Thursday 7 April 2022

NT24 News Link : क्या माया संभल पाएगी देशो की सच्चाई?; खसमां नू खानी...

क्या माया संभल पाएगी देशो की सच्चाई?; खसमां नू खानी

एन टी 24 न्यूज़

विनय कुमार शर्मा

चंडीगढ़

खसमां नू खानी, ज़ी पंजाबी पर सबसे लंबे समय तक चलने वाले शो में से एक है, इसे मिल रहा प्यार ही इसमें आने वाले नए और बेहतर ट्विस्ट का कारण है। आज इस शो में बड़ा ड्रामा होगा जहाँ माया को पता चलेगा कि देशो अभी ज़िंदा है!! अब तक की कहानी में हमने देखा के अपने बेटे से उसके हॉस्टल में मिलने के लिए देशो को अपनी पहचान के प्रमाण की आवश्यकता पढ़ती है। पूरब की मां के रूप में उसकी पहचान साबित करने वाले दस्तावेज हासिल करने के लिए वह रणवीर के घर जाती है। उसके आने पर, रणवीर की बहन, माया को उसके जीवित होने का झटका लगता है जिसे वह आज तक मरी हुई समझ रहे थे। क्या माया इस राज़ को राज़ रख पाएगी? वह इस स्थिति को कैसे संभालेगी? क्या होगा जानने के लिए आज शाम 7 बजे ज़ी पंजाबी को ट्यून करना न भूलें।

No comments: