Monday 27 December 2021

NT24 News : शहर वासियों का जनादेश भाजपा को स्वीकार: सूद.

शहर वासियों का जनादेश भाजपा को स्वीकार: सूद

एन टी24 न्यूज़

विनय कुमार शर्मा 

चंडीगढ़

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अरूण सूद ने निगम चुनाव परिणाम का स्वागत करते हुए कहा है कि शहर वासियों द्वारा दिए गए जनादेश को भाजपा पूर्ण रूप से स्वीकार करती है। भाजपा शहर के विकास तथा बेहतरी के लिए पूर्ण रूप से वचनबद्ध है।

चुनाव परिणाम के बाद जारी बयान में अरूण सूद ने कहा कि भाजपा का वोट प्रतिशत सबसे अधिक है जबकि आम आदमी पार्टी का वोट शेयर तीसरे नम्बर पर है।
सूद ने कहा कि शहर में स्थाई सरकार बनाने में भाजपा अपनी अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि विकास को गति देने के लिए नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि भाजपा के साथ आएंगे और शहर के विकास में सहभागी बनेंगे। जो शहर का बेहतर विकास चाहते हैं। अरूण सूद ने कहा कि वह जनप्रतिनिधियों को अपील करते हैं कि वह विकास के नाम पर मेयर पद के लिए भाजपा के साथ आएं।
उन्होंने कहा कि चंड़ीगढ़ का चुनाव आम आदमी पार्टी ने नही दिल्ली सरकार ने लड़ा है । उन्होंने सरकारी पैसे का दुरुपयोग किया है और लोगो से झूठे वायदे करके भरम फैलाने का काम किया है। कांग्रेस का बिखराव आम आदमी की ताकत बना है । आज के चुनावी नतीजे भाजपा के लिए हताशा की वजह नही हो सकते हम चार सीटे तो मामूली अंतर 9,12,76 व 315 वोटों से हारे है। शहर में स्थाई सरकार और विकास को गति केवल भाजपा ही दे सकती है इसलिए शहर का विकास चाहने वाले जनप्रतिनिधियों को भाजपा का समर्थन करना चाहिए। 

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने सभी नवनिर्वाचित पार्षदों को एकता का पाठ पढ़ाया : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व क्षेत्रीय प्रभारी सौदान सिंह ने भाजपा कार्यालय कमलम में सभी नवनिर्वाचित पार्षदों की बैठक ली उनको बधाई तथा शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष संजय टण्डन, महामंत्री रामवीर भट्टी , चंद्रशेखर उपस्थित रहे।उन्होंने सभी नवनिर्वाचित पार्षदों को बधाई देते हुए कहा कि जनता ने उनमे विश्वास दिखाया है। उन्हें जनता की सेवा करने का मौका मिला है जिस पर खरा उतरना है तथा पूरी निष्ठा से जनता की सेवा करनी है। उन्होंने स्वयं पूरे शहर वासियों का धन्यवाद किया तथा पार्षदों को निर्देश दिए कि वे सभी अपने-अपने इलाकों में जाकर जनता का धन्यवाद करे।

No comments: