा

चण्डीगढ़

श्री खेड़ा शिव मंदिर सेक्टर 28 डी की कमेटी की बैठक संस्था के चेयरमैन सतपाल गुप्ता की अध्यक्षता में मंदिर में संपन्न हुई जिसमें कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने भाग लिया। सभा के अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल ने अपनी व्यस्तताओं के कारण असमर्थता जताते हुए अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दे दिया। तत्पश्चात सर्वसम्मति से देशराज बंसल को अध्यक्ष चुना गया। देशराज बंसल कोषाध्यक्ष के पद पर भी कार्यरत हैं। मंदिर के मुख्य पुजारी व देवालय पूजक परिषद् के अध्यक्ष पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री ने बताया कि शीघ्र ही नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।

 

No comments: