Friday 18 February 2022

NT24 NEWS LINK: शेखावत ने पंजाब में शांति और तरक्की के लिए भाजपा को स्पष्ट बहुमत.....

 शेखावत ने पंजाब में शांति और तरक्की के लिए भाजपा को स्पष्ट बहुमत देने की जनता से अपील की

एन टी 24 न्यूज़

पूजा गुप्ता

 चंडीगढ़

भारतीय जनता पार्टी ने आज पंजाबियों से राज्य में शांति और तरक्की के लिए गठबंधन को पूर्ण बहुमत देने की अपील की है। पार्टी ने कहा कि वह विकास की सोच और एजेंडे के साथ आई हैना कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की तरह लोगों को बांटने के एजेंडे पर। पार्टी का चुनाव प्रचार की समाप्ति के दौरान केंद्रीय जल-शक्ति मंत्री और पंजाब भाजपा चुनाव प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि पहली बार भाजपा इन चुनावों में एक मुख्य साझीदार बन कर 73 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैजो अब तक सिर्फ 23 सीटों पर ही लड़ती थी। उनके साथ इस अवसर पर प्रदेश भाजपा महासचिव सुभाष शर्मा भी उपस्थित थे। शेखावत ने कांग्रेस पार्टी के छुपे हुएलोगों को बांटने के एजेंडे के प्रति सावधान किया। उन्होंने कहा कि जहां इनके नेताओं में से एक पूर्व पुलिस अधिकारी अन्य राजनीतिक दलों को धमका रहे हैं या प्रदेश कांगेस प्रधान एक समुदाय के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां कर रहे हैं और मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी खुद बिहार और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों के लोगों को धमका रहे हैंजिससे पता चलता है कि पार्टी अपने बांटने के एजेंडे पर चलते हुए कितना नीचे गिर गई है। शेखावत ने कहा कि कांग्रेस के भीतर माहौल इतना अराजक हो चुका है कि यह आखिरी दिन तक मेनिफेस्टो जारी करना भूल गए थे और मीडिया द्वारा सवाल करने पर ही उन्होंने उसे जारी किया। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस में गिरावट को दर्शाता है जहां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और मुख्यमंत्री विपरीत दिशाओं में काम कर रहे हैं। शेखावत ने लोगों को आम आदमी पार्टी और उसके नेता अरविंद केजरीवाल के अलगाववादी और सांप्रदायिक एजेंडे के खिलाफ भी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि यह आरोप किसी अन्य ने नहींबल्कि इनके अपने साथी और आप के संस्थापकों में से एक डॉ कुमार विश्वास ने लगाए हैं। उन्होंने कहा कि ना सिर्फ विश्वासबल्कि केजरीवाल के अन्य वरिष्ठ साथियों ने भी समय-समय पर उनकी व्यक्तिगत उम्मीदों से जुड़े एजेंडे का खुलासा किया है। शेखावत ने कहा कि केजरीवाल एससी और एसटी आरक्षण को खत्म करने संबंधी एक अन्य एजेंडा भी खतरनाक व गंभीर है। उन्होंने खुलासा किया कि केजरीवाल के बयान सामने आए हैंजिसमें उन्हें देश में आरक्षण व्यवस्था खत्म करने की सलाह देते सुना गया हैजो बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर द्वारा तैयार किए गए संविधान का अभिन्न अंग है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने कहा कि पंजाबियों ने हमेशा से अलगाववादी और सांप्रदायिक एजेंडे को पंजाबियत की सोच के साथ खारिज किया है और इस बार भी वे उन्हें खारिज कर देंगे। उन्होंने लोगों से भाजपा को स्पष्ट बहुमत देने की अपील करते हुए कहा कि जहां अन्य पार्टियां बांटने वाले एजेंडे पर काम कर रही हैंतो भाजपा शांतितरक्की और समाजिक भाईचारे पर "सबका साथसबका विकास" की सोच के साथ विश्वास करती है। उन्होंने पंजाबियों को अपील करते हुए कहा कि आपने कांग्रेस और अकालियों को मौके दिए हैंअब हमें एक बार मौका दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि चाहे इससे पहले भाजपा अकालियों के साथ गठबंधन में साझीदार थीलेकिन वह 117 विधानसभा सीटों में से सिर्फ 23 पर चुनाव लड़ती थी।

 

 

No comments: