Monday 16 August 2021

NT24 News : बजरंग दल एवं क्रीड़ा भारती चंडीगढ़ ने दोहराया अखंड..

बजरंग दल एवं क्रीड़ा भारती चंडीगढ़ ने दोहराया अखंड भारत दिवस का संकल्प

एन टी 24 न्यूज़

विनय कुमार शर्मा

चंडीगढ़

अखंड भारत दिवस के अवसर पर कुलवंत राय सर्वहितकारी विद्या मंदिर सेक्टर 43बी चंडीगढ़ में बजरंग दल चंडीगढ़ एवं क्रीड़ा भारती चंडीगढ़ द्वारा खेल प्रतियोगिता एवं शक्ति प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन बजरंग दल चंडीगढ़ संयोजक नरिंदर बंसल और क्रीड़ा भारती चंडीगढ़ अध्यक्ष त्रिदीप शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। जिसमें कार्यक्रम अध्यक्ष रोशन लाल (सेवानिवृत्त चंडीगढ़ पुलिस अधीक्षक) तथा मुख्य वक्ता माननीय विक्रांत खंडेकर (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उत्तर क्षेत्र संगठन मंत्री) विशेष रूप से उपस्थित रहेl विश्व हिंदू परिषद चंडीगढ़ के प्रदीप शर्मा, सुरेश राणा, राकेश चौधरी, अंकुश गुप्ता भी उपस्थित रहे। नरिंदर बंसल ने बताया कि इस कार्यक्रम में कई तरह की खेल प्रतियोगिताएं हुई जिसमें विशेष रूप से रस्साकशी, कबड्डी, कश्मीर किसका, दौड़ इत्यादि इन सभी खेलों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया, तदुपरांत सभी मौजूद बजरंग दल के पदाधिकारियों और और कार्यकर्ताओं एवं क्रीड़ा भारती के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अखंड भारत के लिए यह संकल्प किया कि वो दिन दूर नही खंडित भारत को पुनः अखंड बनाएंगे। गिलगित से गारो पर्वत तक आजादी पर्व मनाएंगे दोहराया।

No comments: