Friday 24 December 2021

NT24 News : चंडीगढ़ में शांतिपूर्ण मतदान के लिए....

चंडीगढ़ में शांतिपूर्ण मतदान के लिए भाजपा नेताओं ने जताया आभार

एन टी24 न्यूज़

विनय कुमार शर्मा

चंडीगढ़

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए शुक्रवार को शांतिपूर्वक हुए मतदान के लिए भाजपा नेताओं ने शहर वासियों का आभार व्यक्त किया है। लोकतंत्र के इस महापर्व में शहर वासियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।
भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद तथा मेयर रविकांत शर्मा ने आज सबसे पहले सेक्टर-37 स्थित जीएमएसएसएस में जाकर मतदान किया। इसके बाद भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने अपने परिवार समेत जीजीएसएसएस सेक्टर-18, पूर्व सांसद एवं एडिशनल सॉलिसिटर जरनल सत्यपाल जैन ने सेक्टर-15 बाल निकेतन में वोट डाली। इसी दौरान चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर भी आज करीब डेढ साल बाद सार्वजनिक मंच पर दिखाई दी। किरण खेर ने सैक्टर-सात एक स्थित गवर्नमेंट नर्सरी स्कूल में जाकर वोट डाला।
भाजपा नेताओं के हवाले से पार्टी प्रवक्ता कैलाश जैन ने कहा कि शहर वासियों ने लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़चढ़ कर भाग लिया है। समूची मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुई है। भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने चंडीगढ़ प्रशासन, पुलिस प्रशासन तथा पोलिंग डयूटी में लगे स्टाफ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी कर्मचारियों व अधिकारियों की मेहनत के कारण ही मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुई है।

No comments: