Saturday 27 January 2024

NT24 News Link : महालेखाकार पंजाब एवं यू.टी. ने मानाया 75 वां

महालेखाकार पंजाब एवं यू.टी. ने मानाया 75 वां गणतंत्र दिवस

विनय कुमार

चंडीगढ़

कार्यालय महालेखाकार (ले. व हक.) पंजाब एवं यू.टी. चंडीगढ़ में 75 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि नमिता सेखों, उप नियंत्रक महालेखापरीक्षक (से.नि.) उपस्थित रही। माननीय मुख्य अतिथि के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर कार्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। तेग सिंह, महालेखाकार ने सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का दिन हम सब के लिए बेहद ख़ास है। हमें सिर्फ़ अपने संवैधानिक अधिकारों के प्रति नहीं बल्कि संवैधानिक दायित्वों के प्रति भी जागरूक रहना चाहिए। कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी कर्मचारियों और बच्चों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में शीशराम वर्मा, वरिष्ठ उप महालेखाकार द्वारा धन्यवाद ज्ञापन दिया गया।

No comments: