Monday 4 April 2022

NT24 News Link : गांव-गांव जाकर दे रहे जन विकास रैली के लिए निमंत्रण...

विशेष सत्र की तैयारियों के बीच जनसंपर्क अभियान में जुटे ज्ञान चंद गुप्ता

गांव-गांव जाकर दे रहे जन विकास रैली के लिए निमंत्रण

कालका - पिंजौर पहुंच गिनवाए विकास कार्य, बड़ी संख्या में ट्रैक्टर-ट्रालियां पहुंचेंगे पंचकूला

एन टी 24 न्यूज़

विनय कुमार शर्मा

पंचकूला

हरियाणा विधान सभा के विशेष सत्र की तैयारियों के बीच विस अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता जन विकास रैली के लिए जनसंपर्क अभियान में जुटे हैं। पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में 10 अप्रैल को होने वाली जन विकास रैली में मुख्यमंत्री मनोहर लाल और विस अध्यक्ष अपने साढ़े 7 साल के विकास कार्यों का लेखा-जोखा जनता के सामने रखेंगे। इसलिए भाजपा ने रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी नेता जिले की सभी 128 पंचायतों के अंतर्गत आने वाले 236 गांवों में संपर्क साध रहे हैं। विस अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता सोमवार को पार्टी पदाधिकारियों के साथ कालका और पिंजौर पहुंचे, जहां उन्होंने 2 जनसभाओं को संबोधित किया। पार्टी के दूसरे नेताओं ने छबीलपुर, टिब्बी, बोंगा, बेलवाली और दबकौरी गांवों पहुंच लोगों को रैली में आने का न्योता दिया। विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि गत 7 वर्षों में पंचकूला में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित हुए हैं। इस क्षेत्र की विकास की रफ्तार का अनुमान यहां हुए निर्माण कार्यों से लगाया जा सकता है। अकेले लोक निर्माण विभाग (भवन और सड़क) के आंकड़े साक्षी हैं कि इन 7 वर्षों में विकास कार्यों पर जो राशि खर्च हुई है वह इससे पहले के 10 साल में हुए खर्च से करीब 6 गुणा ज्यादा है। वर्ष 2005 से 2014 तक पुलों पर 10.62 करोड़, भवनों पर 235 करोड़ तथा सड़कों पर 17.34 करोड़ अर्थात कुल मिलाकर 10 वर्षों में 262.66 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। वहीं, वर्ष 2015 से 2021 के आंकड़ों पर नजर डालें तो तक यह आंकड़ा करीब 6 गुणा बढ़ कर 1213.60 करोड़ रुपये हो गया। इस रकम में से करीब 351 करोड़ पुलों पर, 802 करोड़ भवनों तथा 60.5 करोड़ रुपये सड़कों पर खर्च हुए। गुप्ता ने कहा कि पंचकूला विधान सभा क्षेत्र में हरियाणा बिजली वितरण निगम के करीब 140 करोड़ 80 लाख रुपये के कार्य हुए हैं। इसमें 29 करोड़ 38 लाख रुपये की लागत से पंचकूला के सेक्टर 32 में 220 केवी का सब-स्टेशन और 8 करोड़ 98 लाख रुपये की लागत से रायवाली से बरवाला तक बिजली की बड़ी लाइन बिछाई गई है। 8 करोड़ 08 लाख रुपये की लागत से टपरियां गांव में 66 केवी सब-स्टेशन का निर्माण हुआ है। वहीं पंचकूला के सेक्टर 20 में भी 13 करोड़ 52 लाख रुपये की लागत से सब-स्टेशन बना है। इस क्षेत्र की 17 गांव पंचायतों में 2 करोड़ 60 लाख रुपये ट्यूबवेलों पर खर्च हुए हैं। इन गांवों में 14 हजार 132 मीटर लंबी पाइप लाइन बिछाई गई, जिससे 503 घरों को पानी मिल रहा है। रैली की तैयारी में जुटे भाजपा जिला अध्यक्ष अजय शर्मा, महामंत्री वीरेंद्र राणा, पार्टी के करनाल जिला प्रभारी दीपक शर्मा और पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला पंचकूला संयोजक देशराज पोसवाल ने बताया कि छबीलपुर, टिब्बी और बोंगा गांवों में जन विकास रैली को लेकर जबरदस्त उत्साह है। यहां से बड़ी संख्या में लोग ढोल नगाड़ों के साथ ट्रैक्टर-ट्रालियों में सवार होकर पंचकूला पहुंचेंगे। नगर निगम में शामिल गांव बीड़ घग्गर में राकेश वाल्मीकि तैयारियों में जुटे हैं। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष उमेश सूद और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश देवीनगर ने बेलवाली और दबकौरी के घर-घर जाकर लोगों को जन विकास रैली पहुंचने का आह्वान किया। भाजपा बरवाला मंडल के अध्यक्ष गौत्तम राणा और मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन अशोक शर्मा ने बताया इस क्षेत्र को लंबे अरसे बाद ज्ञान चंद गुप्ता के तौर पर कुशल नेतृत्व मिला है। उनके प्रयासों से क्षेत्र में जिस प्रकार विकास की बयार चली है, उससे यह क्षेत्र विश्व पटल पर स्थान बनाएगा।

No comments: